फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri Live: आईडीबीआई बैंक, एनआईटी समेत यहां निकलीं नौकरियां, जानें पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

Wed, 22 Feb 2023 04:51 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 22 Feb 2023 04:51 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri Exam Result Live 2023 Update सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए, केंद्र सरकार और विभिन्न राज्य सरकारों से संबद्ध सरकारी विभागों और सरकार की ओर से संचालित सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों में सरकारी नौकरियां हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहें उम्मीदवारों के लिए यह खुशखबरी है। पढ़ें आईडीबीआई बैंक, एनआईटी समेत और कहां-कहां निकलीं नौकरियां?

विज्ञापन
Sarkari Naukri Exam Result Live 2023 Update SSC Latest Govt Jobs NIT IDBI Recruitment UPSC Correction Window
Jobs, Exams and Results News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

04:50 PM, 22-Feb-2023

CISF Recruitment 2023

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में नौकरी का युवाओं के पास सुनहरा मौका है। सीआईएसएफ ने कई पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं। जिसके लिए आवेदन का आज आखिरी दिन है। 

04:25 PM, 22-Feb-2023

Sarkari Naukri SSC CGL Exam जुलाई-अगस्त 2023 में 

कर्मचारी चयन आयोग की यानी SSC (STAFF SELECTION COMMISSION) की ओर से संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2023 की परीक्षा एक अप्रैल, 2023 को जारी की जाएगी और परीक्षा जून-जुलाई 2023 को जारी की जाएगी।  कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल परीक्षा 2023 की अधिसूचना नौ मई, 2023 को जारी की जाएगी और टियर-1 परीक्षा जुलाई-अगस्त 2023 में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
03:28 PM, 22-Feb-2023

Govt Jobs SSC Exam Dates

कर्मचारी चयन आयोग की यानी SSC (STAFF SELECTION COMMISSION) की ओर से सीएचएसएल यानी संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) लेवल 2022 की परीक्षा को मार्च 2023 में आयोजित किया जाएगा। वहीं, एसएससी की मल्टी टास्किंग (नॉन टेक्निकल) स्टाफ, और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा 2022 के लिए अधिसूचना 17 जनवरी, 2023 को जारी की जाएगी और टियर-1 परीक्षा अप्रैल 2023 में आयोजित की जाएगी।
02:35 PM, 22-Feb-2023

Latest Govt Jobs NIT Recruitment 2023

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यानी एनआईटी (NIT) हमीरपुर की ओर से विभिन्न 108 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। एनआईटी में प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर आदि के पदों पर रिक्तियां हैं। 
01:21 PM, 22-Feb-2023

Sarkari Naukri Live UPSC EPFO Recruitment 2023

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, श्रम और रोजगार मंत्रालय में प्रवर्तन अधिकारी/लेखा अधिकारी और सहायक भविष्य निधि आयुक्त के पद के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करते हुए एक संक्षिप्त अधिसूचना जारी की है। 
12:33 PM, 22-Feb-2023

Sarkari Exam RSMSSB Teacher Recruitment 2022

राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) की भर्ती का लक्ष्य कुल 48000 रिक्तियों को भरना है। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:32 AM, 22-Feb-2023

Sarkari Naukri Exam RSMSSB Teacher Recruitment 2022

राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) की ओर से बड़े स्तर पर शिक्षक भर्ती शुरू की गई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय  शिक्षक स्तर -1 और स्तर -2 भर्ती 2022 के तहत योग्य उम्मीदवारों के लिए राजस्थान तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा 25 फरवरी से 28 फरवरी, 2023 तक आयोजित होने वाली है।

10:52 AM, 22-Feb-2023

Jobs Live MPPEB Recruitment 2022 के लिए आवेदन शुल्क

अनारक्षित श्रेणी के आवेदकों को 500 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये लागू है। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है। 
10:07 AM, 22-Feb-2023

Sarkari Naukri MPPEB Recruitment 2022-23

मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) की ओर से भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 2716 रिक्तियों को भरना है। उम्मीदवार अधिसूचना में उपलब्ध रिक्ति विवरण, पात्रता मानदंड, वेतनमान, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता और अन्य विवरण यहां देख सकते हैं।
09:27 AM, 22-Feb-2023

GOVT Jobs MPPEB Recruitment 20 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन 

रिक्तियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 मार्च, 2023 है। उम्मीदवार 25 मार्च, 2023 तक अपने आवेदन फॉर्म में बदलाव कर सकेंगे। प्रारंभिक परीक्षा पांच अगस्त, 2023 को दो पारियों- सुबह नौ बजे से 11 बजे और दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित होने वाली है।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed