Sarkari Naukri 2023 Live: आईबीपीएस, डाक विभाग और बैंकों में निकलीं नौकरियां, जानें कहां-किसकी भर्ती?
Sarkari Naukri 2023 Live: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने आईबीपीएस पीओ क्लर्क भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। पात्र और इच्छुक उम्मीदवार आईबीपीएस की वेबसाइट पर 01 जून से 21 जून, 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
लाइव अपडेट
NTPC Recruitment 2023: पदों का विवरण
एनटीपीसी के इस भर्ती अभियान के तहत कुल 300 रिक्तियों को भरा जाएगा। जिनमें से 120 रिक्तियां विद्युत विभाग में सहायक प्रबंधकों के लिए हैं, 120 रिक्तियां यांत्रिक विभाग में सहायक प्रबंधकों की हैं शेष 60 रिक्तियां इलेक्ट्रॉनिक्स/इंस्ट्रूमेंटेशन में सहायक प्रबंधकों के लिए हैं। ध्यान रखें कि एनटीपीसी में सहायक प्रबंधक पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही ऊपरी आयु में छूट आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए लागू है।
NTPC Recruitment 2023
नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (NTPC) ने सहायक प्रबंधक के पद पर उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे। इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख दो जून, 2023 तक है। इन रिक्तियों के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा एनटीपीसी के करिअर पेज ntpc.co.in पर भी आवेदन किया जा सकता है।
Sarkari Naukri IDBI Recruitment 2023: आवेदन कैसे करें
अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ पीडब्ल्यूडी उम्मीदवार (केवल सूचना शुल्क): 200 रुपये
अन्य उम्मीदवार (आवेदन शुल्क और सूचना शुल्क): 1000 रुपये
Govt Jobs IDBI Recruitment 2023: शैक्षणिक योग्यता
Sarkari Jobs IDBI Recruitment 2023
Sarkari Naukri IBPS RRB Recruitment 2023
-
अधिसूचना : दिनांक 31 मई, 2023 -
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख : 01 जून, 2023 -
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 21 जून, 2023 -
पीईटी दिनांक : 17 जुलाई से 22 जुलाई, 2023 -
पीईटी एडमिट कार्ड की तारीख : 10 जुलाई, 2023 -
क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा की संभावित तारीख : 05 अगस्त, 06, 12, 13 और 19 अगस्त 2023 को
Jobs NTPC Recruitment 2023: एनटीपीसी में सहायक मैनेजर बनने का मौका
एनटीपीसी में सहायक प्रबंधक पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख दो जून, 2023 तक है। इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही ऊपरी आयु में छूट आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए लागू है।Sarkari Naukri Live NTPC Recruitment 2023
Sarkari Naukri IBPS RRB Recruitment 2023 के लिए आवेदन कैसे करें?
-
चरण 1: आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट - www.ibps.in पर जाएं। -
चरण 2: "सीआरपी- आरआरबी अधिकारी (स्केल- I, II और III) के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें" पर क्लिक करें। -
चरण 3: अब, ऑनलाइन आवेदन पत्र में उनकी बुनियादी जानकारी दर्ज करके नए पंजीकरण के लिए क्लिक करें। -
चरण 4: पंजीकरण के बाद, एक फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, बाएं अंगूठे का निशान और एक हस्तलिखित घोषणा अपलोड करें। -
चरण 5: आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से करें।
Jobs Live IBPS RRB Recruitment 2023 रिक्तियों का विवरण
| पद का नाम | रिक्तियों की संख्या |
| क्लर्क | 5538 |
| पीओ | 2485 |
| अधिकारी स्केल-द्वितीय सामान्य बैंकिंग अधिकारी | 332 |
| अधिकारी स्केल 2 आईटी | 68 |
| अधिकारी स्केल 2 सीए | 21 |
| अधिकारी स्केल 2 विधि अधिकारी | 24 |
| ट्रेजरी ऑफिसर स्केल 2 | 8 |
| मार्केटिंग ऑफिसर स्केल 2 | 3 |
| कृषि अधिकारी स्केल 2 | 60 |
| ऑफिसर स्केल 3 | 73 |