10:41 PM, 12-Aug-2022
Jobs Results: राष्ट्रीय रसायन और उर्वरक लिमिटेड की भर्ती
राष्ट्रीय रसायन और उर्वरक लिमिटेड की भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु एक अप्रैल, 2022 को 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।
09:40 PM, 12-Aug-2022
Sarkari Jobs Result: RCFL Apprentice Recruitment
आरसीएफ लिमिटेड मुंबई ने कुल 396 रिक्तियों को अधिसूचित किया है, जिनमें से 150 रिक्तियां ग्रेजुएट अप्रेंटिस, 110 तकनीशियन अप्रेंटिस और 136 ट्रेड अप्रेंटिस हैं।
08:39 PM, 12-Aug-2022
Govt Jobs Result: मायानगरी मुंबई में काम करने का मौका
चयनित सभी उम्मीदवारों को महाराष्ट्र की राजधानी मायानगरी मुंबई में काम करने का मौका मिलेगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आरसीएफएल यानी राष्ट्रीय रसायन और उर्वरक लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट rcfltd.com पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
07:48 PM, 12-Aug-2022
Sarkari Naukri Result 2022: अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन
इस भर्ती के लिए स्नातक कर चुके उम्मीदवार नौकरी से पूर्व आवश्यक प्रशिक्षण यानी अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।
06:46 PM, 12-Aug-2022
Govt Jobs Vacancy Sarkari Result : आरसीएफएल की अप्रेंटिस भर्ती
आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त, 2022 को शाम 5.00 बजे तक खुली रहेगी। आरसीएफएल की ओर से यह भर्ती अप्रेंटिस के कुल 396 पदों पर आयोजित की जा रही है।
05:22 PM, 12-Aug-2022
Sarkari Job: RCFL Apprentice Recruitment 2022
राष्ट्रीय रसायन और उर्वरक लिमिटेड ने स्नातक पास युवाओं से भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आरसीएफएल की भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
04:14 PM, 12-Aug-2022
Sarkari Result Live: ऐसे चेक करें रिजल्ट
जो भी उम्मीदवार UPSC CDS परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपने परिणाम को संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
03:31 PM, 12-Aug-2022
Sarkari Result: यूपीएससी सीडीएस-II परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी
संघ लोक सेवा आयोग/UPSC की ओर से संयुक्त रक्षा सेवाएं/CDS II, 2021 भर्ती का अंतिम परिणाम जारी कर दिया गया है। परीक्षा का परिणाम अब आयोग के पोर्टल पर मौजूद है। बता दें कि यह परिणाम ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी/OTA के लिए आयोजित किए गए सीडीएस-II परीक्षा के लिए है।
03:03 PM, 12-Aug-2022
Sarkari Naukri 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से बीकॉम (प्रथम श्रेणी से) या एमकॉम (द्वितीय श्रेणी से) की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, आवेदकों की आयु-सीमा 01 जनवरी, 2022 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष होनी चाहिए।
01:43 PM, 12-Aug-2022
Govt Job 2022: इतने पदों पर है भर्ती
पंजाब लोक सेवा आयोग ऑडिटर भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 74 है। यह भर्ती पंजाब सरकार के वित्त विभाग के लिए है। बता दें कि भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को जूनियर ऑडिटर (Group B) के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
कमेंट
कमेंट X