Sarkari Naukri Result Live 2022: बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में हजारों पदों पर भर्तियां, जल्दी करें आवेदन
{"_id":"6304463bb31a1a5b0f1af5cb","slug":"sarkari-naukri-result-2022-live-updates-check-govt-jobs-vacancy-sarkari-result-news-in-hindi-on-23-august","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri Result Live 2022: बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में हजारों पदों पर भर्तियां, जल्दी करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Tue, 23 Aug 2022 11:29 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Tue, 23 Aug 2022 11:29 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Result Sarkari Naukri 2022: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो वर्तमान में देश के विभिन्न केंद्रीय और राज्य विभागों में सरकारी भर्तियां जारी हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड जैसे राज्यों में भी बंपर भर्तियां जारी हैं। कई बार उम्मीदवारों को सरकारी भर्ती की जानकारी नहीं मिल पाती है। सरकारी नौकरियों और सरकारी रिजल्ट के बारे में आपको जानकारी देने के लिए हम लेकर आए हैं यह लाइव ब्लॉग।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी - सरकारी रिजल्ट लाइव अपडेट 2022
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
11:28 PM, 23-Aug-2022
Jobs and Results: यूपी सरकार के बिजली महकमे में होंगी नियुक्तियां
उत्तर प्रदेश सरकार के बिजली विभाग की इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 सितंबर, 2022 है। भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 31 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 27 रिक्तियां जूनियर इंजीनियर (प्रशिक्षु) सिविल के पद के लिए हैं और चार रिक्तियां फार्मासिस्ट के पद के लिए हैं।
10:27 PM, 23-Aug-2022
Sarkari Naukri Result Live : UPRVUNL Recruitment 2022
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया सोमवार, 29 अगस्त से शुरू होगी। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uprvunl.org पर रिक्तियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
09:26 PM, 23-Aug-2022
Sarkari Naukri : UPRVUNL Recruitment 2022
उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का एक और सुनहरा मौका आया है। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (UPRVUNL) ने जूनियर इंजीनियर (ट्रेनी) सिविल और फार्मासिस्ट के पदों पर भर्ती निकाली है।
09:05 PM, 23-Aug-2022
Govt Jobs Vacancy : BRO Recruitment के लिए कैसे करें आवेदन?
-
आवेदन केवल अंग्रेजी/हिंदी में भरा जाएगा। -
कोई भी उम्मीदवार एक ही पद के लिए एक से अधिक आवेदन नहीं भेजेगा। -
यदि उम्मीदवार एक पद के लिए एक से अधिक आवेदन करता है तो उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है। -
ऑफलाइन आवेदन पत्र डाउनलोड करें। -
बीआरओ अधिसूचना के साथ संलग्न आवेदन पत्र में आवश्यक विवरण भरें। -
सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें। -
उम्मीदवार को आवेदन पत्र और प्रवेश पत्र में नवीनतम फोटो चिपकाना चाहिए। -
उम्मीदवार के पास पर्याप्त संख्या में (न्यूनतम 08) समान तस्वीरें होनी चाहिए। -
आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें।
नीचे दिए गए पते पर एक पंजीकृत डाक के माध्यम से आवेदन भेजें।
Commandant, GREF CENTRE, Dighi Camp, Pune – 411015
08:05 PM, 23-Aug-2022
Sarkari Naukri Updates: BRO Recruitment 2022
आवेदन के लिए उम्मीदवार bro.gov.in से एप्लीकेशन प्रपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। सीमा सड़क संगठन की भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि अभी घोषित नहीं की गई है। कोई भी उम्मीदवार एक ही पद के लिए एक से अधिक आवेदन नहीं भेजेगा। यदि उम्मीदवार एक पद के लिए एक से अधिक आवेदन करता है तो उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।
07:32 PM, 23-Aug-2022
Govt Result Jobs: बीआरओ की भर्ती
आवेदन के लिए उम्मीदवारों की उम्र 18 वर्ष से 27 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। हालांकि, मल्टी स्किल्ड वर्कर के पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से 25 वर्ष के मध्य होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:20 PM, 23-Aug-2022
Govt Jobs Result: BRO Recruitment 2022
उम्मीदवार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे आवेदन पत्र भरने से पहले पूरी आवश्यकता जैसे शारीरिक मानकों, चिकित्सा मानकों, शैक्षणिक / तकनीकी मानदंड, अनुभव, आयु और विशेष पद के लिए अन्य आवश्यक आवश्यक मानदंडों को पूरा करते हैं।
05:27 PM, 23-Aug-2022
Sarkari Naukri Result Live : BRO Recruitment 2022
सीमा सड़क संगठन ने कुल 246 रिक्तियों के लिए जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स की भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स में विभिन्न श्रेणियों के रिक्त पदों को भरने के लिए केवल भारतीय पुरुष नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
04:11 PM, 23-Aug-2022
Sarkari Naukri Result Live 2022: इतना लगेगा आवेदन शुल्क
- सामान्य श्रेणी के लिए- 2000 रुपये
- ईडब्लूएस श्रेणी के लिए- 2000 रुपये
- ओबीसी के लिए- 2000 रुपये
- एससी श्रेणी के लिए- 1000 रुपये
- एसटी श्रेणी के लिए- 1000 रुपये
03:52 PM, 23-Aug-2022