Sarkari Naukri-Result Live 2021: उत्तर प्रदेश समेत देश के विभिन्न बैंक, रेलवे और अन्य विभागों में सैकड़ों पदों पर निकलीं हैं भर्तियां, लाखों रुपये तक का मिल रहा पैकेज
{"_id":"61c92bc683570d109563fb83","slug":"sarkari-naukri-sarkari-result-2021-live-latest-govt-jobs-railway-police-bank-bharti-answer-key-notifications-27-december-hindi-news-updates","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri-Result Live 2021: उत्तर प्रदेश समेत देश के विभिन्न बैंक, रेलवे और अन्य विभागों में सैकड़ों पदों पर निकलीं हैं भर्तियां, लाखों रुपये तक का मिल रहा पैकेज","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Mon, 27 Dec 2021 08:49 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Mon, 27 Dec 2021 08:49 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Result (सरकारी रिजल्ट), Sarkari Naukri (सरकारी नौकरी) 2021 Railway Police SBI Bharti CBI Hindi News Updates: सरकारी बैंकों और संस्थानों में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं। कुछ विभागों और कंपनियों इस सप्ताह तक आवेदन प्रक्रिया को बंद कर देंगे, तो वहीं, सरकारी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियां भी हजारों नौकरियों की पेशकश कर रही है। यहां इस खबर में सभी नौकरियां और भर्तियां हैं, जहां आप आवेदन कर सकते हैं :-
विज्ञापन
सरकारी नौकरी-रिजल्ट लाइव अपडेट 2021
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
08:46 PM, 27-Dec-2021
Sarkari Naukri: 641 पदों पर भर्ती के लिए होगी 90 मिनट की परीक्षा
आईसीएआर में 641 तकनीशियन के पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सामान्य ज्ञान, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान से प्रश्न पूछे जाएंगे। इन चारों विषयों में से हर विषय में 25 अंकों के 25 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा को देने के लिए कुल 90 मिनट का समय मिलेगा। हिंदी और अंग्रेजी में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
08:42 PM, 27-Dec-2021
Sarkari Naukri: आईसीएआर में निकली तकनीशियन के पदों पर भर्तियां
भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) में और आईसीएआर के क्षेत्रीय कार्यालयों के तकनीशियन के पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए शैक्षणिक पात्रता 10वीं पास है।इसमें 21,700 रुपये वेतन के साथ भत्ते स्तर-3 अनुक्रमणिका-1(7वें सीपीसी) मिलेगा। इन पदों पर भर्ती के लिए आयु सीमा 10 जनवरी, 2022 तक 18 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन
08:20 PM, 27-Dec-2021
Sarkari Naukri: 641 पर निकली सरकारी नौकरियां
भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) ने 641 तकनीशियन के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इस आधिकारिक वेबसाइट पर iari.res.in जाकर मिलेगी जानकारी।आवेदनकर्ताओं के पास 10 जनवरी, 2022 को रात 11.55 बजे तक आवेदन करने का समय है।07:32 PM, 27-Dec-2021
Sarkari Naukri: मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर करें आवेदन
एनबीसीसी में 70 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मैनेजमेंट ट्रेनी (सिविल) और मैनेजमेंट ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल) के पदों के लिए 500 रुपये आवेदन शुल्क अभ्यर्थियों को देना होगा। इनमें से कुछ पदों पर 25 से 33 वर्ष के अभ्यर्थियों के लिए नौकरी का अच्छा अवसर है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nbccindia.com पर जाकर भर्ती से जुड़ी अधिसूचना को जाकर पढ़ सकते हैं।07:29 PM, 27-Dec-2021
Sarkari Naukri: NBCC में निकली 70 पदों पर भर्ती
राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम लिमिटेड (एनबीसीसी) में विभिन्न पदों पर भर्तियां निकली हैं। मैनेजमेंट ट्रेनी, प्रोजेक्ट मैनेजर, डिप्टी प्रोजेक्ट मेनेजर व सीनियर स्टेनोग्राफर के कुल 70 पदों पर भर्तियां निकली हैं। अभ्यर्थियों के पास 8 जनवरी, 2022 तक शाम 5 बजे ऑनलाइन आवेदन करने का समय है। आवेदन कर रहे अभ्यर्थियों को डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) के पद के लिए 1 हजार रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।06:41 PM, 27-Dec-2021
Sarkari Naukri: 53 हजार रुपये मासिक वेतन के लिए करें आवेदन
युवाओं के पास बिहार सरकार में नौकरी पाने का अवसर है। राज्य सरकार के सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (सीएसबीसी) ने 365 कांस्टेबल के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के तहत उम्मीदवारों का चयन होगा। इसमें पुरुष, महिला आवेदन कर सकते हैं। 18 से 25 वर्ष की आयु के उम्मीदवार, इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 21,700 रुपये से 53,000 रुपये प्रति महीना वेतन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:37 PM, 27-Dec-2021
Sarkari Naukri: बिहार में निकली सरकारी नौकरियां
बिहार सरकार के सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (सीएसबीसी) ने विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। सीएसबीसी के मद्य निषेध, उत्पाद शुल्क और पंजीकरण विभाग में 365 कांस्टेबल की भर्ती निकली है। उम्मीदवारों के पास 18 जनवरी, 2022 तक आवेदन करने का समय है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in में जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।05:48 PM, 27-Dec-2021
Sarkari Naaukri: 72 पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 72 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन होगा। उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करने से पहले पद अनुसार भर्ती की अधिसूचना, पात्रता मानदंड और चयन प्रक्रिया को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर समझें। इच्छुक उम्मीदवार आज 4 बजे तक जल्द ही वेबसाइट पर जाकर आवेदन करें।04:58 PM, 27-Dec-2021
सरकारी नौकरी 2021: NPCIL में 72 पदों पर निकली भर्तियां, आवेदन का आज आखिरी दिन
भारतीय परमाणु उद्योग निगम (एनपीसीआईएल) में विभिन्न पदों पर भर्तियां निकली हैं। स्टाइपेंड ट्रेनी / वैज्ञानिक सहायक (एसटी / एसए) (कैट -1), फार्मासिस्ट / बी, तकनीशियन / बी और अन्य पदों की भर्ती के लिए आवेदन करने का आज अंतिम दिन है। आवेदन पत्र भरने की अवधि आज समाप्त हो जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट npcilcareers.co.in पर ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं।
04:26 PM, 27-Dec-2021