फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri Result Live: आरबीआई, बीईएल और एनआईए में निकलीं नौकरियां, जानें कहां-कब-कैसे करें आवेदन

Mon, 12 Jun 2023 03:58 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 12 Jun 2023 03:58 PM IST
खास बातें

Live Latest Govt Jobs Bank Recruitment RBI BEL Vacancy Exam Results in Hindi : इस वक्त कई विभागों में बंपर नौकरियां निकली हैं, जिनके लिए आवेदन जारी हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। देश के सर्वोत्तम संस्थानों में अगर नौकरी करने का मौका मिले तो कौन छोड़ना या चूकना चाहेगा। 

विज्ञापन
Sarkari Naukri Result Live Update Latest Govt Jobs Bank Recruitment RBI BEL Vacancy Exam Results in Hindi
सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) - फोटो : Amar Ujala Graphics

लाइव अपडेट

03:57 PM, 12-Jun-2023

Sarkari Naukri Result Live IBPS RRB Recruitment 2023: जानें कब-क्या होगा?

बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) द्वारा कार्यालय सहायक (क्लर्क) पदों और अधिकारी स्केल 1 (पीओ) पदों के लिए परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। हालांकि, अधिकारी स्केल 2 और 3 के लिए एक ही परीक्षा होगी। बैंक ने अपने परीक्षा कैलेंडर में 05, 06, 12, 13 और 19 अगस्त 2023 को आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क परीक्षा और आईबीपीएस आरआरबी पीओ परीक्षा निर्धारित की है। आईबीपीएस आरआरबी अधिकारी स्केल 2 और 3 परीक्षा 10 सितंबर, 2023 को आयोजित की जाएगी। 
02:53 PM, 12-Jun-2023

Sarkari Naukri BEL में 205 पदों पर निकलीं भर्ती

बीईएल यानी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में 205 से अधिक पदों पर भर्ती निकली है। बीईएल की भर्ती में ट्रेनी इंजीनियर-I एवं प्रोजेक्ट इंजीनियर-I के पद पर रिक्तियां हैं। आवेदक की उम्र 18 से 32 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। इच्छुक उम्मीदवार bel-india.in पर आवेदन कर सकते हैं।  
विज्ञापन
02:14 PM, 12-Jun-2023

Sarkari Naukri Result Live: आरबीआई में रोजगार के अवसर

भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई में जूनियर इंजीनियर के 35 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई है। इन पदों के लिए आवेदक उम्मीदवार की आयु 20 से कम नहीं और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना एक जून, 2023 के दिन के आधार पर की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार rbi.org.in पर आवेदन कर सकते हैं।  
01:47 PM, 12-Jun-2023

UPSSSC Govt Jobs: ग्राम पंचायत अधिकारी के लिए ऐसे करें आवेदन

  1.                                                  
                    
    
                                                     
                    उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  2.                                                  
                    
    
                                                     
                    होम पेज पर ग्राम पंचायत अधिकारी आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  3.                                                  
                    
    
                                                     
                    पद के लिए आवेदन करें और आवेदन पत्र भरें।
  4.                                                  
                    
    
                                                     
                    दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  5.                                                  
                    
    
                                                     
                    डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट ले लें।
  6.                                                  
                    
    
                                                     
                    अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in देखें।
01:34 PM, 12-Jun-2023

Sarkari Naukri UPSSSC Recruitment 2023

उत्तर प्रदेश पंचायतराज विभाग के भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 1468 पदों को भरना है। आवेदकों की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध पात्रता मानदंड, वेतनमान, रिक्ति विवरण, शैक्षिक योग्यता और अन्य विवरण की जांच कर सकते हैं।
01:23 PM, 12-Jun-2023

Sarkari Naukri UPPSC PCS Prelims Result कब होगा जारी?

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ओर से आयोजित यूपी पीसीएस (UP PCS Prelims) प्रारंभिक परीक्षा 2023 का परिणाम का लाखों उम्मीदवार इंतजार कर रहे हैं। आयोग के सूत्रों का कहना है कि परिणाम इसी सप्ताह में घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:48 PM, 12-Jun-2023

Sarkari Result 2023 UPSC CSE Prelims Result हेल्पलाइन शुरू

परिणाम संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवार संघ लोक सेवा आयोग परिसर, धौलपुर हाउस, शाहजहां रोड, नई दिल्ली में परीक्षा हॉल भवन के पास एक सुविधा केंद्र पर संपर्क कर सकते हैं। या उम्मीदवार टेलीफोन नं. 011-23385271, 011-23098543 या 011-23381125 पर सभी कार्यदिवस के दौरान सुबह  10 बजे से सायं 05 बजे के बीच पूछताछ कर सकते हैं।
12:34 PM, 12-Jun-2023

Govt Exam Result Update UPSC Prelims Result 2023 ऐसे करें चेक

  1.                                                  
                    
    
                                                     
                    सबसे पहले उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  2.                                                  
                    
    
                                                     
                    होम पेज पर उपलब्ध यूपीएससी सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  3.                                                  
                    
    
                                                     
                    एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार परिणाम देख सकते हैं।
  4.                                                  
                    
    
                                                     
                    पृष्ठ को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
12:25 PM, 12-Jun-2023

Sarkari Naukri 2023 UPSC CSE Result Prelims OUT

यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स लिखित परीक्षा 28 मई, 2023 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। शॉर्ट लिस्ट किए गए सभी उम्मीदवारों को संघ लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होना पड़ेगा। यूपीएससी सीएसई मेन्स एग्जाम 15 सितंबर, 2023 को निर्धारित है। 
12:17 PM, 12-Jun-2023

Sarkari Result 2023 UPSC CSE Prelims Result Out

सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed