Sarkari Naukri LIVE 2021: जानिए कहां-कहां निकलीं हैं सरकारी नौकरियां और क्या हैं योग्यता मानदंड, जहां आप कर सकते हैं आवेदन
{"_id":"6164fed98ebc3e8752256b4f","slug":"sarkari-naukri-live-2021-latest-government-jobs-news-updates-know-here-in-details","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri LIVE 2021: जानिए कहां-कहां निकलीं हैं सरकारी नौकरियां और क्या हैं योग्यता मानदंड, जहां आप कर सकते हैं आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Tue, 12 Oct 2021 06:56 PM IST
देवेश शर्मा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Tue, 12 Oct 2021 06:56 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naukri Updates 2021: सरकारी नौकरी को लेकर युवाओं में रूझान बढ़ता जा रहा है। बहुत से युवा 12वीं परीक्षा पास होने के बाद से ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने लग जाते हैं। तैयारी करते समय सिर्फ आवेदन निकालने और परीक्षा का इंतजार रहता है।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट 2021
- फोटो : Amar Ujala Graphics
लाइव अपडेट
06:55 PM, 12-Oct-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE: यह है पदों का विवरण
यह भर्ती अभियान महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के खनन क्षेत्र में 211 रिक्त पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। 211 रिक्तियों में से 167 रिक्तियां टी एंड एस ग्रेड सी में खनन सरदार के पद के लिए हैं और 44 रिक्तियां टी एंड एस ग्रेड बी में सर्वेक्षक के लिए हैं।
05:49 PM, 12-Oct-2021
Govt Jobs: 20 नवंबर तक कर सकते हैं अप्लाई
वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) ने माइनिंग सरदार और सर्वेयर (माइनिंग) पदों के लिए रिक्तियों को अधिसूचित किया है। आवेदन प्रक्रिया 21 अक्तूबर से शुरू होगी और ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 20 नवंबर है। इच्छुक उम्मीदवार डब्ल्यूसीएल की आधिकारिक वेबसाइट www. Westerncoal.in पर अधिसूचना देख सकते हैं और इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
04:45 PM, 12-Oct-2021
Sarkari Vacancy: ओएसएसएससी संयुक्त भर्ती परीक्षा 2021 का विवरण
- पद: सहायक राजस्व निरीक्षक
- वेतनमान: 19000 रुपये पे मैट्रिक्स लेवल-4
- रिक्ति की संख्या: 576
- पद: फॉरेस्ट गार्ड
- वेतनमान: 19000 रुपये पे मैट्रिक्स लेवल-3
- रिक्ति की संख्या: 806
- पद: आबकारी कांस्टेबल
- वेतनमान: 18000 रुपये पे मैट्रिक्स लेवल-3
- रिक्ति की संख्या: 392
03:25 PM, 12-Oct-2021
ओएसएसएससी ग्रुप सी पदों के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा 2021 का विवरण
- पद: सांख्यिकीय फील्ड सर्वेयर
- वेतनमान: 18000 रुपये पे मैट्रिक्स लेवल-3
- रिक्ति की संख्या: 529
- पद: अमीन
- वेतनमान: 18000 रुपये पे मैट्रिक्स लेवल-3
- रिक्ति की संख्या: 538
02:36 PM, 12-Oct-2021
Sarkari Naukri 2021: ओएसएसएससी ग्रुप सी पोस्ट भर्ती आवेदन शुल्क
ओडिशा सब-ऑर्डिनेट स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (OSSSC) ग्रुप सी पदों के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा 2021 परीक्षा के शुल्क का भुगतान ऑनलाइन या चालान के जरिये होगा। सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 100/- है। जबकि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए कोई शुल्क नहीं है।
01:11 PM, 12-Oct-2021
सरकारी नौकरी : ओएसएसएससी ने ग्रुप सी पोस्ट पर निकाली बंपर भर्ती
ओडिशा सब-ऑर्डिनेट स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (OSSSC) राज्य में ग्रुप सी पदों के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा 2021 के माध्यम से 2,841 सांख्यिकीय फील्ड सर्वेयर, सहायक राजस्व निरीक्षक, अमीन, वन रक्षक और आबकारी कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। इच्छुक उम्मीदवार ओएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट osssc.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:19 PM, 12-Oct-2021
Sarkari Naukri: UPPSC APS भर्ती की चयन प्रक्रिया
यूपीपीएससी एपीएस भर्ती 2021 की चयन प्रक्रिया उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की टाइपिंग स्पीड टेस्ट पर आधारित होगी। एपीएस के पद पर उम्मीदवार के लिए आवश्यक गति हिंदी शॉर्टहैंड में 80 शब्द प्रति मिनट है और हिंदी टंकण में यह 25 शब्द प्रति मिनट है। अंग्रेजी शॉर्टहैंड के लिए एक टेस्ट भी आयोजित किया जाएगा और सामान्य अंग्रेजी वैकल्पिक है। हिंदी टंकण (अनिवार्य) और अंग्रेजी टंकण (वैकल्पिक) के लिए 05 मिनट का एक पेपर होगा।यूपीपीएससी एपीएस भर्ती लिखित परीक्षा प्रक्रिया
- पेपर 1 सामान्य ज्ञान
- पेपर 2 सामान्य हिंदी
- पेपर 3 हिंदी शॉर्टहैंड
- पेपर 4 हिंदी टाइप राइटिंग
- पेपर 5 सामान्य अंग्रेजी
- पेपर 6 अंग्रेजी शॉर्टहैंड
- पेपर 7 अंग्रेजी टाइप राइटिंग
- पेपर 8 कंप्यूटर नॉलेज टेस्ट
10:51 AM, 12-Oct-2021
Sarkari Naukri LIVE: UPPSC APS भर्ती पात्रता मानदंड
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से निकाली गई यूपी सचिवालय भर्ती के तहत नौकरी में रुचि रखने वाले उम्मीदवारों को यूपीपीएससी एपीएस भर्ती 2021 के लिए आवश्यक पात्रता मानदंड आवेदन से पहले जान लेना चाहिए। यहां आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता और अन्य विवरण बताए गए हैं:-
- आवेदन के आयु सीमा : 18 वर्ष से 21 वर्ष की आयु
- न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता : उम्मीदवार के पास विशेष क्षेत्र में यूजी या पीजी डिग्री होनी चाहिए।
09:56 AM, 12-Oct-2021
सरकारी नौकरियां 2021: यूपी लोक सेवा आयोग की भर्ती
- पद का नाम : एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी (एपीएस)
- पदों की संख्या : 176 पद
- संभावित मासिक वेतन : 9,300 रुपये से 34,800 रुपये तक
- ग्रेड पे स्केल : 4,800 रुपये
09:07 AM, 12-Oct-2021
Sarkari Naukri: यूपी लोक सेवा आयोग की भर्ती
यूपी लोक सेवा आयोग की ओर से आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि 2013 के पहले पंजीकृत उम्मीदवार 13 सितंबर, 2021 से 12 अक्तूबर, 2021 तक भर्ती प्रक्रिया के लिए पात्र होंगे।