फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri-Result Live 2022: यूपीएसएसएससी में निकलीं हजारों नौकरियां, जानिए कैसे करें आवेदन

Tue, 11 Jan 2022 11:27 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 11 Jan 2022 11:27 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Result (सरकारी रिजल्ट) Sarkari Naukri 2022 (सरकारी नौकरी) Latest Govt Jobs, Admit Card, Answer Key Hindi News Updates: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर आई है। इस वक्त उत्तर भारतीय राज्यों के कई विभागों में बंपर नौकरियां निकली हैं, जिनके लिए आवेदन जारी है। इनके लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Sarkari Naukri-Sarkari Result 2022 Live, Latest Govt Jobs Notifications 11 January NHPC Bharti, CSBC, IBPS Answer Key Hindi News Updates
सरकारी नौकरी-रिजल्ट लाइव अपडेट 2022 - फोटो : Amar Ujala Graphics

लाइव अपडेट

11:26 PM, 11-Jan-2022

Govt Jobs: 23 जनवरी को होगी परीक्षा

भारतीय स्टेट बैंक की ओर से सर्किल बेस्ड ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 23 जनवरी, 2022 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 9 दिसंबर, 2021 से लेकर 29 दिसंबर, 2021 तक आयोजित की गई थी। भारतीय स्टेट बैंक द्वारा इस परीक्षा के माध्यम से कुल 1,226 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएंगी। 
10:37 PM, 11-Jan-2022

Sarkari Naukri 2022: एसबीआई सर्किल बेस्ड ऑफिसर भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी

भारतीय स्टेट बैंक ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। यह अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह स्टेट बैंक की आधिकरिक वेबसाइट sbi.co.in/web/careers पर जाकर अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा की तारीख, समय, क्रेंद्र, और परीक्षा से जुड़े कई अहम दस्तावेज इस प्रवेश पत्र पर दिए गए हैं।  


 
विज्ञापन
09:18 PM, 11-Jan-2022

सरकारी नौकरी: स्टेट बैंक सर्किल बेस्ड ऑफिसर परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी

भारतीय स्टेट बैंक ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। यह अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह स्टेट बैंक की आधिकरिक वेबसाइट sbi.co.in/web/careers पर जाकर अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।
 
08:34 PM, 11-Jan-2022

Govt Jobs: ये है शैक्षणिक पात्रता

जूनियर मैनेजमेंट ट्रेनी- इलेक्ट्रिकल के पद पर आवेदन करने वाले अनारक्षित उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय व शिक्षण संस्थान से कम से कम 60 फीसदी अंकों के साथ इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया होना चाहिए। एससी, पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के न्यूनतम 50 फीसदी अंक होने चाहिए।

 
07:51 PM, 11-Jan-2022

Sarkari Job: ओपीटीसीएल में 40 पदों पर निकलीं भर्तियां

ओडिशा पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ओपीटीसीएल) ने जूनियर मैनेजमेंट ट्रेनी- इलेक्ट्रिकल (जेएमटी-आर) पदों की भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवारों के लिए कुल 40 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट  optcl.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
06:52 PM, 11-Jan-2022

Sarkari Naukri: 22 जनवरी को होगी परीक्षा

आईबीपीएस ने विभिन्न बैंकों में पीओ/मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 22 जनवरी को विभिन्न परीक्षा केंद्र पर ऑनलाइन मोड में किया जाएगा। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि प्रवेश पत्र एक अहम दस्तावेज है, इसे साथ ले जाना न भूलें। बिना इसके परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रवेश पत्र पर परीक्षा केंद्र, क्रमांक,परीक्षा की तारीख और समय और जरूरी दिशानिर्देश दिए गए हैं। परीक्षा के दौरान इनका पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:52 PM, 11-Jan-2022

सरकारी नौकरी: आईबीपीएस ने जारी किया पीओ/मैनेजमेंट ट्रेनी मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र

बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) ने विभिन्न बैंकों में पीओ/मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी, वह आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं। 
05:09 PM, 11-Jan-2022

Govt Jobs: यूपीएसएसएससी में इंस्ट्रक्टर के पदों पर निकलीं भर्तियां

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इंस्ट्रक्टर के रिक्त पदों पर भर्तियां निकालीं हैं। इस भर्ती के आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में पीईटी का स्कोर कार्ड होना जरूरी है। चयन के लिए कुल 100 अंकों की लिखित परीक्षा ली जाएगी। आवेदन की आखिरी तारीख 8 फरवरी, 2022 को है। 
04:29 PM, 11-Jan-2022

सरकारी नौकरी 2022: यूपीएससी संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (1) के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने  संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (1) के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है और आज 11 जनवरी, 2022 को इसके लिए आखिरी तारीख है। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर शाम 6 बजे से पहले तक अपना आवेदन कर लें।
03:18 PM, 11-Jan-2022

सरकारी नौकरी: यूपीएससी एनडीए-एनए परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) में एनडीए / एनए-I 2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी हैं। इस भर्ती के माध्यम से कुल 400 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। आज 1 जनवरी, 2022 को इस परीक्षा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख है। इसलिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट - upsc.gov.in पर जाकर जल्द से जल्द अपना आवेदन कर लें।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed