फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड भर्ती के लिए 5 दिसंबर को है आवेदन की आखिरी तारीख

Fri, 03 Dec 2021 10:39 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 03 Dec 2021 10:39 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021 Latest Sarkari Result Updates: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में तैयारी कर रहे युवाओं को इंतजार होता है तो सिर्फ आवेदन निकलने का। ऐसी परेशानी को देखते हुए amarujala.com 8वीं पास से लेकर स्नातक तक के पदों पर निकली भर्तियों की जानकारी के लिए ये लाइव अपडेट चला रहा है। जिसमें आपको न सिर्फ नई नौकरी के बारे में पता चलेगा बल्कि जिनकी अंतिम तिथि नजदीक है उनकी भी जानकारी मिलेगी। आगे पढ़ें...

विज्ञापन
sarkari naukri result 2021 live latest govt jobs sarkari results notifications 03 december hindi news updates
सरकारी नौकरी-रिजल्ट लाइव अपडेट 2021 - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:38 PM, 03-Dec-2021

Sarkari job: आयु सीमा और आवेदन शुल्क 

इस भर्ती में आवेदनकर्ताओं की आयु सीमा 1 जनवरी 2021 के अनुसार 25 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। सामान्य श्रेणी के लिए 400 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं, अनुसूचित जाति(एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के उम्मीदवारों को 300 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।

भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। 
09:29 PM, 03-Dec-2021

sarkari naukri 2021: शैक्षणिक योग्यता और चयन प्रक्रिया 

सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर के पद पर आवेदन कर रहे उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री एमडी/एमएस/डीएनबी/डिप्लोमा आदि होना चाहिए। उम्मीदवारों का चयन परीक्षा एवं साक्षात्कार के आधार पर होगा। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जा सकते हैं।

 
विज्ञापन
08:18 PM, 03-Dec-2021

Govt Jobs 2021: भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथि

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) के रिक्त पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 दिसंबर को दोपहर 12 बजे शुरू होने जा रही है। अभ्यर्थियों के पास आवेदन करने के लिए 14 जनवरी 2022 को रात 11.59 बजे तक का समय है। उम्मीदवार इस बात का भी ध्यान रखें कि आखिरी समय में वेबसाइट पर अधिक लोड आने के कारण आवेदन करने में समस्या भी आ सकती है, इसलिए समय रहते अपना आवेदन कर लें।
07:34 PM, 03-Dec-2021

सरकारी नौकरी 2021: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में 386 पदों पर निकली है भर्ती

सरकारी नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है।  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की 386 रिक्त पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट  psc.cg.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। 
 
06:25 PM, 03-Dec-2021

Govt Jobs: भर्ती के लिए कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के आवेदन कर सकते हैं। 

1. इच्छुक उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट apprenticeshipindia.org पर जाएं। 
2. होम पेज पर जाकर अप्रेंटिस भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. उम्मीदवार अब आवेदन पत्र में मांगी जा रही सभी जरूरी जानकारी भरें।
4. उम्मीदवार सभी जानकारी दर्ज कर के जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
5. आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट निकलवा लें।

भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। 
05:33 PM, 03-Dec-2021

Sarkari Naukri: 5 दिसंबर 2021 तक करें आवेदन

उम्मीदवार ध्यान दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 5 दिसंबर 2021 तक है। आखिरी समय में वेबसाइट पर अधिक लोड हेने के कारण आवेदन करने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए आवेदन के लिए इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना आवेदन कर दें। 

भर्ती के लिए कुल पदों की संख्या - 539
विज्ञापन
विज्ञापन
04:30 PM, 03-Dec-2021

सरकारी नौकरी: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड अप्रेंटिस भर्ती के लिए नजदीक है आवेदन की आखिरी तारीख

सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) रांची में अप्रेंटिस के 539 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है।  यह भर्ती अप्रेंटिस एक्ट 1961 के तहत जारी की गई है। इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने के लिए केवल दो दिन बचे हुए हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 5 दिसंबर 2021 तक है। जो भी उम्मीदवार सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) द्वारा जारी की गई इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वह आधिकारिक वेबसाइट apprenticeshipindia.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
03:37 PM, 03-Dec-2021

Sarkari Job: डीयू भर्ती 2021 की चयन प्रक्रिया यहां जानिए

दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के जरिए किया जाएगा। अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए http://www.du.ac.in/ पर जाकर आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं।  
02:21 PM, 03-Dec-2021

Sarkari Jobs : असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्तियां

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने विभिन्न विषयों के असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्तियां चल रही हैं। आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rec.uod.ac.in के जरिए 07 दिसंबर, 2021 तक आवेदन कर सकेंगे। यह भर्ती कुल रिक्त 251 पदों पर की जा रही है
01:38 PM, 03-Dec-2021

Sarkari Vacancy: सीजीपीएससी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 13 फरवरी को होगी

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) की राज्य सेवा परीक्षा के लिए आवेदन 01 दिसंबर, 2021 से शुरू हो चुके हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 दिसंबर, 2021 को मध्य रात्रि तक है। वहीं, राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 13 फरवरी, 2022 को आयोजित की जानी निर्धारित है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जा सकते हैं। 
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed