Sarkari Result Naukri 2022 Live: बीपीएससी समेत देश के विभिन्न विभागों में हजारों पदों पर भर्तियां, जानें कैसे करना होगा आवेदन
{"_id":"62450f75bbc933684e77e5f3","slug":"sarkari-naukri-result-2022-live-uptet-result-2021-sarkari-result-latest-news-updates-in-hindi-jobs-in-march-2022","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Result Naukri 2022 Live: बीपीएससी समेत देश के विभिन्न विभागों में हजारों पदों पर भर्तियां, जानें कैसे करना होगा आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Fri, 01 Apr 2022 06:29 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Fri, 01 Apr 2022 06:29 PM IST
खास बातें
Sarkari Result Naukri 2022 Live: :देशभर के विभिन्न राज्यों और विभागों ने हजारों सरकारी नौकरी की भर्तियां निकाली हैं। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 के परिणाम अब किसी भी समय जारी होने की उम्मीद है। इन सभी अपडेट से जुड़े रहने के लिए यहां पढ़िए हमारा लाइव ब्लॉग-
विज्ञापन
सरकारी नौकरी - सरकारी रिजल्ट लाइव अपडेट
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
06:27 PM, 01-Apr-2022
RPSC Result 2022: राजस्थान पीएससी ने परीक्षण अधिकारी के पदों के लिए परिणाम किए जारी, ऐसे देखें परिणाम
राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने सहायक परीक्षण अधिकारी के पदों के लिए परिणाम जारी कर दिये है। ऐसे सभी उम्मीदवार जो सहायक परीक्षण अधिकारी के पद के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट में उपस्थित हुए हैं। वे उम्मीदवार अपने परिणाम आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।05:52 PM, 01-Apr-2022
Sarkari Naukari Exam 2022: कर्नाटक में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए सीईटी परीक्षा 16-18 जून से शुरू, जानें समय-सारणी
कर्नाटक में विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) 2022 की तारीखों की घोषणा सोमवार को की गई। कर्नाटक के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. सीएन अश्वत्नारायण ने कहा कि परीक्षाएं 16,17 और 18 जून को होंगी।
विज्ञापन
03:36 PM, 01-Apr-2022
Sarkari Result 2022: इस तारीख को हुई थी परीक्षा
आईबीपीएस की ओर से क्लर्क भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 25 जनवरी, 2022 को किया था। परीक्षा देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की गई थी।02:29 PM, 01-Apr-2022
Sarkari Result: आईबीपीएस ने जारी किया क्लर्क भर्ती मुख्य परीक्षा का परिणाम
बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) ने क्लर्क भर्ती के लिए आयोजित की गई मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा को पास कर के मुख्य परीक्षा में भाग लिया था, वह अपना परिणाम अब आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।02:05 PM, 01-Apr-2022
Sarkari Naukari Result: यूपीएससी ने की सीडीएस-1 के अंको की घोषणा, ऐसे करें जांच
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने आज, 30 मार्च 2022 को सीडीएस-1 2021 अंकों की घोषणा कर दी है। संयुक्त रक्षा सेवा मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों के अंक यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किए गए हैं। वे उम्मीदवार जो मेन्स परीक्षा में शामिल हुए थे, वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर लॉग इन कर अपने संबंधित स्कोर की जांच कर सकते हैं।01:31 PM, 01-Apr-2022
Sarkari naukari: यूकेपीएससी आरओ एआरओ मेन्स परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
जो छात्र यूकेपीएससी द्वारा आयेजित मेन्स परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वे अपना अपना प्रवेश पत्र यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:55 PM, 01-Apr-2022
Sarkari naukari Result: दिल्ली उच्च न्यायिक सेवा परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली उच्च न्यायिक सेवा (डीएचजेएस) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। प्रवेश पत्र ऑनलाइन मोड में उपलब्ध कराए गए हैं। डीएचजेएस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक और आवेदक उम्मीदवार अपने प्रवेश -पत्र दिल्ली उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट delhihighcourt.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं12:11 PM, 01-Apr-2022
Government Jobs: एनएचएम हरियाणा में हेल्थ ऑफिसर के पदों पर भर्ती, पात्रता अनुसार ऐसे करें आवेदन
नेशनल हेल्थ मिशन हरियाणा ने मिड लेवल हेल्थ प्रोवाइडर कम कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। हरियाणा सरकार आयुष्मान भारत के तहत स्वास्थ्य विभाग के 18 जिलों में कुल 787 रिक्तियां भरने जा रही हैं।11:50 AM, 01-Apr-2022
Sarkari naukari 2022: जेएसएससी ने आबकारी कांस्टेबल के आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाई आगे, जल्द करें आवेदन
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने 583 आबकारी कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है वे आधिकारिक वेबसाइट jssc.onlinereg.in पर जाकर 02 अप्रैल, 2022 को रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।11:23 AM, 01-Apr-2022