Sarkari Naukri LIVE 2021: स्टेट बैंक और रेलवे समेत इन संस्थानों में है नौकरी का मौका, यहां जानिए क्या है आवेदन तिथियां और योग्यता
{"_id":"6174f60efddc2a67d80851b0","slug":"sarkari-naukri-live-updates-2021-latest-govt-job-openings-and-hirings-in-india","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri LIVE 2021: स्टेट बैंक और रेलवे समेत इन संस्थानों में है नौकरी का मौका, यहां जानिए क्या है आवेदन तिथियां और योग्यता","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Sun, 24 Oct 2021 08:50 PM IST
देवेश शर्मा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Sun, 24 Oct 2021 08:50 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naukri Updates 2021: सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए, केंद्र सरकार और विभिन्न राज्य सरकारों से संबद्ध सरकारी विभागों और सरकार की ओर से संचालित सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों में सरकारी नौकरियां हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहें उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। हाल ही में कई सरकारी भर्तियां निकली हैं। इनमें से कई तो ऐसी हैं जहां लाखों तक की सैलरी मिलेगी।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट 2021
- फोटो : amar ujala
लाइव अपडेट
08:50 PM, 24-Oct-2021
सरकारी जॉब : लोकरक्षक भर्ती बोर्ड (एलआरबी) के लिए जरूरी तिथि और योग्यता
उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास होना जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिस देखें। उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 से 34 साल के बीच होनी चाहिए।गुजरात पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 की महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन शुरू होने की तारीख- 23 अक्तूबर, 2021
आवेदन करने की आखिरी तारीख- 09 नवंबर, 2021
07:50 PM, 24-Oct-2021
सरकारी नौकरी : गुजरात लोकरक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने का तरीका और आखिरी तारीख
गुजरात लोकरक्षक भर्ती बोर्ड (एलआरबी) ने कांस्टेबल भर्ती के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की लिंक भी शुरू कर दी है। यह लिंक आधिकारिक वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in पर उपलब्ध है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले आवेदन कर दें। गुजरात पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 9 नवंबर 2021 है। उम्मीदवारों को आवेदन करते समय 100 रुपए शुल्क भी भरने होंगे।
विज्ञापन
06:42 PM, 24-Oct-2021
सरकारी नौकरी : गुजरात पुलिस विभाग में 10 हजार से ज्यादा पदों पर होगी लोकरक्षकों की भर्ती
सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए गुजरात लोकरक्षक भर्ती बोर्ड (एलआरबी) ने बड़ी सौगात दी है। गुजरात पुलिस में बड़े स्तर पर भर्ती जारी की गई है। गुजरात लोकरक्षक भर्ती बोर्ड ने गुजरात पुलिस विभाग में कांस्टेबल भर्ती के लिए 10,459 रिक्तियां जारी की है। यह भर्ती अनआर्म्ड पुलिस कांस्टेबल, आर्म्ड पुलिस कांस्टेबल और एसआरपीएफ कांस्टेबल के पदों के लिए जारी की गई है।05:56 PM, 24-Oct-2021
sarkari job 2021: ध्यान में रखें ये अहम बातें
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एसबीआई पीओ भर्ती प्रक्रिया के दौरान एक वैध और सक्रिय ई-मेल आईडी और संपर्क नंबर रखें। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से स्वीकार किया जाएगा। एसबीआई पीओ परीक्षा 2021 तिथि के बारे में अधिक अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।SBI PO Recruitment Notification 2021 का सीधा लिंक https://bank.sbi/documents/77530/11154687/041021-Final+Advertisement+PO+21-22.pdf/61eb5452-c5e8-e057-e460-1e89486812d8?t=1633349820829
04:39 PM, 24-Oct-2021
sarkari naukri 2021: एसबीआई पीओ भर्ती 2021 के पात्रता मानदंड
इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की 01 अप्रैल, 2021 को आयु 21 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।उम्मीदवारों का जन्म 02 अप्रैल, 1991 से लेकर 01 अप्रैल, 2000 के मध्य हुआ हो।
उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए या फिर वह नेपाल या भूटान का निवासी होना चाहिए।
उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए।
एक सामान्य श्रेणी का उम्मीदवार अधिकतम 04 बार पीओ परीक्षा में उपस्थित हो सकता है।
जबकि; आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार पीओ परीक्षा में अधिकतम 07 बार उपस्थित हो सकते हैं।
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए नियमानुसार आयु में छूट लागू है।
03:35 PM, 24-Oct-2021
सरकारी नौकरी : SBI PO Recruitment 2021 परीक्षा का विवरण
प्रारंभिक परीक्षा कॉल लेटर डाउनलोड करें : नवंबर 2021 के पहले / दूसरे सप्ताह के बादचरण- I ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा : नवंबर / दिसंबर 2021
प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम की घोषणा : दिसंबर 2021
मुख्य परीक्षा कॉल लेटर का डाउनलोड : दूसरे/ तीसरे सप्ताह दिसंबर 2021 से
चरण- II ऑनलाइन मुख्य परीक्षा : दिसंबर 2021
मुख्य परीक्षा के परिणाम की घोषणा : जनवरी 2022
चरण- III कॉल लेटर डाउनलोड करें : फरवरी 2022 के पहले / दूसरे सप्ताह में
चरण- III साक्षात्कार (या साक्षात्कार और समूह अभ्यास) : फरवरी 2022 के दूसरे/ तीसरे सप्ताह में
अंतिम परिणाम की घोषणा : फरवरी / मार्च 2022
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/धार्मिक अल्पसंख्यक समुदाय के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण
प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग के लिए कॉल लेटर डाउनलोड करें : नवंबर 2021 के पहले सप्ताह से
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण का आयोजन : नवंबर 2021 का दूसरा सप्ताह
विज्ञापन
विज्ञापन
02:38 PM, 24-Oct-2021
sarkari naukri 2021: SBI PO Recruitment 2021 की महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन के ऑनलाइन पंजीकरण का प्रारंभ : 05 अक्तूबर, 2021आवेदन के पंजीकरण की समाप्ति : 25 अक्तूबर, 2021
आवेदन विवरण संपादित करने की समाप्ति : 25 अक्तूबर, 2021
अपना आवेदन प्रिंट करने की अंतिम तिथि : 09 नवंबर, 2021
ऑनलाइन शुल्क भुगतान : 05 अक्तूबर, 2021 से 25 अक्तूबर, 2021
01:40 PM, 24-Oct-2021
परीक्षा दो भाषाओं हिंदी और अंग्रेजी में आयोजित की जाएगी। गौरतलब है कि पिछले साल, परीक्षा के माध्यम से कुल 2,000 रिक्तियों पर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की गई थी। इस वर्ष की अधिसूचना में भी 2,056 से रिक्त पद उपलब्ध हैं।
SBI PO Recruitment 2021: 2056 पदों के लिए एसबीआई पीओ भर्ती की अधिसूचना जारी, आवेदन तिथियां, पात्रता मानदंड और पाठ्यक्रम यहां देखें
SBI PO Recruitment 2021: 2056 पदों के लिए एसबीआई पीओ भर्ती की अधिसूचना जारी, आवेदन तिथियां, पात्रता मानदंड और पाठ्यक्रम यहां देखें
12:55 PM, 24-Oct-2021
Sarkari Naukri LIVE: स्टेट बैंक इंडिया प्रोबेशनरी ऑफिसर रिक्रूटमेंट 2021
स्टेट बैंक इंडिया प्रोबेशनरी ऑफिसर रिक्रूटमेंट 2021 के बारे में अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://www.sbi.co.in/ पर उपलब्ध अधिसूचना देख सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों अर्थात प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
12:01 PM, 24-Oct-2021
सरकारी नौकरियां : एसबीआई पीओ भर्ती 2021
स्टेट बैंक इंडिया ने प्रोबेशनरी ऑफिसर रिक्रूटमेंट यानी एसबीआई पीओ भर्ती 2021 को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। एसबीआई की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, नोटिफिकेशन CRPD/PO/2021-22/18 पांच अक्तूबर, 2021 को जारी किया गया है।