Sarkari Naukri Live 2021 : इन राज्यों में निकली बंपर भर्तियां, मिलेगी सरकारी नौकरी
{"_id":"606a758f8ebc3ec86f6c1b45","slug":"sarkari-naukri-live-2021-latest-govt-jobs-news-update-with-recruitment-vacancy","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri Live 2021 : इन राज्यों में निकली बंपर भर्तियां, मिलेगी सरकारी नौकरी","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Mon, 05 Apr 2021 04:23 PM IST
देवेश शर्मा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Mon, 05 Apr 2021 04:23 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naukri 2021 Latest Updates: सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए, केंद्र सरकार और विभिन्न राज्य सरकारों से संबद्ध सरकारी विभागों और सरकार की ओर से संचालित सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों में सरकारी नौकरियां हैं। सरकारी नौकरी के लिए किए जाने वाले आवेदनों की संख्या से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आज के युवाओं में सरकारी नौकरी पाने की कितनी चाह है। हाल ही में कई सरकारी भर्तियां निकली हैं। इनमें से कई तो ऐसी हैं जहां लाखों तक की सैलरी मिलेगी। तो फिर देर किस बात की तुरंत आगे कि स्लाइड पढ़ें और अपने योग्यता के अनुसार सर्वश्रेष्ठ सरकारी नौकरियों के लिए आज ही आवेदन करें ...
विज्ञापन
sarkari naukri live
- फोटो : amar ujala
लाइव अपडेट
04:23 PM, 05-Apr-2021
Sarkari Naukri 2021 : शल्य चिकित्सा विशेषज्ञ की जरूरत
मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में विशेषज्ञ ग्रेड- III सहायक प्रोफेसर सर्जिकल गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी यानी जठरांत्र रोग विज्ञान में शल्य चिकित्सा विशेषज्ञ के एक पद पर रिक्ति है। इस पद के लिए वेतनमान स्तर-11 के तहत 67,700-2,08,700/- प्लस एनपीए निर्धारित है। सामान्य श्रेणी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधकितम आयु सीमा 43 वर्ष निर्धारित है।
03:32 PM, 05-Apr-2021
Sarkari Naukri : भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड में भर्तियां
भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (Bharat Heavy Electricals Limited, BHEL) ने सुपरवाइजर ट्रेनी (Supervisor Trainee) के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इसके तहत कुल 40 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस पोस्ट के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे अपनी वेबसाइट - bhel.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 05 अप्रैल तक चलेगी।
विज्ञापन
03:13 PM, 05-Apr-2021
Govt Job update : बैंक ऑफ महाराष्ट्र में जनरल ऑफिसर की भर्ती
बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) ने जनरल ऑफिसर (General Officer) के पद पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इसके तहत कुल 150 पदों पर यह भर्तियां होनी हैं। इन पदों पर आवेदन के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और छह अप्रैल, 2021 तक चलेगी। ऐसे में जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे इस दौरान कर सकते हैं। बैंक ऑफ महाराष्ट्र की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार यह भर्तियां बैंक की आवश्यकता के अनुसार बतौर ब्रांच मैनेजर ऑफिसर के रूप में देश में कहीं भी तैनात किया जा सकता है।
02:50 PM, 05-Apr-2021
Sarkari Naukri : सहायक प्रोफेसर मनोचिकित्सा विज्ञान विशेषज्ञ के लिए आवेदन शुरू
मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में विशेषज्ञ ग्रेड- III सहायक प्रोफेसर साइकियाट्री यानी मनोचिकित्सा विज्ञान विशेषज्ञ के 11 पदों पर रिक्तियां हैं। इन पदों के लिए वेतनमान स्तर-11 के तहत 67,700-2,08,700/- प्लस एनपीए निर्धारित है। सामान्य श्रेणी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधकितम आयु सीमा 43 वर्ष निर्धारित है।
01:51 PM, 05-Apr-2021
Sarkari Naukri 2021 : सहायक प्रोफेसर पीडियाट्रिक्स के 14 पदों पर रिक्तियां
भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन आने वाले मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में विशेषज्ञ ग्रेड- III सहायक प्रोफेसर पीडियाट्रिक्स यानी बाल रोग विशेषज्ञ/ शिशु रोग विशेषज्ञ के 14 पदों पर रिक्तियां हैं। इन पदों के लिए वेतनमान स्तर-11 के तहत 67,700-2,08,700/- प्लस एनपीए निर्धारित है। सामान्य श्रेणी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधकितम आयु सीमा 43 वर्ष निर्धारित है।
01:12 PM, 05-Apr-2021
सरकारी नौकरी : चिकित्सकों और सहायक चिकित्सा प्राध्यापकों के पदों पर होंगी भर्तियां
संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी की ओर से चिकित्सकों और सहायक चिकित्सा प्राध्यापकों समेत कई रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से यह भर्ती प्रक्रिया संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के द्वारा आयोजित की जा रही है। सभी पदों के लिए भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल, 2021 निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:40 PM, 05-Apr-2021
Govt Job update : डीएसएसएसबी के पदों पर 14 अप्रैल तक करें आवेदन
डीएसएसएसबी के रिक्त पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 15 मार्च, 2021 से शुरू होगी। अभ्यर्थी 14 अप्रैल, 2021 तक दिल्ली अधीनस्थ कर्मचारी चयन बोर्ड की इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकेंगे। कुल रिक्तियों की संख्या 1809 है। इच्छुक अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट http://dsssb.delhi.gov.in के जरिए आवेदन कर सकेंगे। इन नौकरियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के तौर पर ऑनलाइन 100 रुपये जमा करने होंगे।
12:29 PM, 05-Apr-2021
Sarkari Naukri 2021 : छत्तीसगढ़ और केरल पोस्टल में निकती हैं 2558 रिक्तियां
इंडिया पोस्ट ने छत्तीसगढ़ और केरल पोस्टल सर्कल में कुल 2,558 रिक्तियां निकाली हैं। ये रिक्तियां ग्राम डाक सेवक (जीडीएस) पदों के लिए हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। अभ्यर्थियों के लिए आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 07 अप्रैल है। इन रिक्तियों के लिए 18 साल से लेकर 40 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। सबसे खास बात है कि इन रिक्तियों के लिए दसवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
12:19 PM, 05-Apr-2021
Vacancy : हिंदुस्तान पेट्रोलियम में इंजीनियर के पदों पर भर्ती
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए मार्च, 2021 में अधिसूचना जारी करते हुए आवेदन आमंत्रित किए हैं। एचपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर 03 मार्च से ही ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 अप्रैल, 2021 है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार hindustanpetroleum.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत इंजीनियर के कुल 200 रिक्त पद भरे जाने हैं।
11:33 AM, 05-Apr-2021
Govt Job News : मध्यप्रदेश में स्टाफ नर्स 215 पदों पर आवेदन आमंत्रित
मध्यप्रदेश में स्टाफ नर्स के पदों पर बड़ी भर्ती निकली है। यह भर्ती दतिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल में की जाएगी। इस मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्स के रिक्त 215 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। दतिया मेडिकल कॉलेज की ओर से स्टाफ नर्स भर्ती-2021 के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mponline.gov.in पर दतिया मेडिकल कॉलेज स्टाफ नर्स भर्ती 2021 के माध्यम से नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे आवेदन की अंतिम तिथि 09 अप्रैल, 2021 निर्धारित की गई है।