Job Result Live: बीपीएससी, एमपी हाईकोर्ट समेत इन विभागों में ग्रेजुएट युवाओं के लिए भर्ती, ऐसे करें आवेदन
{"_id":"631ab375580b454672598e64","slug":"sarkari-naukri-result-live-2022-govt-jobs-admit-card-answer-key-result-update-on-9th-september-2022","type":"live","status":"publish","title_hn":"Job Result Live: बीपीएससी, एमपी हाईकोर्ट समेत इन विभागों में ग्रेजुएट युवाओं के लिए भर्ती, ऐसे करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Fri, 09 Sep 2022 11:11 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Fri, 09 Sep 2022 11:11 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukri Results Jobs Live Updates: देश में हर रोज सरकारी नौकरी प्राप्त करने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है। देश के विभिन्न राज्य और केंद्रीय विभागों में भी अभी भर्तियां जारी है। अगर आपको भी सरकारी नौकरी की तलाश है तो हम अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में ऐसी नौकरियों के बारे में बता रहे हैं, जहां आवेदन के जरिए आप बेहतरीन सैलरी और पद दोनों ही प्राप्त कर सकते हैं। सरकारी नौकरियों और सरकारी रिजल्ट के बारे में नियमित अपडेट पाने के लिए पढ़ें इस लाइव ब्लॉग को।
विज्ञापन
Sarkari Result Naukri Live
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
11:10 PM, 09-Sep-2022
Sarkari Naukri Result Live BPSC 67th CCE Prelims Postponed
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 67वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा (सीसीई) की पुन: परीक्षा स्थगित कर दी है। अधिसूचना के अनुसार परीक्षा 30 सितंबर को दोपहर 12 बजे से दोपहर दो बजे तक आयोजित की जानी है।
Read More at BPSC 67th CCE Prelims Re-Exam Deferred
Read More at BPSC 67th CCE Prelims Re-Exam Deferred
10:02 PM, 09-Sep-2022
Sarkari Bharti Exam News JKPSC Vacancy Out
जेकेपीएससी मेडिकल ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदकों की आयु 01 जनवरी, 2022 को 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी गई है। उपरोक्त पदों के लिए वेतनमान 52,700 रुपये से लेकर 1,66,700 रुपये प्रतिमाह निर्धारित है।
विज्ञापन
09:34 PM, 09-Sep-2022
Govt Jobs JKPSC MO Recruitment Latest Update
योग्य उम्मीदवार 30 सितंबर, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार 01 से 03 अक्तूबर, 2022 तक अपने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को संपादित कर सकेंगे। भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 21 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 08 रिक्तियां चिकित्सा अधिकारी (होम्योपैथी) के पद के लिए, 06 चिकित्सा अधिकारी (यूनानी) के लिए और 07 चिकित्सा अधिकारी (आयुर्वेदिक) के लिए हैं।
08:26 PM, 09-Sep-2022
सरकारी नौकरी JKPSC MO Recruitment 2022
जम्मू-कश्मीर के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य के चिकित्सा विभाग में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) ने चिकित्सा अधिकारी (होम्योपैथी / यूनानी / आयुर्वेदिक) के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
07:17 PM, 09-Sep-2022
Sarkari Jobs BPSC DACO Mains Exam में ऐसे करें आवेदन
- उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
-
होम पेज पर ऑनलाइन आवेदन करें पर क्लिक करें।
-
अब DACO Main 2022 के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
-
इसके बाद लॉग इन करें और परीक्षा के लिए आवेदन करें।
-
अब अपना विवरण भरें, आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
-
उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म और भुगतान रसीद का एक प्रिंट आउट जरूर ले लें।
06:30 PM, 09-Sep-2022
Job Result Live: BPSC DACO Mains Exam
उम्मीदवार बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) जिला कला एवं संस्कृति अधिकारी यानी डैको मुख्य परीक्षा के लिए 20 सितंबर, 2022 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर आवेदन पंजीकरण पूरा कर सकते हैं। बीपीएससी डैको प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम के अनुसार, कुल 247 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए योग्य घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:20 PM, 09-Sep-2022
Sarkari Naukri Result Live : BPSC Recruitment DACO Main
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने जिला कला एवं संस्कृति अधिकारी यानी डैको मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने बीपीएससी की डैको प्रारंभिक परीक्षा क्वालीफाई कर ली है और मुख्य परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
04:05 PM, 09-Sep-2022
Sarkari Result: ऐसे चेक करें परिणाम
जो भी उम्मीदवार नायब तहसीलदार भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को पंजाब लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ppsc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।03:11 PM, 09-Sep-2022
Sarkari Result: पंजाब पीएससी ने जारी किया नायब तहसीलदार भर्ती परीक्षा का परिणाम
पंजाब लोक सेवा आयोग (PPSC) द्वारा राज्य में नायब तहसीलदार के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। परिणाम ऑनलाइन मोड में जारी किए गए हैं।02:40 PM, 09-Sep-2022