Sarkari Naukri Result Live: नौसेना, मेडिकल समेत कई क्षेत्रों में हजारों पदों पर भर्ती, पढ़ें कैसे मिलेगी नौकरी
{"_id":"62ef41b42ee2e86d250ca5bf","slug":"sarkari-naukri-result-2022-live-govt-job-result-alerts-results-news-in-hindi-updates-on-07-august-2022","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri Result Live: नौसेना, मेडिकल समेत कई क्षेत्रों में हजारों पदों पर भर्ती, पढ़ें कैसे मिलेगी नौकरी","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Sun, 07 Aug 2022 08:02 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sun, 07 Aug 2022 08:02 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Result Sarkari Naukri 2022: हमारे देश में हर साल सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों की संख्या में इजाफा हो रहा है। हालांकि, सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वालों को बता दें कि अभी भी विभिन्न केंद्रीय और राज्य विभागों में भर्तियां जारी हैं। लेकिन कई बार तैयारी में जुटे उम्मीदवारों को सरकारी भर्ती की जानकारी नहीं मिल पाती है। सरकारी नौकरियों और सरकारी रिजल्ट के बारे में आपको जानकारी देने के लिए हम लेकर आए हैं यह लाइव ब्लॉग।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी - सरकारी रिजल्ट लाइव अपडेट 2022
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
07:57 PM, 07-Aug-2022
Sarkari Naukri 2022: इतना मिलेगा वेतन
चयनित उम्मीदवारों को पहले दो वर्ष के प्रोबेशन पीरियड पर रखा जाएगा। इस दौरान उन्हें 14600 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। इसके बाद उम्मीदवारों को 20,800 से 65,900 रुपये तक प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।07:12 PM, 07-Aug-2022
Sarkari Naukri Result Live: भर्ती का विवरण
- जूनियर जुडिशियल असिस्टेंट (राजस्थान हाईकोर्ट) के लिए पदों की संख्या- 320
- क्लर्क ग्रेड II (राजस्थान स्टेट जुडिशियल एकेडमी) के लिए पदों की संख्या- 04
- जूनियर असिस्टेंट (स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी) के लिए पदों की संख्या- 18
- क्लर्क ग्रेड II (जिला कोर्ट) नॉन टीएसपी के लिए पदों की संख्या- 1985
- क्लर्क ग्रेड II (जिला कोर्ट) टीएसपी के लिए पदों की संख्या- 69
- जूनियर असिस्टेंट नॉन टीएसपी (जिला लीगल सर्विसेज) के लिए पदों की संख्या- 343
- जूनियर असिस्टेंट (जिला लीगल सर्विस ) टीएसपी के लिए पदों की संख्या- 17
विज्ञापन
06:29 PM, 07-Aug-2022
Sarkari Naukri Live 2022: इतने पदों पर है भर्ती
राजस्थान हाईकोर्ट भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 2756 निर्धारित की गई है। भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को पहले दो वर्ष के प्रोबेशन पीरियड पर रखा जाएगा।05:28 PM, 07-Aug-2022
Govt Job Live: इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन?
राजस्थान हाईकोर्ट की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 22 अगस्त, 2022 से शुरू की जाएगी। वहीं, आवेदन की आखिरी तारीख 22 सितंबर, 2022 को निर्धारित की गई है।04:50 PM, 07-Aug-2022
Sarkari Naukri 2022: ऐसे करें आवेदन
जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे अपना आवेदन राजस्थान हाईकोर्ट, जोधपुर की आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।04:22 PM, 07-Aug-2022
Govt Job 2022: राजस्थान हाईकोर्ट में हजारों पदों पर भर्तियां,
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए छप्पड़ फाड़ भर्तियां जारी की गई है। राजस्थान हाईकोर्ट ने हजारों पदों पर भर्तियां जारी की है। यह भर्ती जूनियर जुडिशियल असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट और क्लर्क ग्रेड-II के पदों के लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:21 PM, 07-Aug-2022
Sarkari Recruitment 2022: आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 200 रुपये का भुगतान करना होगा। किसी श्रेणी के तहत शुल्क में कोई छूट नहीं है। आवेदक को परीक्षा / प्रसंस्करण शुल्क के लिए 120 रुपये का भुगतान करना होगा।02:26 PM, 07-Aug-2022
Sarkari Naukri 2022: रिक्तियों का विवरण
- सिविल असिस्टेंट सर्जन (DPHFW) : 751 पद
- ट्यूटर (DME) : 357 पद
- सिविल असिस्टेंट सर्जन-जनरल (TVVP) : 211 पद
- सिविल असिस्टेंट सर्जन (IPM) : 07 पद
01:18 PM, 07-Aug-2022
Govt Job Live: इस तारीख तक कर लें आवेदन
चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा भर्ती बोर्ड (MHSRB), तेलंगाना की इस भर्ती में आवेदन के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एमएचएसआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उपरोक्त रिक्त पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई, 2022 से शुरू हो गई है और 14 अगस्त, 2022 को समाप्त होगी।12:44 PM, 07-Aug-2022