Jobs Result 2023 Live: बीएचयू में प्रोफेसर,SSC में सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्तियां, जानें नौकरी से जुड़ी हर खबर
{"_id":"64bf5679fcaa6eaa6e055453","slug":"sarkari-naukri-result-2023-live-latest-govt-jobs-and-vacancy-notification-updates-in-hindi-2023-07-25","type":"live","status":"publish","title_hn":"Jobs Result 2023 Live: बीएचयू में प्रोफेसर,SSC में सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्तियां, जानें नौकरी से जुड़ी हर खबर","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Tue, 25 Jul 2023 05:44 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Tue, 25 Jul 2023 05:44 PM IST
खास बातें
Sarkari Result Naukri 2023 Live News in Hindi : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए कई क्षेत्रों में नौकरी का अवसर है। अपनी योग्यता के अनुसार आप आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Sarkari Naukri Result 2023 Live, सरकारी नौकरी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
05:43 PM, 25-Jul-2023
WBPSC ADA Recruitment 2023
पश्चिम बंगाल सहायक कृषि निदेशक पद के लिए ऑफलाइन मोड के माध्यम से शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 18 अगस्त, 2023 है। सुधार विंडो 25 से 31 अगस्त (दोपहर 3.00 बजे तक) तक खुली रहेगी। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 122 रिक्तियों को भरना है।
05:43 PM, 25-Jul-2023
WBPSC ADA Recruitment 2023
पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (WBPSC) ने कृषि विभाग, सरकार के तहत पश्चिम बंगाल कृषि सेवा (प्रशासन) में सहायक कृषि निदेशक के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया मंगलवार 25 जुलाई 2023 से शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wbpsc.gov.in पर इन रिक्तियों के लिए 17 अगस्त (दोपहर 3.00 बजे तक) तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
05:20 PM, 25-Jul-2023
SECR Recruitment 2023
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 22 जुलाई से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 अगस्त 2023 तक है। रेलवे की ये भर्तियां जनरल डिपार्टमेंटल कांपटीटिव एग्जाम यानी जीडीसीई (GDCE) कोटा के तहत भरी जाएंगी
05:19 PM, 25-Jul-2023
SECR Recruitment 2023
रेलवे में नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) की तरफ से साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (SECR) में एक हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
02:39 PM, 25-Jul-2023
SSC CPO पदों का विवरण
एसएससी भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 1876 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 109 रिक्तियां दिल्ली पुलिस में पुरुष उम्मीदवारों के लिए हैं, 53 रिक्तियां दिल्ली पुलिस में महिला एसआई उम्मीदवारों के लिए हैं और शेष 1714 रिक्तियां केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में एसआई उम्मीदवारों के लिए हैं। भर्ती परीक्षा अस्थायी रूप से अक्तूबर, 2023 में आयोजित होने वाली है।
12:12 PM, 25-Jul-2023
SSC Delhi Police CAPF SI Recruitment 2023
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की तरफ से दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सब-इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 अगस्त (रात 11.00 बजे तक) तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:22 AM, 25-Jul-2023
BoM Recruitment पदों का विवरण
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य बैंक ऑफ महाराष्ट्र में कुल 400 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 100 रिक्तियां अधिकारी स्केल III पद के लिए हैं और 300 रिक्तियां अधिकारी स्केल II पदों के लिए हैं।
11:05 AM, 25-Jul-2023
Bank of Maharashtra Recruitment 2023
बैंक ऑफ महाराष्ट्र (BoM) स्केल II और स्केल III के तहत अधिकारियों के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का आज यानी मंगलवार 25 जुलाई 2023 आखिरी दिन है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक इन पदों के लिए आवेदन न किया हो, वे जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट Bankofmaharashtra.in पर जाकर फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं।
10:07 AM, 25-Jul-2023
Jobs Result 2023 Live: बीएचयू में प्रोफेसर,SSC में सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्तियां, जानें नौकरी से जुड़ी हर खबर
BHU Recruitment 2023: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) ने 307 संकाय पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.bhu.ac.in पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2023 है। बीएचयू भर्ती अभियान 307 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है, जिनमें से 85 रिक्तियां प्रोफेसर के पद के लिए हैं, 133 रिक्तियां एसोसिएट प्रोफेसर के पद के लिए हैं और 89 रिक्तियां सहायक प्रोफेसर के पद के लिए हैं।