फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri Result Live: बिहार, यूपी समेत अनेक राज्यों में हजारों पदों पर भर्ती, जल्दी करें आवेदन

Mon, 12 Sep 2022 11:15 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 12 Sep 2022 11:15 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri Results Jobs Live Updates: हमारे देश में देश में हर रोज सरकारी नौकरी प्राप्त करने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है। देश के विभिन्न राज्य और केंद्रीय विभागों में भी अभी भर्तियां जारी है। अगर आपको भी सरकारी नौकरी की तलाश है तो हम अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में ऐसी नौकरियों के बारे में बता रहे हैं, जहां आवेदन के जरिए आप बेहतरीन सैलरी और पद दोनों ही प्राप्त कर सकते हैं। सरकारी नौकरियों और सरकारी रिजल्ट के बारे में नियमित अपडेट पाने के लिए पढ़ें इस लाइव ब्लॉग को। 
 

विज्ञापन
Sarkari Naukri Result Live 2022 govt jobs admit card answer key result update on 12th september 2022
सरकारी नौकरी - सरकारी रिजल्ट लाइव अपडेट 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

11:13 PM, 12-Sep-2022

सरकारी नौकरी- माझगांव डॉक में गैर-कार्यकारी पदों पर भर्ती शुरू

एमडीएल यानी माझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड, गैर-कार्यकारी पदों के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1041 रिक्त पदों को भरा जाएगा। आवेदन पंजीकरण के इच्छुक उम्मीदवार पात्रता, वेतन संरचना, आयु सीमा और अन्य विवरण आधिकारिक वेबसाइट mazagondock.in पर देख सकते हैं।
10:10 PM, 12-Sep-2022

Sarkari Vacancy 2022: Mazagon Dock Recruitment

योग्य उम्मीदवारों की सूची 15 अक्तूबर, 2022 को निकलेगी। परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। हालांकि, ऑनलाइन परीक्षा की तारीख 05 नवंबर, 2022 को घोषित की जा सकती है। उम्मीदवारों को पता होना चाहिए कि रिक्तियों की संख्या सांकेतिक है और संगठनात्मक आवश्यकता के आधार पर बढ़ या घट सकती है।
विज्ञापन
09:15 PM, 12-Sep-2022

Govt Jobs Update: Mazagon Dock Recruitment कैसे करें आवेदन?

  1.                                                  
                    
    
                                                     
                    सबसे पहले इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एमडीएल की वेबसाइट mazagondock.in पर जाएं।
  2.                                                  
                    
    
                                                     
                    होम पेज पर करिअर सेक्शन में जाएं और भर्ती की तलाश करें।
  3.                                                  
                    
    
                                                     
                    इसके बाद नॉन एग्जीक्यूटिव टैब पर क्लिक करें।
  4.                                                  
                    
    
                                                     
                    फिर उम्मीदवारों को प्रासंगिक विवरण ध्यानपूर्वक भरकर खुद को पंजीकृत करना चाहिए।
  5.                                                  
                    
    
                                                     
                    फिर ई-मेल द्वारा भेजे गए सत्यापन लिंक पर क्लिक करें और उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।
  6.                                                  
                    
    
                                                     
                    निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और आवेदन पत्र में सभी विवरण भरें।
  7.                                                  
                    
    
                                                     
                    आवेदन शुल्क का भुगतान करें, आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  8.                                                  
                    
    
                                                     
                    फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट लें।
08:09 PM, 12-Sep-2022

Sarkari Naukri Mazagon Dock Recruitment आयु सीमा, चयन प्रक्रिया 

आयु सीमा : आवेदन करने के लिए आवश्यक न्यूनतम आयु 18 वर्ष है। आवेदन करने की अधिकतम आयु सीमा 38 वर्ष है।

चयन प्रक्रिया : लिखित परीक्षा, ट्रेड टेस्ट और अनुभव सत्यापन।
 
आवेदन शुल्क : सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। हालांकि, अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ पीडब्ल्यूडी और भूत पूर्व सैनिकों से संबंधित उम्मीदवारों को इस तरह के प्रसंस्करण शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
07:18 PM, 12-Sep-2022

सरकारी नौकरी -सरकारी रिजल्ट Mazagon Dock Recruitment 2022

  1.                                                  
                    
    
                                                     
                    स्पेशल ग्रेड (आईडीए-IX) - 22,000 रुपये से - 83,180  रुपये तक
  2.                                                  
                    
    
                                                     
                    स्पेशल ग्रेड (आईडीए-VIII) – 21,000 रुपये से - 79,380  रुपये तक
  3.                                                  
                    
    
                                                     
                    स्किल्ड ग्रेड- II (आईडीए-VI) - 18,000 रुपये से - 68,120  रुपये तक
  4.                                                  
                    
    
                                                     
                    स्किल्ड जीआर- I (आईडीए-VI) - 17,000- रुपये से - 64,360 रुपये तक
  5.                                                  
                    
    
                                                     
                    सेमी-स्किल्ड जीआर- III (आईडीए-आईवीए) - 16,000 रुपये से - 60,520 रुपये तक
  6.                                                  
                    
    
                                                     
                    सेमी-स्किल्ड ग्रेड- I (आईडीए-II)- 13,200 रुपये से - 49,910 रुपये तक
06:13 PM, 12-Sep-2022

Sarkari Result Naukri : माझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड की भर्ती

इच्छुक उम्मीदवार पात्रता, वेतन संरचना, आयु सीमा और अन्य विवरण आधिकारिक वेबसाइट mazagondock.in पर देख सकते हैं। माझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड की भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर, 2022 को समाप्त होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
05:19 PM, 12-Sep-2022

Sarkari Naukri Result Live: Mazagon Dock Recruitment

एमडीएल यानी माझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड, गैर-कार्यकारी पदों के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1041 रिक्त पदों को भरा जाएगा। आवेदन पंजीकरण लिंक सोमवार, 12 सितंबर, 2022 को सक्रिय हो गया। 
03:40 PM, 12-Sep-2022

Sarkari Result Live : आधिकारिक नोटिस जारी

बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट पर चयन पत्र को लेकर एक नोटिस भी जारी किया है। नोटिस में लिखा है कि उम्मीदवार अपने  फोरेस्ट रेंज ऑफिसर के चयन पत्र को चेक और डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपने पंजीयन क्रमांक, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर की मदद से लॉगिन करें।
 
03:26 PM, 12-Sep-2022

Sarkari Result 2022: ऐसे चेक कें परिणाम

 जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल हुए थे, वे इस चयन पत्र को बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। 
03:00 PM, 12-Sep-2022

Sarkari Naukri: बीपीएससी एफआरओ भर्ती की चयन पत्र जारी

बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग/BPSSC ने फोरेस्ट रेंज ऑफिसर भर्ती, 2020 की चयन पत्र को जारी कर दिया है। सिलेक्शन लेटर को ऑनलाइन माध्यम से जारी किया गया है। 
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed