02:14 PM, 28-Feb-2023
Jobs Patna High Court Recruitment के लिए पात्रता मानदंड
- नौकरी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए।
- किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर एप्लीकेशन में कम से कम छह महीने के कोर्स का डिप्लोमा / सर्टिफिकेट।
- नौकरी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु एक जनवरी, 2023 को 18 वर्ष से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
01:23 PM, 28-Feb-2023
Sarkari Jobs Patna High Court Recruitment की महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन की अंतिम तिथि : 07 मार्च, 2023
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 09 मार्च, 2023
संभावित प्रारंभिक परीक्षा : 30 अप्रैल, 2023
12:52 PM, 28-Feb-2023
Latest Govt Jobs Exam Patna High Court Assistant Recruitment 2023
पटना उच्च न्यायालय (PHC) वेतन स्तर-7 में सहायक (ग्रुप बी पोस्ट) के पद के लिए उम्मीदवारों की तलाश कर रहा है। पटना एचसी भर्ती 2023 ड्राइव के माध्यम से 550 से अधिक रिक्तियों को भरा जाएगा।
11:59 AM, 28-Feb-2023
Government Jobs UPSC Recruitment
यूपीएससी की एनफोर्समेंट ऑफिसर और अकाउंट ऑफिसर आदि के पदों पर भर्ती के तहत चयन के लिए आवेदन में दी गई जानकारी के आधार पर उम्मीदवारों को पदानुसार शॉर्ट लिस्टिंग प्रक्रिया/ साक्षात्कार/ रिक्रूटमेंट टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
11:26 AM, 28-Feb-2023
Sarkari Naukri Result Live UPSC Recruitment 2023
यूपीएससी की ओर से एनफोर्समेंट ऑफिसर और अकाउंट ऑफिसर आदि के पदों के लिए की जा रही भर्ती के तहत आवेदन के लिए उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन/कंपनी लॉ आदि विषयों में डिप्लोमा एवं अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए। पात्रताओं से संबंधित जानकारी के लिए upsc.gov.in पर ऑफिशियल नोटिफिकेशन अवश्य देखें।
10:42 AM, 28-Feb-2023
GOVT Jobs UPSC एनफोर्समेंट ऑफिसर और अकाउंट ऑफिसर की भर्ती
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में रिक्त 577 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना विज्ञापन जारी किया गया है। यूपीएससी की यह भर्ती एनफोर्समेंट ऑफिसर और अकाउंट ऑफिसर आदि के पदों के लिए की जाएगी।
10:25 AM, 28-Feb-2023
Sarkari Result Naukri Live: UPSC, HPSC और डीआरडीओ में निकलीं भर्तियां, जानें पात्रता से लेकर आवेदन प्रक्रिया
डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन, सेंटर फॉर एयर बोर्न सिस्टम, DRDO-CABS ने JRF पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार drdo.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। यह DRDO-CABS भर्ती अभियान संगठन में 18 पदों को भरेगा। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 25 मार्च तक है।