11:34 PM, 10-Jul-2022
Sarkari Naukri 2022: Railway Bharti के लिए पात्रता मापदंड
रेलवे आईसीएफ, चेन्नई की ओर से की जा रही भर्ती के लिए आयु 26 जुलाई, 2022 तक 15 से 24 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। हालांकि, ओबीसी उम्मीदवारों के लिए तीन साल, एससी / एसटी उम्मीदवारों के लिए पांच साल और बेंचमार्क विकलांग (पीडब्ल्यूबीडी), उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में 10 साल की छूट देय है।
10:40 PM, 10-Jul-2022
GovT Vacancy : Railway ICF Recruitment Salary
- कक्षा 10वीं स्कूल पास-आउट फ्रेशर्स उम्मीदवारों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान 6,000 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे।
- कक्षा 12वीं स्कूल पास-आउट फ्रेशर्स उम्मीदवारों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान 7,000 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे।
- वहीं, आईटीआई पास-आउट जिनके पास राष्ट्रीय या राज्य स्तरीय प्रमाण पत्र है, उन्हें प्रशिक्षण अवधि के दौरान 7,000 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे।
09:35 PM, 10-Jul-2022
Sarkari Jobs : ICF Apprentice Recruitment
आवेदन शुल्क के रूप में आवेदकों को 100 रुपये ऑनलाइन जमा करने होंगे। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट pb.icf.gov.in पर जा सकते हैं।
08:54 PM, 10-Jul-2022
Govt Jobs : ICF Apprentice Recruitment
इन पदों में वेल्डर, फिटर, कारपेंटर, मशीनिस्ट, पेंटर और इलेक्ट्रीशियन शामिल हैं। भर्ती के लिए मेरिट लिस्ट 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर होगी।
07:44 PM, 10-Jul-2022
ICF Apprentice Recruitment पदों का विवरण
रेलवे आईसीएफ, चेन्नई की ओर से 600 एक्स-आईटीआई और 276 फ्रेशर्स सहित कुल 876 अपरेंटिस पद प्रस्ताव पर हैं।
06:37 PM, 10-Jul-2022
Sarkari Jobs : Railway ICF Apprentice Recruitment
इच्छुक उम्मीदवार वेब पोर्टल pb.icf.gov.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। सभी प्रकार से पूर्ण किए गए आवेदन 26 जुलाई को शाम 5.30 बजे तक ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
05:37 PM, 10-Jul-2022
Govt Jobs : Railway Bharti 2022
यह भर्ती रेलवे इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF, चेन्नई) के लिए होने जा रही है। रेलवे आईसीएफ, चेन्नई ने नामित ट्रेडों में प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए अपरेंटिस के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
04:31 PM, 10-Jul-2022
Sarkari Naukri Result Live 2022: 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी भर्ती
10वीं पास युवाओं के लिए बेहतरीन सरकारी भर्ती निकली है। भारतीय रेलवे की ओर से 10वीं पास युवाओं के लिए 876 पदों पर भर्ती शुरू की गई है।
03:38 PM, 10-Jul-2022
Sarkari Naukri : 10 जुलाई है आवेदन की आखिरी तारीख
इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बैंक ने आवेदन की आखिरी तारीख 10 जुलाई, 2022 को निर्धारित की है।
02:27 PM, 10-Jul-2022
Govt JOb 2022: ऐसे करें आवेदन
जो भी उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और बैंक की नौकरी के इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट www.idbibank.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।