फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri-Result Live 2022: आईसीएआर और ईएसआईसी ने निकालीं बंपर नौकरियां, स्नातकों को भी मिलेगी सरकारी जॉब

Sun, 16 Jan 2022 10:14 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 16 Jan 2022 10:14 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Naurki-Result (सरकारी नौकरी - सरकारी रिजल्ट), SSC Bharti Latest Govt Jobs Admit Card Answer Key Hindi News Updates: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में तैयारी कर रहे युवाओं को इंतजार होता है तो सिर्फ आवेदन निकलने का। कभी-कभी उम्मीदवार जिस नौकरी के लिए तैयारी कर रहे होते हैं, उनके आवेदन निकल जाते हैं और उनको यह बाद में पता चलता है। ऐसी परेशानी को देखते हुए amarujala.com 8वीं पास से लेकर स्नातक तक के पदों पर निकली भर्तियों की जानकारी के लिए ये लाइव अपडेट चला रहा है। जिसमें आपको न सिर्फ नई नौकरी के बारे में पता चलेगा बल्कि जिनकी अंतिम तिथि नजदीक है उनकी भी जानकारी मिलेगी। आगे पढ़ें...

विज्ञापन
Sarkari Naukri-Sarkari Result 2022 Live Latest Govt Jobs Alert Notifications 16 January Jobs In UP UPPCL Recruitment ESIC Bharti Result Hindi News Updates
सरकारी नौकरी सरकारी रिजल्ट लाइव अपडेट 2022 - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:13 PM, 16-Jan-2022

Sarkari Naukri-Sarkari Result Live 2022: उत्तर प्रदेश में निकलीं सरकारी नौकरियां 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने 2,504 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। आयोग ने आईटीआई प्रशिक्षक के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इसमें उम्मीदवारों को 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये के दौरान प्रति महीना वेतन मिलेगा। इन पदों पर उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
09:44 PM, 16-Jan-2022

Sarkari Naukri-Sarkari Result Live 2022: 2504 पदों पर निकलीं सरकारी नौकरियां 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) में कुल 2,504 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यूपीएसएसएससी आईटीआई प्रशिक्षक के पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 जनवरी, 2022 से शुरू हो रही है। उम्मीदवारों के पास ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 8 फरवरी, 2022 तक का समय है।
विज्ञापन
08:56 PM, 16-Jan-2022

Sarkari Naukri-Sarkari Result Live 2022: तमिलनाडु लोक निर्माण विभाग में निकलीं सरकारी भर्तियां 

तमिलनाडु सरकार के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में स्नातक अपरेंटिस के पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय व शिक्षण संस्थान से इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी में डिग्री या राज्य सरकार व केंद्र सरकार द्वारा समकक्ष के रूप में मान्यता प्राप्त व्यावसायिक निकायों में की स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। तकनीशियन (डिप्लोमा) अपरेंटिस के पद पर उम्मीदवारों के पास राज्य परिषद या तकनीकी शिक्षा बोर्ड द्वारा प्रदान की गई इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी में डिप्लोमा या मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय व शिक्षण संस्थान से इंजीनियरिंग व प्रौद्योगिकी में डिप्लोमा किया होना चाहिए। 
07:56 PM, 16-Jan-2022

Sarkari Naukri-Sarkari Result Live 2022: 500 पदों पर निकलीं सरकारी नौकरियां 

तमिलनाडु सरकार के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में ग्रेजुएट अपरेंटिस और तकनीशियन (डिप्लोमा) अपरेंटिस के कुल 500 पदों पर भर्तियां निकालीं हैं। उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट tn.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 19 जनवरी, 2022 है। 
07:25 PM, 16-Jan-2022

Sarkari Naukri-Sarkari Result Live 2022: जेपीएससी सहायक प्रोफेसर के पदों पर पात्रता मानदंड 

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) में सहायक प्रोफेसर के पदों पर शैक्षणिक योग्यता के तहत उम्मीदवारों के पास नियमों के अनुसार स्नातकोत्तर डिग्री - एमडी, एमएस, डीएनबी संबंधित एमडी, एमएस, डीएनबी विषयों में होनी चाहिए। उम्मीदवारों द्वारा सरकारी मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज से तीन वर्ष जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर और एक वर्ष सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर के रूप में कार्य किया होना चाहिए। 
06:42 PM, 16-Jan-2022

Sarkari Naukri-Sarkari Result Live 2022: जेपीएससी में निकलीं सरकारी भर्तियां

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) में सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी मानदंडों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 150 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि अनारक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 600 रुपये का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:18 PM, 16-Jan-2022

Sarkari Naukri-Sarkari Result Live: सहायक प्रोफेसर के पदों पर निकलीं भर्तियां

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने झारखंड के मेडिकल कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के कुल 110 रिक्त पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  jpsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 जनवरी, 2022 से शुरू हो रही है। उम्मीदवारों के पास 8 फरवरी, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि है। 
05:40 PM, 16-Jan-2022

Sarkari Naukri-Sarkari Result Live: तकनीशियन के पदों पर भर्ती

तकनीशियन पद पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी। जिसमें उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। तकनीशियन के पदों पर भर्ती के लिए शैक्षणिक पात्रता 10वीं पास है। इसमें 21,700 रुपये प्रति महीना वेतन के साथ नियमनुसार भत्ता मिलेगा। 
04:59 PM, 16-Jan-2022

Sarkari Naukri-Sarkari Result Live 2022: कृषि अनुसंधान संस्थान में निकलीं नौकरियां

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) में और आईसीएआर के क्षेत्रीय कार्यालयों में तकनीशियन भर्ती आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों के पास 20 जनवरी, 2022 तक का समय है। 
04:34 PM, 16-Jan-2022

Sarkari Naukri-Result Live 2022: भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में निकलीं हैं नौकरियां

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ( आईएआरआई) ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) में और आईसीएआर के क्षेत्रीय कार्यालयों में कुल 641 तकनीशियन के पदों पर भर्तियां निकली हैं।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed