फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri Result Live 2022: एसएससी, बीआरओ में निकलीं बंपर भर्तियां, मिल रहा शानदार वेतन

Sun, 21 Aug 2022 11:37 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 21 Aug 2022 11:37 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Result Sarkari Naukri 2022: देश के विभिन्न केंद्रीय और राज्य विभागों में सरकारी भर्तियां जारी हैं। हमारे देश में हर साल सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों की संख्या में इजाफा हो रहा है।  कई बार उम्मीदवारों को सरकारी भर्ती की जानकारी नहीं मिल पाती है। सरकारी नौकरियों और सरकारी रिजल्ट के बारे में आपको जानकारी देने के लिए हम लेकर आए हैं यह लाइव ब्लॉग।
 

विज्ञापन
Sarkari Naukri Result 2022 Live Updates Check Govt Jobs Vacancy Sarkari Result News in Hindi on 21 august
Sarkari Naukri Result Live 2022 - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

11:36 PM, 21-Aug-2022

Results & Jobs Update: कर्मचारी चयन आयोग की भर्ती में करें आवेदन

योग्य उम्मीदवार कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर उपलब्ध रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। एसएससी की ओर से स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 05 सितंबर, 2022 तक स्वीकार किए जाएंगे। 
11:04 PM, 21-Aug-2022

Sarkari Naukri jobs: SSC Recruitment

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने ग्रेड सी और डी परीक्षा, 2022 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही आशुलिपिक यानी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। 
विज्ञापन
10:30 PM, 21-Aug-2022

Govt Jobs Results: BPSC 67th Paper Leak

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 67वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा के पेपर लीक मामले में रक्षा लेखा महानियंत्रक (CGDA) के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोक सेवक की पहचान उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में सीजीडीए में तैनात लोअर डिवीजन क्लर्क कपिल कुमार के रूप में हुई है। 08 मई को आयोजित बीपीएससी 67वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा के प्रश्न-पत्र लीक हो गए थे। 
09:41 PM, 21-Aug-2022

Sarkari Naukri 2022: RRB Group D परीक्षा प्रवेश-पत्र

  • चरण 1: संबंधित आरआरबी की आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइट जैसे rrbald.gov.in और rrbcdg.gov.in पर जाएं।
  • चरण 2: क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइट के होम पेज पर, सीईएन-01/2019-आरआरसी (वेतन-स्तर-1) : कंप्यूटर-आधारित-परीक्षा (सीबीटी) परीक्षा-शहर-पर्ची देखने / ई-कॉल लैटर डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
  • चरण 3: अब आपको उम्मीदवार लॉगिन पृष्ठ पर पुनः निर्देशित किया जाएगा, उम्मीदवार की आरआरबी पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • चरण 4: आरआरबी ग्रुप डी चरण 2 प्रवेश-पत्र स्क्रीन पर उपलब्ध होगा। पूरी तरह से जांच लें कि क्या प्रवेश-पत्र पर उल्लेखित सभी विवरण सही हैं।
  • चरण 5: आरआरबी ग्रुप डी चरण 2 परीक्षा शहर सूचना पर्ची पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट प्राप्त करें।
08:45 PM, 21-Aug-2022

Sarkari Naukri Updates: आरआरबी चरण-2 ग्रुप डी परीक्षा

आरआरबी चरण-2 ग्रुप डी परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में प्रवेश करने से पहले परीक्षा केंद्र में आधार से जुड़ी बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया से गुजरना होगा। सफल प्रमाणीकरण के लिए, उम्मीदवारों को अपना मूल आधार कार्ड लाना आवश्यक है।
07:59 PM, 21-Aug-2022

सरकारी नौकरी परीक्षा : रेलवे भर्ती परीक्षा 2022

रेलवे भर्ती बोर्ड की अधिसूचना के अनुसार, चरण-2 पूरे भारत के विभिन्न शहरों में पांच आरआरसी के समूह के लिए आयोजित किया जाएगा, अर्थात् आरआरसी: उत्तर मध्य रेलवे (इलाहाबाद), उत्तर पश्चिम रेलवे (जयपुर), दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (बिलासपुर), दक्षिण पूर्व रेलवे (कोलकाता) और पश्चिम मध्य रेलवे (जबलपुर) आदि। 
विज्ञापन
विज्ञापन
07:48 PM, 21-Aug-2022

Govt Jobs : आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा

 लेवल-1 पद के लिए आरआरबी ग्रुप डी की दूसरे चरण की सीबीटी का आयोजन 26 अगस्त से 08 सितंबर, 2022 तक किया जाना है। 
06:55 PM, 21-Aug-2022

Jobs Results 2022: आरआरबी ग्रुप डी फेज 2 के एडमिट कार्ड

योग्य उम्मीदवार अपने संबंधित क्षेत्र की आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in/railwayboard या संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइट जैसे rrbald.gov.in और rrbcdg.gov.in आदि पर जाकर आरआरबी ग्रुप डी फेज टू के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 
06:43 PM, 21-Aug-2022

Sarkari Naukri 2022 Result: आरआरबी ग्रुप डी दूसरे चरण के एडमिट कार्ड जारी

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से आरआरबी ग्रुप डी 2022 भर्ती परीक्षा फेज-2 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। 
05:55 PM, 21-Aug-2022

Sarkari Naukri 2022 Live: IBPS PO Recruitment

इस भर्ती में आवेदन की लास्ट डेट अब नजदीक आ चुकी है। इसलिए, अब इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए अंतिम तिथि 22 अगस्त तक या उससे पहले ibps.in पर आवेदन कर सकते हैं।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed