फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri Result Jobs Live: आईटीआई और 12वीं पास युवाओं के लिए निकलीं बंपर भर्तियां, यहां करें आवेदन 

Tue, 17 May 2022 11:36 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 17 May 2022 11:36 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri Result Live Jobs Update: देश में सरकारी नौकरी का सपना लिए दिन-रात परिश्रम कर रहे उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है।  इस वक्त देश के कई राज्यों और विभागों में बंपर नौकरियां निकली हैं। इन भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन जारी हैं या नोटिफिकेशन जारी हो चुके हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए जल्द से जल्द अपना आवेदन कर सकते हैं।   

विज्ञापन
Sarkari Naukri Result Jobs Live Update ITI UP jobs Bharti bank ssc UPSC Results RRB Govt Vacancies in May 
Sarkari Naukri Result Jobs Live - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

11:32 PM, 17-May-2022

Sarkari Jobs Results : RRB NTPC CBT 2 Answer Key Challenge

  • आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-2 परीक्षा में नौ और 10 मई, 2022 को लगभग 1.45 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा भाग लिया था।
  • आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 उत्तर कुंजी के खिलाफ 18 मई, 2022 तक उठा सकेंगे आपत्तियां।
  • प्रत्येक आपत्ति के लिए उम्मीदवारों को 50 रुपये का भुगतान करना होगा।
  • हालांकि, उम्मीदवार की आपत्ति सही पाए जाने पर पैसे वापसं कर दिए जाएंगे। 
  • उम्मीदवार आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा प्रश्न-पत्र और रिस्पॉन्स शीट भी डाउनलोड कर सकते हैं।
11:10 PM, 17-May-2022

सरकारी रिजल्ट सरकारी नौकरी : RRB NTPC CBT 2 Answer Key

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 के लिए उत्तर कुंजी 2022 देखने को लिंक 13 मई से 18 मई, 2022 तक उपलब्ध रहेगा। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि, उम्मीदवार 18 मई, 2022 तक 11:55 बजे तक उत्तर कुंजी पर अपनी आपत्तियां भी दर्ज करा सकते हैं। 
विज्ञापन
10:39 PM, 17-May-2022

Sarkari Result Naukri : आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 उत्तर कुंजी

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 उत्तर कुंजी शुक्रवार,13 मई को जारी की थी है। उम्मीदवार सीबीटी 2 के लिए आरआरबी एनटीपीसी उत्तर कुंजी 2022 को आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in और अन्य संबंधित क्षेत्रीय केंद्रों की वेबसाइट के माध्यम से देख सकेंगे। उम्मीदवार इसे 18 मई तक चुनौती दे सकते हैं। 
09:50 PM, 17-May-2022

Sarkari Naukri Result : JSSC Recruitment 2022 की चयन प्रक्रिया

जेएसएससी म्युनिसिपल सर्विस रिक्रूटमेंट के तहत चयन प्रक्रिया में आयोग द्वारा एक चरण में लिखित परीक्षा (मुख्य परीक्षा) आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में तीन पेपर होंगे। पेपर-1 में 120 प्रश्न, पेपर-2 में 100 प्रश्न और पेपर- 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न के गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे। परीक्षा के बाद तीनों पेपर के प्राप्तांकों के आधार पर फानइल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। 
08:55 PM, 17-May-2022

Sarkari Exam Results and Jobs Update: JSSC Recruitment 2022

जेएसएससी की नगर पालिका सेवा संवर्ग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2022 के लिए आवेदक उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि विज्ञान/ हॉर्टिकल्चर/ वेटनरी साइंस एंड एनिमल हसबेंडरी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवार ने वाटर सैनिटेशन एंड हाइजीन विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा भी किया हो। 
08:19 PM, 17-May-2022

Results and Jobs Update: जेएसएससी भर्ती की महत्वपूर्ण तिथियां 

  1. आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख : 30 मई, 2022 से
  2. आवेदन करने की अंतिम तिथि : 29 जून, 2022 रात्रि 11.59 बजे तक
  3. परीक्षा शुल्क भुगतान करने की आखिरी तारीख : 02 जुलाई, 2022 तक
  4. फोटो व हस्ताक्षर अपलोड करने एवं प्रिंट लेने की सुविधा : 05 जुलाई, 2022 तक
  5. आवेदन पत्र में संशोधन और सुधार की सुविधा : 06 जुलाई से 10 जुलाई, 2022 तक 
विज्ञापन
विज्ञापन
07:48 PM, 17-May-2022

Sarkari Jobs : झारखंड म्युनिसिपल सर्विस रिक्रूटमेंट

झारखंड म्युनिसिपल सर्विस रिक्रूटमेंट के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 29 जून, 2022 को मध्यरात्रि तक है। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट www.jssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।
07:19 PM, 17-May-2022

Govt Jobs: झारखंड म्युनिसिपल सेवा भर्ती की अधिसूचना जारी

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की इस भर्ती के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित है। जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को वर्गानुसार निर्धारित अधिकतम आयु-सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। 
06:38 PM, 17-May-2022

सरकारी रिजल्ट नौकरी : झारखंड म्युनिसिपल सेवा परीक्षा

जेएसएससी की ओर से इसके लिए 921 पदों पर भर्ती निकाली गई है। भर्ती नगर पालिका सेवा संवर्ग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2022 के जरिये की जाएगी।
06:02 PM, 17-May-2022

सरकारी नौकरी लाइव : JSSC Recruitment 2022

इस बड़ी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन ही होगी। यह भर्ती झारखंड म्युनिसिपल सर्विस कैडर के लिए है। इसके तहत राज्य के जिलों और कस्बों में स्थित कार्यपालिका और स्थानीय निकाय यानी नगरपालिकाओं में अधिकारियों की नियुक्ति होगी।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed