Sarkari Naukri Result 2023 Live: एचसीएल-बैंक में निकलीं नौकरियां, जानें कहां और कैसे करना होगा आवेदन
{"_id":"64c20ee2746d1983b301331a","slug":"sarkari-naukri-result-2023-live-latest-govt-jobs-and-vacancy-notification-updates-in-hindi-2023-07-27","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri Result 2023 Live: एचसीएल-बैंक में निकलीं नौकरियां, जानें कहां और कैसे करना होगा आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Thu, 27 Jul 2023 06:03 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Thu, 27 Jul 2023 06:03 PM IST
खास बातें
Sarkari Result Naukri 2023 Live News in Hindi : रेलवे, सेना, बैंक सहित कई विभागों में इन दिनों नौकरियों की भरमार हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी 2023
- फोटो : Amar Ujala Graphics
लाइव अपडेट
06:00 PM, 27-Jul-2023
BNP Recruitment 2023
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य बैंक नोट प्रेस के विभिन्न विभागों में जूनियर तकनीशियनों, जूनियर कार्यालय सहायकों और अन्य पदों की 111 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। भर्ती परीक्षा अस्थायी रूप से सितंबर या अक्तूबर 2023 के आसपास आयोजित होने वाली है।
02:33 PM, 27-Jul-2023
Bank Note Press Recruitment 2023
बैंक नोट प्रेस, देवास (MP)ने जूनियर तकनीशियन और अन्य पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट bnpdewas.spmsil.com पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 अगस्त (रात 11.59 बजे तक) तक है।
विज्ञापन
02:00 PM, 27-Jul-2023
JSSC JMSCCE 2023
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड नगर सेवा आयोग प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (JMSCCE 2023) के लिए पहले से जारी ऑनलाइन आवेदन की तिथियां रद्द कर दी हैं। आयोग ने जारी अधिसूचना में कहा है कि अपरिहार्य कारणों की वजह से पहले से निर्धारित तिथियों को संशोधित किया गया है। योग्य उम्मीदवार अब 28 जून से आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 जुलाई 2023 तक है। शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2023 तक है।
01:53 PM, 27-Jul-2023
IGNTU Vacancy 2023 पदों का विवरण
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय में कुल 81 पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। जिनमें प्रोफेसर के 23 पद , एसोसिएट प्रोफेसर के 21 पद और असिंस्टेंट प्रोफेसर के 37 आदि पद शामिल हैं ।01:51 PM, 27-Jul-2023
IGNTU Vacancy 2023
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (आईजीएनटीयू) ने प्रोफेसर के विभिन्न पदों पर भर्तियां जारी की हैं। इच्छुक एंव योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए अधिकारिक वेबसाइट igntu.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
12:13 PM, 27-Jul-2023
Bihar Vidhan Parishad Vacancy 2023
आवेदन की प्रक्रिया मंगलवार 25 जुलाई 2023 से शुरू होगी। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2023 तक है। बिहार विधान परिषद भर्ती का अभियान 172 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:13 PM, 27-Jul-2023
Bihar Vidhan Parishad Vacancy 2023
बिहार विधान परिषद ने 172 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इनमें सहायक,रिपोर्टर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, सुरक्षा गार्ड और लोअर डिवीजन क्लर्क के पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
11:59 AM, 27-Jul-2023
SECR Recruitment 2023 शैक्षणिक योग्यता
साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे की इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं की परीक्षा न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो। इसके साथ ही उनके पास संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा भी होना चाहिए।
11:59 AM, 27-Jul-2023
SECR Recruitment 2023 पदों का विवरण
- असिस्टेंट लोको पायलट : 820 पद
- टेक्नीशियन : 132 पद
- जूनियर इंजीनियर : 64 पद
11:58 AM, 27-Jul-2023