Sarkari Naukri-Result Live 2022: जेएसएससी और आईसीएआर ने निकालीं बंपर नौकरियां, 10वीं पास को भी मिलेगी सरकारी जॉब
{"_id":"61e6303b46c39f313f0c1f47","slug":"sarkari-naukri-sarkari-result-2022-live-latest-govt-jobs-alert-notifications-18-january-jobs-in-up-jssc-recruitment-icar-bharti-result-hindi-news-updates","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri-Result Live 2022: जेएसएससी और आईसीएआर ने निकालीं बंपर नौकरियां, 10वीं पास को भी मिलेगी सरकारी जॉब","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Tue, 18 Jan 2022 10:19 PM IST
देवेश शर्मा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Tue, 18 Jan 2022 10:19 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Result-Sarkari Naukri 2022 ((सरकारी रिजल्ट - सरकारी नौकरी) Recruitment Latest Govt Jobs Bharti Admit Card Cutoff Answer Key Result Hindi News Updates: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर आई है। इस वक्त कई विभागों में बंपर नौकरियां निकली हैं, जिनके लिए आवेदन जारी है। इनके लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी - सरकारी रिजल्ट लाइव अपडेट 2022
- फोटो : amar ujala
लाइव अपडेट
10:19 PM, 18-Jan-2022
Sarkari Naukri-Result Live 2022: गुजरात में निकलीं विभिन्न पदों पर सरकारी नौकरियां
गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (जीएमआरसी) ने विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। जीएमआरसी ने कुल 96 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट gujaratmetrorail.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास 11 फरवरी, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करने का समय है।09:29 PM, 18-Jan-2022
Sarkari Naukri-Result Live 2022: यूडीसी के पदों पर निकलीं सरकारी नौकरियां
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने हरियाणा क्षेत्र में युवाओं के लिए विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार अपर डिवीजन क्लर्क (यूडीसी), स्टेनोग्राफर और मल्टी-टास्किंग स्टाफ के कुल 185 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास 15 फरवरी, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करने का समय है।
विज्ञापन
08:50 PM, 18-Jan-2022
Sarkari Naukri-Result Live 2022: तकनीशियन के पदों पर निकलीं सरकारी नौकरियां
भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ( आईएआरआई) ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) में और आईसीएआर के क्षेत्रीय कार्यालयों में कुल 641 तकनीशियन के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट iari.res.in पर जाकर आवेदन करें। उम्मीदवारों के पास इन पदों पर भर्ती के लिए 20 जनवरी, 2022 तक का ऑनलाइन आवेदन करने का समय है। इसकी परीक्षा 25 जनवरी से 5 फरवरी, 2022 के दौरान आयोजित की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी।08:24 PM, 18-Jan-2022
Sarkari Naukri-Result Live 2022: आईओसीएल में निकलीं सरकारी भर्तियां
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने तकनीकी और गैर-तकनीकी अपरेंटिस के कुल 570 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास 15 फरवरी, 2022 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने का समय है। तकनीकी और गैर-तकनीकी ट्रेनी के पदों पर महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा और केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली में विभिन्न स्थानों पर नियुक्तियां होंगी।07:51 PM, 18-Jan-2022
Sarkari Naukri-Result Live 2022: बैंक में नौकरी के लिए करें आवेदन
नैनीताल बैंक में एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट - ऋण विभाग में पांच पदों पर, निरीक्षण व लेखा परीक्षा विभाग में एक पद पर , क्रेडिट निगरानी विभाग में एक पद पर , मानव संसाधन विभाग में एक पद, योजना विभाग में एक पद पर, सतर्कता विभाग में एक पद पर , निवेश व खजाना विभाग में एक पद, मैनेजर (मार्केटिंग और डब्ल्यूएमएस) के एक पद पर, कानून अधिकारी के दो पदों पर व कार्मिक अधिकारी के चार पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nainitalbank.co.in पर जाकर भर्ती विवरण, पात्रता मानदंड को जाकर पढ़ सकते हैं।07:20 PM, 18-Jan-2022
Sarkari Naukri-Result Live 2022: नैनीताल बैंक में निलकीं नौकरियां
नैनीताल बैंक में विभिन्न पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। उम्मीदवार एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट, मैनेजर, कानून अधिकारी और अन्य कुल 21 पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nainitalbank.co.in पर जाकर भर्ती विवरण, पात्रता मानदंड को जाकर पढ़ सकते हैं। उम्मीदवारों को 7 फरवरी, 2022 तक अपने आवेदन पत्र को नैनीताल बैंक में भेजना होगा। इच्छुक उम्मीदवार नैनीताल बैंक की वेबसाइट में जाकर आवेदन पत्र को डाउनलोड करते हुए उसे भरकर नैनीताल बैंक के कार्यालय पर भेजें। आवेदन पत्र को भरने से पहले सभी जानकारियों को अच्छी तरह से पढ़ लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:44 PM, 18-Jan-2022
सरकारी रिजल्ट: ऐसे चेक करें अपना परिणाम
जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वह आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हे अपने पंजीयन क्रमांक/रोल नंबर/जन्मतिथि आदि की आवश्यकता होगी।05:44 PM, 18-Jan-2022
Sarkari Result: आईबीपीएस स्पेशल ऑफिसर भर्ती प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी
बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) ने अपने अंतर्गत विभिन्न बैंकों स्पेशल ऑफिसर भर्ती (CRP SPL-XI) के ली गई प्रांरंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। यह परिणाम अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।05:03 PM, 18-Jan-2022
Sarkari Naukri 2022: ऐसे करें आवेदन
जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अन्य किसी भी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।04:41 PM, 18-Jan-2022