फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2021 LIVE : बेरोजगार युवा ध्यान दें, कई सरकारी विभागों और कंपनियों में भर्ती शुरू

Fri, 02 Apr 2021 07:46 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 02 Apr 2021 07:46 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: आज की दुनिया में हर कोई सरकारी नौकरी करना चाहता है। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझ-बूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिये आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें...

विज्ञापन
Sarkari Naukri Govt Job and Result News 2021 Live News Updates alerts
live sarkari naukri - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

07:45 PM, 02-Apr-2021

Government Jobs : मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई नर्सिंग स्टाफ के 215 पदों पर भर्तियां

चिकित्सा विभाग और अस्पताल में नौकरी करने के इच्छुक साइंस बैकग्राउंड के युवाओं के लिए शानदार अवसर है। मध्यप्रदेश में स्टाफ नर्स के पदों पर बड़ी भर्ती निकली है। यह भर्ती दतिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल में की जा रही है। इस मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्स के रिक्त 215 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। दतिया मेडिकल कॉलेज की ओर से स्टाफ नर्स भर्ती-2021 के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। यहां आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mponline.gov.in पर दतिया मेडिकल कॉलेज स्टाफ नर्स भर्ती 2021 के माध्यम से नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन नौ अप्रैल, 2021 तक स्वीकार किए जाएंगे। 
 
06:47 PM, 02-Apr-2021

Sarkari Jobs : बीएचयू में जूनियर रिसर्च असिस्टेंट और जेआरएफ की आवश्यकता

उत्तर प्रदेश में वाराणसी स्थित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में जूनियर रिसर्च असिस्टेंट और जेआरएफ के पदों पर आवश्यकता है। बीएचयू की अधिसूचना के अनुसार, जूनियर रिसर्च असिस्टेंट पद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 अप्रैल, 2021 है। जबकि जेआरएफ यानी जूनियर रिसर्च फेलो के पद पर आवश्यकता है।
विज्ञापन
05:28 PM, 02-Apr-2021

Job News Update : सी-डैक में निदेशक पद पर रिक्ति

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के अधीन वैज्ञानिक संस्था प्रगत संगणन विकास केंद्र (सी-डैक) ने निदेशक - वित्त के पद पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस पद के आयु सीमा 50 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। इस पद के लिए पे मैट्रिक्स लेवल- 13-ए (1,31,000 से 2,16,600 रुपए तक) है। आवेदन की अंतिम तिथि 16 अप्रैल, 2021 है। इस पद के लिए नियुक्ति स्थल पुणे, महाराष्ट्र रहेगा। अधिक जानकारी के लिए www.cdac.in के careers पेज पर जा सकते हैं। 

 
 
04:33 PM, 02-Apr-2021

Sarkari Naukri : क्रय विक्रय सहकारी समितियों में रिक्त 385 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

राजस्थान सहकार भर्ती बोर्ड की ओर से सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडारों एवं क्रय विक्रय सहकारी समितियों में रिक्त 385 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसकी जानकारी स्वयं राज्य के सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने दी थी। राजस्थान के सहकारिता मंत्री ने बताया था कि राज्य के सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडारों एवं क्रय-विक्रय सहकारी समितियों में बी-वर्ग में क्लर्क/ जूनियर असिस्टेंट/ सेल्समैन/ गोदाम कीपर/ स्टोर कीपर/ टाइपिस्ट/ कैशियर आदि के 385 पदों पर राजस्थान सहकारी भर्ती बोर्ड, जयपुर के माध्यम से भर्तियां की जाएंगी। 
 
04:04 PM, 02-Apr-2021

Govt Jobs News : राजस्थान में बड़े पैमाने पर हो रही सरकारी भर्ती

KVSS and Rajasthan Co Operative Consumer Stores Recruitment 2021: सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बेहतरीन खबर है। राजस्थान में बड़े पैमाने पर एक और सरकारी भर्ती हो रही है। इस बार भर्ती के जरिये सहकारी क्षेत्र के सरकारी संस्थानों में रिक्त पदों को भरा जाएगा। इस संबंध में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 

 
03:20 PM, 02-Apr-2021

Sarkari Naukri Result : परीक्षा में कुल 11103 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

एसएससी की ओर से घोषित अंतिम परिणाम में असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर, जूनियर स्टैटिकल ऑफिसर, इंस्पेक्टर सेंट्रल एक्साइज सहित कई पदों के लिए अभ्यर्थियों को चुना गया है। अनारक्षित कोटे से 5703, ओबीसी से 2865, एससी के 1690, एसटी से 845 कुल मिलाकर 11,103 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
02:19 PM, 02-Apr-2021

Sarkari Naukri Result : सीजीएल भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी

एसएससी यानी कर्मचारी चयन आयोग की 2018 में आयोजित सीजीएल भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। एसएससी की ओर से कंबाइड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) भर्ती परीक्षा-2018 का बहुप्रतीक्षित अंतिम परिणाम 01 अप्रैल, 2021 को जारी कर दिया गया है। जिन परीक्षार्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वे अपने रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। 
01:49 PM, 02-Apr-2021

Sarkari Naukri : दिल्ली विश्वविद्यालयों के विभिन्न पदों पर इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन

एनटीए द्वारा गैर-शैक्षणिक श्रेणियों के 1145 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख को बढ़ा दी गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार भर्ती प्रक्रिया के जरिए दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के विभिन्न पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी एनटीए या दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 28 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
12:55 PM, 02-Apr-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : विद्युत विभाग में 310 पदों पर शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

हरियाणा राज्य विद्युत विकास लिमिटेड ने अधिसूचना जारी कर डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती के आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट hartron.org.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें 29 मार्च से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कुल 310 पदों के लिए अभ्यर्थी 7 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। 
11:59 AM, 02-Apr-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : निम्नलिखित पदों पर आवेदन के लिए यह है निर्धारित चयन प्रक्रिया

पुलिस सब इंस्पेक्टर और पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर आवेदकों का चयन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (डीवी), फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (पीएसटी), फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (पीएमटी) और लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। पुलिस कॉन्स्टेबल (मस्त लस्कर) और स्टेनोग्राफर पद के लिए आवेदकों का चयन डीवी, प्रैक्टिकल टेस्ट और लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। वहीं अन्य पदों के लिए डीवी और लिखित परीक्षा के आधार पर आवेदकों का चयन किया जाएगा। 
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed