फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri-Result Live 2022: कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुप बी-सी के लिए निकालीं बंपर नौकरियां, स्नातक पास युवा करें आवेदन

Fri, 07 Jan 2022 11:43 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 07 Jan 2022 11:43 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Naurki-Result (सरकारी नौकरी - सरकारी रिजल्ट), SSC Bharti Latest Govt Jobs Admit Card Answer Key Hindi News Updates:  सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में तैयारी कर रहे युवाओं को इंतजार होता है तो सिर्फ आवेदन निकलने का। कभी-कभी उम्मीदवार जिस नौकरी के लिए तैयारी कर रहे होते हैं, उनके आवेदन निकल जाते हैं और उनको यह बाद में पता चल पाता है। ऐसी परेशानी को देखते हुए amarujala.com 8वीं पास से लेकर स्नातक तक के पदों पर निकली भर्तियों की जानकारी के लिए ये लाइव अपडेट चला रहा है। जिसमें आपको न सिर्फ नई नौकरी के बारे में पता चलेगा बल्कि जिनकी अंतिम तिथि नजदीक है उनकी भी जानकारी मिलेगी। आगे पढ़ें...

विज्ञापन
Sarkari Naukri-Sarkari Result 2022 Live Latest Govt Jobs Alert Notifications 7 January Jobs in UP SSC Recruitment Group B-C Bharti Result Hindi News Updates
Sarkari Naukri Result 2022 LIVE Updates Today - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

11:40 PM, 07-Jan-2022

सरकारी नौकरी: यूकेएसएसएससी के पुलिस विभाग में निकलीं 493 पदों पर भर्तियां

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) के पुलिस विभाग में विभिन्न पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। आयोग ने सब-इंस्पेक्टर(सिविल पुलिस) के 65 पदों पर, एसआई के 43 पदों पर, गुल्मनायक पीएसी/आरआरबी के 89 पदों,  अग्निशमन अधिकारी के 24 पदों पर और कांस्टेबल के 272 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए 8 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर 21 फरवरी, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
10:13 PM, 07-Jan-2022

Sarkari Naukri 2022: Bank PO Recruitment 2022 की ये है चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा फरवरी,  2022 के महीने में आयोजित की जाएगी। योग्य छात्रों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 800 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपये का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
09:01 PM, 07-Jan-2022

Govt Jobs: इस बैंक में निकलीं पीओ, क्लर्क के पदों पर भर्तियां

साउथ इंडियन बैंक लिमिटेड (एसआईबी) में प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ), क्लर्क के पदों पर भर्तियां निकली हैं। उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 जनवरी, 2022 से शुरू हो गई है। उम्मीदवारों के पास 11 जनवरी, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करने का समय है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट southindianbank.com पर जा सकते हैं।
07:50 PM, 07-Jan-2022

सरकारी नौकरी 2021: आपत्ति दर्ज कराने की मिलेगी सुविधा

जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, उन्हें उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी जाएगी। उम्मीदवार 9 जनवरी, 2022 से लेकर 11 जनवरी, 2022 को शाम 5 बजे से पहले तक अपनी आपत्ति दर्ज करा लें। इसके बाद उन्हें अन्य मौका नहीं दिया जाएगा। 
06:53 PM, 07-Jan-2022

सरकारी नौकरी: 11 दिसंबर 2021 को हुई थी परीक्षा

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 11 दिसंबर 2021 को किया गया था। इस परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग  के अंतर्गत विभिन्न पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
 
06:05 PM, 07-Jan-2022

सरकारी रिजल्ट: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने जारी की 11 दिसंबर को आयोजित परीक्षा की उत्तर कुंजी

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ली गई परीक्षा की उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। इस भर्ती को विज्ञापन संख्या 12/2019 के तहत जारी किया गया था। उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वह हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट http://139.59.72.109/ पर जाकर उत्तर कुंजी को चेक कर सकते हैं और इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:59 PM, 07-Jan-2022

Govt Jobs: योग्यता और आयु सीमा

यूपीपीबीपीबी द्वारा आयोजित की जा रही भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से बारहवीं पास या इसके समकक्ष में योग्यता होनी चाहिए। इस भर्ती में हेड ऑपरेटर और वर्कशॉप वर्कर के पदों के लिए आयु सीमा न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, असिस्टेंट ऑपरेटर के लिए आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 22 वर्ष निर्धारित की गई है। 
03:51 PM, 07-Jan-2022

सरकारी नौकरी: 2430 पदों पर होगी भर्ती

उत्तर प्रदेश पुलिस के रेडियो विंग में निकली भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 2430 है। इनमें हेड ऑपरेटर के लिए 936 पद, असिस्टेंट ऑपरेटर के लिए 1374 पद और वर्कशॉप वर्कर के लिए 120 पद हैं। इस भर्ती में उम्मीदवारों के चयन के लिए ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं। 
02:58 PM, 07-Jan-2022

Sarkari Naukri 2022: उत्तर प्रदेश पुलिस में हजारों पदों पर निकलीं भर्तियां, ऐसे करें अपना आवेदन

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीबीपीबी) ने दो हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती रेडियो विंग के लिए है। आधिकारिक वेबसाइट पर यह नोटिफिकेशन उपलब्ध है। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अपना आवेदन करना चाहते हैं, वह उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की आदिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन को देख सकते हैं और आगे की जरूरत के लिए इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। 
02:29 PM, 07-Jan-2022

Sarkari Naukri-Result Live 2022: JSSC Recruitment रिक्तियों का विवरण

पद रिक्ति की संख्या वेतनमान
सहायक शाखा अधिकारी 384 पद 44,900 - 1,42,400 रुपये
जूनियर सचिव सहायक 322 पद 19,900 - 63,200 रुपये
प्रखंड आपूर्ति अधिकारी 245 पद 35,400 - 1,12,400 रुपये
योजना सहायक 05पद 29,200 - 92,300 रुपये
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed