फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri-Result 2022 Live: 10वीं पास से लेकर स्नातकों के लिए निकलीं भर्तियां, जानें आवेदन प्रक्रिया

Wed, 10 Aug 2022 10:15 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 10 Aug 2022 10:15 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri Results Jobs Live Updates: अगर आपको सरकारी नौकरी की तलाश है तो हम अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में ऐसी नौकरियों के बारे में बता रहे हैं, जहां आवेदन के जरिए आप बेहतरीन सैलरी और पद दोनों ही प्राप्त कर सकते हैं। देश के विभिन्न राज्य और केंद्रीय विभागों में अभी भर्तियां जारी है। सरकारी नौकरियों और सरकारी रिजल्ट के बारे में नियमित अपडेट पाने के लिए पढ़ें इस लाइव ब्लॉग को। 

विज्ञापन
Sarkari Naukri Result 2022 live Govt Job Result Alerts Results News In hindi Updates on 10 August 2022
Sarkari Result Naukri Live - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

10:05 PM, 10-Aug-2022

Govt Jobs Result: MHSRB Recruitment 2022 आवेदन शुल्क

इस भर्ती के तहत 18 से 44 वर्ष की आयु के उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं। उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 200 रुपये का भुगतान करना होगा। किसी श्रेणी के तहत शुल्क में कोई छूट नहीं है। आवेदक को परीक्षा / प्रसंस्करण शुल्क के लिए 120 रुपये का भुगतान करना होगा। 
09:10 PM, 10-Aug-2022

Sarkari Naukri Result 2022: MHSRB Recruitment 2022

आधिकारिक सूचना के अनुसार, उम्मीदवारों का चयन 100 अंकों के आधार पर किया जाएगा। अर्हता परीक्षा में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के लिए अधिकतम 80 अंक दिए जाएंगे और अनुबंध/ आउटसोर्स के आधार पर राज्य सरकार के अस्पतालों, संस्थानों और कार्यक्रमों में सेवा के लिए अधिकतम 20 अंक दिए जाएंगे।
विज्ञापन
08:20 PM, 10-Aug-2022

Sarkari Result Sarkari Naukri : रिक्तियों का विवरण

सिविल असिस्टेंट सर्जन (DPHFW) : 751 पद
ट्यूटर (DME) : 357 पद
सिविल असिस्टेंट सर्जन-जनरल (TVVP) : 211 पद
सिविल असिस्टेंट सर्जन (IPM) : 07 पद
07:11 PM, 10-Aug-2022

Sarkari Naukri Result : MHSRB Recruitment 2022

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई, 2022 से शुरू होगी और 14 अगस्त, 2022 को समाप्त होगी।
06:01 PM, 10-Aug-2022

Govt Job 2022 Result Alerts: चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा भर्ती आवेदन

चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा भर्ती बोर्ड (MHSRB), तेलंगाना की इस भर्ती में आवेदन के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एमएचएसआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उपरोक्त रिक्त पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
05:08 PM, 10-Aug-2022

Govt Job Result Alerts: चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा भर्ती

चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा भर्ती बोर्ड (MHSRB), तेलंगाना की ओर से सिविल असिस्टेंट सर्जन (DPHFW), ट्यूटर्स (DME), सिविल असिस्टेंट सर्जन-जनरल / जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर (TVVP), और सिविल असिस्टेंट सर्जन (IPM) और अन्य पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों की भर्ती शुरू की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
04:18 PM, 10-Aug-2022

Sarkari Bharti: MHSRB Recruitment 2022

स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में नौकरी तलाश रहे मेडिकल प्रोफेशनल्स के लिए अच्छी खबर है। सरकार के स्वास्थ्य सेवा बोर्ड ने 1300 से ज्यादा रिक्तियों को भरने के लिए भर्ती निकाली है।
02:46 PM, 10-Aug-2022

सरकारी नौकरी 2022: इतने पदों पर होगी भर्ती

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा संयुक्त राज्य (सिविल) अपर सबॉर्डिनेट सर्विस परीक्षा के माध्यम से कुल 318 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को पुलिस उप निरीक्षक, वित्त अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रार, उप शिक्षा अधिकारी, सहायक निदेशक सांख्यकी जैसे पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। 
02:03 PM, 10-Aug-2022

Sarkari Naukri Live 2022: अब कर होगी परीक्षा?

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से नई तारीखों का एलान भी कर दिया गया है। अब आयोग राज्य (सिविल) अपर सब ऑर्डिनेट सर्विस मुख्य परीक्षा का आयोजन 14 से 17 अक्तूबर, 2022 तक किया जाएगा। आयोग की ओर से जारी किए गए नोटिस में बताया गया है कि परीक्षा के लिए सही समय प्रवश पत्र जारी किए जाएंगे।
01:11 PM, 10-Aug-2022

Sarkari Naukri 2022 Live: यहां चेक करें तारीख

आयोग द्वारा मुख्य परीक्षा का आयोजन 20 से लेकर 23 अगस्त, 2022 तक निर्धारित की गई थी। जो भी उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए थे और मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले थे, वे अब नई तारीखों को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। 
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed