Sarkari Naukri 2023 Live: यूपीएससी, बीपीएससी, यूटी पुलिस और राजस्थान में निकलीं नौकरियां, जानें कहां-कितने पद?
{"_id":"64b4c0bfb2060f033f0fb393","slug":"sarkari-naukri-live-sarkari-result-latest-govt-job-news-vacancy-teacher-recruitment-bank-bharti-details-2023-07-17","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2023 Live: यूपीएससी, बीपीएससी, यूटी पुलिस और राजस्थान में निकलीं नौकरियां, जानें कहां-कितने पद?","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Mon, 17 Jul 2023 03:54 PM IST
देवेश शर्मा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Mon, 17 Jul 2023 03:54 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukri 2023 Live: अगर आप सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं। कुछ विभाग और कंपनियां इस सप्ताह तक आवेदन प्रक्रिया को बंद करने वाली हैं। इन राज्यों और केंद्रीय विभागों में निकलीं नौकरियां, जानें कहां-किसकी भर्ती?
विज्ञापन
सरकारी नौकरी - सरकारी रिजल्ट लाइव अपडेट
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
03:53 PM, 17-Jul-2023
Govt Jobs Rajasthan AMO Recruitment पात्रता मापदंड
आयु सीमा : 1 जनवरी, 2024 को 20 वर्ष से 45 वर्ष। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु में छूट दी गई है।शैक्षणिक योग्यता : भारत में कानून द्वारा स्थापित विश्वविद्यालय से आयुर्वेद में स्नातक की डिग्री या समकक्ष और भारतीय चिकित्सा केंद्रीय परिषद अधिनियम, 1970 के तहत मान्यता प्राप्त होना चाहिए।
03:12 PM, 17-Jul-2023
Sarkari Naukri Live Rajasthan AMO Recruitment 2023
राजस्थान आयुर्वेद विभाग ने आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी (AMO) के पद पर भर्ती के लिए पंजीकरण की समय-सीमा बढ़ा दी है। योग्य उम्मीदवार अब 20 जुलाई (आधी रात तक) तक आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
02:08 PM, 17-Jul-2023
Sarkari Naukri UPSC Recruitment 2023
उम्मीदवारों को केवल 25 रुपये का शुल्क भुगतान करना होगा, या तो एसबीआई की किसी भी शाखा में नकद या किसी भी बैंक की नेट बैंकिंग सुविधा का उपयोग करके या वीज़ा/ मास्टर/ रुपे/ क्रेडिट/ डेबिट कार्ड/ यूपीआई भुगतान का उपयोग करके पैसा भेजना होगा। वहीं, एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी/ महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। अधिक संबंधित विवरणों के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।
01:07 PM, 17-Jul-2023
Sarkari Naukri Live UPSC Recruitment 2023: रिक्तियों का विवरण
-
कानूनी अधिकारी : 02 पद -
वैज्ञानिक अधिकारी : 01 पद -
डिप्टी आर्किटेक्ट : 53 पद -
वैज्ञानिक 'बी' : 07 पद -
जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर : 02 पद -
सहायक खान सुरक्षा निदेशक : 02 पद -
महानिदेशक : 01 पद -
प्रशासनिक अधिकारी : 03 पद
12:32 PM, 17-Jul-2023
Latest Govt Job UPSC Recruitment 2023
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने डिप्टी आर्किटेक्ट और अन्य पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट- upsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य संगठन में कुल 71 पदों को भरना है। आवेदन की अंतिम तिथि 27 जुलाई, 2023 तक है।
11:41 AM, 17-Jul-2023
Sarkari Naukri 2023 Live: BPSC 69th CCE Prelims नेगेटिव मार्किंग भी होगी
बीपीएससी की भर्ती परीक्षा के उम्मीदवार bpsc.bih.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। BPSC 69वीं CCE तीन चरणों प्रीलिम्स, मेन्स और साक्षात्कार या व्यक्तित्व परीक्षण में आयोजित की जाएगी। प्रीलिम्स यानी प्रारंभिक परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:49 AM, 17-Jul-2023
Jobs Live BPSC 69th Prelims रिक्तियों की संख्या बढ़ी
(बीपीएससी) ने गुरुवार को घोषणा की कि 69वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (बीपीएससी 69वीं सीसीई) और अन्य परीक्षाओं (जिसे एकीकृत प्रतियोगी परीक्षा कहा जाता है) के माध्यम से भरी जाने वाली रिक्तियों की संख्या बढ़ा दी गई है। इसमें कहा गया है कि जो विभाग इस परीक्षा के माध्यम से कर्मियों की भर्ती करेंगे, उन्होंने विभिन्न पदों के तहत 33 अतिरिक्त रिक्तियां अधिसूचित की हैं। इसके साथ, एकीकृत बीपीएससी 69वीं सीसीई के माध्यम से भरी जाने वाली रिक्तियों की कुल संख्या अब 379 हो गई है।09:59 AM, 17-Jul-2023
Sarkari Naukri BPSC 69th Prelims Exam 2023 योग्यता मानदंड व शुल्क
जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि ओपन यानी सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये है। बिहार के एससी, एसटी, महिला उम्मीदवारों और सभी पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए शुल्क 150 रुपये है।09:51 AM, 17-Jul-2023
GOVT Jobs BPSC 69th Prelims Exam 2023: आवेदन करने के चरण
-
बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं। -
होम पेज पर उपलब्ध 'ऑनलाइन आवेदन करें' लिंक पर क्लिक करें। -
उपलब्ध बीपीएससी 69वीं सीसीई प्रारंभिक परीक्षा 2023 लिंक पर क्लिक करें। -
पंजीकरण विवरण दर्ज करें और रजिस्टर करें। -
लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें। -
आवेदन शुल्क का भुगतान करें और 'सबमिट' पर क्लिक करें। -
भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।
09:30 AM, 17-Jul-2023
Sarkari Naukri 2023 Live: यूपीएससी, बीपीएससी, यूटी पुलिस और राजस्थान में निकलीं नौकरियां, जानें कहां-कितने पद?
BPSC 69th CCE Prelims Application Begins: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से 69वीं प्रारंभिक परीक्षा 2023 के लिए पंजीकरण शुरू कर दिए गए हैं। जो उम्मीदवार 69वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट- bpsc.bih.nic.in के माध्यम से कर सकते हैं। परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 05 अगस्त, 2023 तक है।