फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri Live: मैत्रेयी कॉलेज, पटना एचसी और बेसिल ने निकालीं भर्तियां, जानें आवेदन प्रक्रिया और पात्रता

Wed, 01 Mar 2023 03:56 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 01 Mar 2023 03:56 PM IST
खास बातें

Latest Govt Jobs Exam Update Sarkari Naukri Result Live: मैत्रेयी कॉलेज, पटना एचसी और बेसिल ने निकालीं भर्तियां, जानें आवेदन प्रक्रिया और पात्रता

विज्ञापन
Sarkari Naukri Result Live Maitreyi College UPSC HPSC BECIL Patna HC Recruitment Latest Govt Jobs Exam Update
Sarkari Naukri Result 2023 Live, सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

03:56 PM, 01-Mar-2023

DU Recruitment 2023

दिल्ली विश्वविद्यालय के मैत्रेयी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के 109 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार 10 मार्च 2023 तक कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
 
03:05 PM, 01-Mar-2023

Sarkari Jobs हिसार में अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकरण शुरू

हिसार सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल मोहित सिंह ने बताया कि वर्ष 2023-24 के लिए अग्निवीरों की भर्ती, दो चरणों में की जाएगी। प्रथम चरण में ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा तथा द्वितीय चरण में भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। आवेदकों द्वारा भर्ती परीक्षा के लिए 250 रुपये का आवेदन शुल्क का भुगतान किया जाना जरूरी है। 
विज्ञापन
02:13 PM, 01-Mar-2023

Sarkari Naukri Job: हिसार में अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकरण शुरू

हिसार में भारतीय सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। अग्निपथ भर्ती वर्ष 2023-24  के लिए अविवाहित पुरुष अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर विजिट कर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च 2023 है। चयन परीक्षा 17 अप्रैल, 2023 को आयोजित की जाएगी।
01:03 PM, 01-Mar-2023

Sarkari Naukri BECIL Recruitment 2023 श्रेणीवार आवेदन शुल्क

  •                                                  
                    
    
                                                     
                    सामान्य : 885/- रुपये (आवेदित प्रत्येक अतिरिक्त पद के लिए 590/- रुपये अतिरिक्त)
  •                                                  
                    
    
                                                     
                    ओबीसी : 885/- रुपये (आवेदित प्रत्येक अतिरिक्त पद के लिए 590/- रुपये अतिरिक्त)
  •                                                  
                    
    
                                                     
                    एससी/एसटी : 531/- रुपये (आवेदित प्रत्येक अतिरिक्त पद के लिए 354/- रुपये अतिरिक्त)
  •                                                  
                    
    
                                                     
                    भूतपूर्व सैनिक : 885/- रुपये (आवेदित प्रत्येक अतिरिक्त पद के लिए 590/- रुपये अतिरिक्त)
  •                                                  
                    
    
                                                     
                    महिला : 885/- रुपये (आवेदित प्रत्येक अतिरिक्त पद के लिए 590/- रुपये अतिरिक्त)
  •                                                  
                    
    
                                                     
                    ईडब्ल्यूएस/पीएच : 531/- रुपये (आवेदित प्रत्येक अतिरिक्त पद के लिए 354/- रुपये अतिरिक्त) 
12:07 PM, 01-Mar-2023

Latest Govt Jobs :

BECIL Recruitment 2023: रिक्तियों का विवरण

पदनाम

पदों की संख्या

वेतन

मेडिकल ऑफिसर आयुष 3 56,100 रुपये
फार्मासिस्ट 9 22,020 रुपये
जूनियर फिजियोथेरेपिस्ट 4 35,400 रुपये
तकनीशियन (प्रोस्थेटिक्स और ऑर्थोटिक्स) 1 35,400 रुपये
मेडिकल रिकॉर्ड तकनीशियन 8 22,020 रुपये
डेंटल टेक्नीशियन (हाइजीन) 2 22,020 रुपये
डेंटल टेक्नीशियन (मैकेनिक) 1 22,020 रुपये
तकनीशियन (ओटी) 20 35,400 रुपये
ऑप्टोमेट्रिस्ट 3 35,400 रुपये
तकनीशियन (रेडियोलॉजी 6 35,400 रुपये
तकनीशियन (रेडियोथेरेपी) 2 35,400 रुपये
तकनीशियन (प्रयोगशाला) 30 35,400 रुपये
प्रयोगशाला तकनीशियन पूल के भीतर तकनीशियन (डायलिसिस) 4 35,400 रुपये
तकनीशियन (परमाणु चिकित्सा) 2 35,400 रुपये
परफ्यूज़निस्ट 2 35,400 रुपये
स्टेनोग्राफर 4 18,750 रुपये
जूनियर अकाउंट्स ऑफिसर 4 35,400 रुपये
जूनियर वार्डन (हाउसकीपर) 2 18,750 रुपये
स्टोरकीपर 6 35,400 रुपये
पुस्तकालय एवं सूचना सहायक 4 35,400 रुपये
जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर 2 22,020 रुपये
मेडिकल सोशल सर्विस ऑफिसर ग्रेड- II 3 35,400 रुपये
लोअर डिवीजन क्लर्क 20 18,750 रुपये
मल्टी टास्किंग स्टाफ 8 13,290 रुपये
असिस्टेंट डाइटीशियन 2 35,400 रुपये
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) 2 35,400 रुपये
जूनियर इंजीनियर (एसी एंड आर) 2 35,400 रुपये
जूनियर इंजीनियर (सिविल) 2 35,400 रुपये
प्रोग्रामर 2 44,900 रुपये

 
11:21 AM, 01-Mar-2023

Sarkari Naukri बेसिल भर्ती पंजीकरण

बेसिल भर्ती (BECIL Recruitment 2023) पंजीकरण के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने फोटो, हस्ताक्षर, जन्म प्रमाण पत्र / 10वीं का प्रमाण पत्र, और जाति प्रमाण पत्र की स्कैन की गई छवियों को अपलोड करने के लिए फाइल का आकार 100 केबी से अधिक नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:44 AM, 01-Mar-2023

GOVT Jobs BECIL Recruitment 2023 आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवारों को केवल वेबसाइट becil.com या becilregistration.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन का कोई अन्य माध्यम/तरीका स्वीकार नहीं किया जाएगा।
10:25 AM, 01-Mar-2023

Sarkari Naukri Live: मैत्रेयी कॉलेज, पटना एचसी और बेसिल ने निकालीं भर्तियां, जानें आवेदन प्रक्रिया और पात्रता

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) ने टेक्नीशियन और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार BECIL की आधिकारिक वेबसाइट becil.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान संगठन में 159 पदों को भरेगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 07 मार्च, 2023 तक है।
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed