फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2021 LIVE: केंद्र और राज्य सरकारों के अधीन विभिन्न विभागों में भर्ती आवेदन शुरू

Mon, 06 Sep 2021 04:57 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 06 Sep 2021 04:57 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri Live News Updates 2021: वर्तमान दौर में सरकारी नौकरी कौन नहीं पाना चाहता है। किसी बात का इंतजार है तो वह है वक्त पर सही और सटीक जानकारी एवं मार्गदर्शन मिलने का। यहां अमर उजाला डॉट कॉम आपके लिए लेकर आया है ऐसी सरकारी भर्तियों की जानकारी। आठवीं पास से लेकर पीएचडी धारक हों या पहले से किसी सरकारी या गैर सरकारी संस्थान में कार्यरत कर्मचारी हों अथवा ऐसे विद्यार्थी जो अभी अध्ययन कर रहे हैं और सेना के विभिन्न अनुभागों और बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो आप सभी तैयार हो जाइए, केंद्र सरकार और विभिन्न राज्य सरकारों से संबद्ध सरकारी विभागों और सरकार की ओर से संचालित सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों में सरकारी नौकरियां हैं।

विज्ञापन
Sarkari Naukri Live News Updates 2021 Govt Jobs Latest Apply Online For government jobs
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट 2021 - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

04:37 PM, 06-Sep-2021

Sarkari Naukri 2021: APSET 2021 परीक्षा में दो पेपर होंगे

एपी एसईटी परीक्षा तीन घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाती है। परीक्षा में दो पेपर होते हैं। पेपर-1 सामान्य है और एक घंटे की अवधि के लिए आयोजित किया जाता है। इसमें रीजनिंग, एप्टीट्यूड, डेटा इंटरप्रेटेशन, कम्युनिकेशन जैसे विषय हैं। वहीं, पेपर- II दो घंटे की अवधि के लिए है। 
03:39 PM, 06-Sep-2021

Sarkari Naukri 2021: APSET 2021 के लिए आठ परीक्षा केंद्र

एपी एसईटी 2021 के लिए आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें विशाखापत्तनम, गुंटूर, नेल्लोर, तिरुपति, कडपा, कुरनुल और अन्य शामिल हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है।
विज्ञापन
02:26 PM, 06-Sep-2021

सरकारी नौकरी : APSET 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया

  • उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- apset.net.in पर जाएं।
  • होमपेज स्क्रीन पर दिखाई दे रहे APSET 2021 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एक नई विंडो पॉप अप होगी।
  • उम्मीदवारों को पंजीकरण करने से पहले पहले निर्देश पढ़ना चाहिए।
  • इसके बाद उम्मीदवार आवश्यक विवरण के साथ अपना आवेदन पत्र भर सकते हैं।
  • उम्मीदवार आवेदन पत्र के लिए शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं।
  • उम्मीदवारों को भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म की एक प्रति रखनी चाहिए।
01:48 PM, 06-Sep-2021

Sarkari Naukri: APSET 2021 की महत्वपूर्ण तिथियां

  • APSET 2021 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का प्रारंभ : 11 अगस्त, 2021
  • बिना विलंब शुल्क के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 13 सितंबर, 2021
  • 5,000 रुपये विलंब शुल्क और पंजीकरण शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 08 अक्तूबर, 2021
  • APSET 2021 एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि : 22 अक्तूबर, 2021
12:27 PM, 06-Sep-2021

Sarkari Naukri LIVE: पीएचडी और यूजीसी नेट की पात्रता धारक आवेदन के पात्र

इसके अलावा, पीएचडी डिग्री या जिनके पास यूजीसी नेट की पात्रता है, वे भी उपरोक्त पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ओसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आवेदकों के लिए फॉर्म भरने के लिए आवेदन शुल्क 1,000 रुपये है।
11:34 AM, 06-Sep-2021

सरकारी नौकरियां 2021: आवेदन के लिए मास्टर डिग्री पूरी होना जरूरी

APSET 2021 व्याख्याता और सहायक प्रोफेसर पदों पर भर्ती हेतु आंध्र प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से मास्टर डिग्री पूरी करनी चाहिए। या उम्मीदवारों को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:07 AM, 06-Sep-2021

Sarkari Naukri: व्याख्याता और सहायक प्रोफेसर के पद के लिए भर्ती

आंध्र प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा, APSET 2021 ने व्याख्याता और सहायक प्रोफेसर के पद के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। व्याख्याता और सहायक प्रोफेसर के पदों के लिए आवेदन बुधवार, 11 अगस्त, 2021 से apset.net.in पर शुरू हो रहे हैं। एपी एसईटी 2021 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 सितंबर, 2021 है।
10:34 AM, 06-Sep-2021

Sarkari Job 2021: एसएससी (SSC) मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) परीक्षा अक्तूबर में होगी

एसएससी (SSC) के कैलेंडर के अनुसार एमटीएस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा जुलाई महीने में होने थी, लेकिन कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के कारण इन्हें टाल दिया गया था। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) परीक्षा (पेपर- I) 2020 के स्थगन की जानकारी दी थी। हालांकि, बाद में आयोग द्वारा मल्टी टास्किंग स्टाफ (SSC MTS Exam 2021) की भर्ती टियर-1 परीक्षाएं 05 अक्तूबर से 20 अक्तू्बर, 2021 तक आयोजित किए जाना निर्धारित किया था।
10:22 AM, 06-Sep-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE: केंद्र और राज्य सरकारों के अधीन विभिन्न विभागों में भर्ती आवेदन शुरू

सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए, केंद्र सरकार और विभिन्न राज्य सरकारों से संबद्ध सरकारी विभागों और सरकार की ओर से संचालित सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों में सरकारी नौकरियां हैं।
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed