Sarkari Result Naukri 2023 Live: भारतीय सेना, यूपीएससी में निकलीं नौकरियां, जानें आवेदन की प्रक्रिया
{"_id":"6441fdfb45c54f25f7094ae3","slug":"sarkari-naukri-2023-result-live-updates-check-latest-govt-jobs-board-exam-results-and-more-2023-04-21","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Result Naukri 2023 Live: भारतीय सेना, यूपीएससी में निकलीं नौकरियां, जानें आवेदन की प्रक्रिया","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Fri, 21 Apr 2023 09:58 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Fri, 21 Apr 2023 09:58 PM IST
खास बातें
Jobs News in Hindi: भारतीय सेना, यूपीएससी सहित कई क्षेत्रों में नौकरियां निकलीं हैं। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Sarkari Naukri Result 2023 Live, सरकारी नौकरी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
09:55 PM, 21-Apr-2023
Sarkari Exam KTET 2023 का आयोजन 12 मई और 15 मई को
KTET 2023 का आयोजन 12 मई और 15 मई, 2023 को निर्धारित किया गया है। आवेदक 25 अप्रैल, 2023 से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ktet.kerala.gov.in पर जाने की सलाह दी जाती है।
08:30 PM, 21-Apr-2023
Latest Govt Jobs EPFO Recruitment 2023
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की सामाजिक सुरक्षा सहायक (एसएसए) और स्टेनोग्राफर पदों के लिए भर्ती की जा रही है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की ओर से आवेदन प्रक्रिया जल्द समाप्त कर दी जाएगी। योग्य उम्मीदवार ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट epfindia.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
07:21 PM, 21-Apr-2023
Jobs: APSC AE Recruitment सैलरी और आयु-सीमा
असम लोक सेवा आयोग में सहायक अभियंता के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 12,700 ग्रेड पे के तहत 30,000 से 1,10,000/- रुपये का वेतन मिलेगा। इसके साथ ही आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आयु-सीमा एक जनवरी 2023 के मुताबिक 21 से 38 साल निर्धारित की गई है।
06:20 PM, 21-Apr-2023
Sarkari Naukri असम सहायक अभियंता भर्ती पदों का विवरण
असम लोक सेवा आयोग की इस भर्ती अभियान का उद्देश्य लोक निर्माण सड़क (PWRD) और लोक निर्माण (B&NH) विभाग [PW(B&NH)D] के एक संयुक्त संवर्ग के तहत कुल 244 सहायक अभियंता पदों को भरना है।
05:16 PM, 21-Apr-2023
Sarkari Naukri Result Live APSC AE Recruitment 2023
असम लोक सेवा आयोग में सहायक अभियंता के पद पर भर्ती के लिए आवेदन करने का 21 अप्रैल, 2023 अंतिम दिन है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट apsc.nic.in पर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
04:48 PM, 21-Apr-2023
MPPSC Librarian Recruitment Registration
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा लाइब्रेरियन के कुल 255 पदों को भरने के लिए यह भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:33 PM, 21-Apr-2023
MPPSC Librarian Recruitment 2023
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की इस भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 19 मई, 2023 तक दोपहर 12 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही आवेदक 21 मई 2023 तक अपने आवेदन पत्र में बदलाव कर सकेंगे।04:00 PM, 21-Apr-2023
MPPSC Librarian Registration Begins
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी दी है। राज्य में लाइब्रेरियन के पदों पर भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं, जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।03:33 PM, 21-Apr-2023
UPSC CMS 2023 परीक्षा पैटर्न
UPSC CMS पेपर पैटर्न के अनुसार, परीक्षा के दो भाग होंगे। भाग 1 पांच सौ अंकों की लिखित परीक्षा है। उम्मीदवार दो पेपरों में लिखित परीक्षा देंगे। प्रत्येक पेपर में अधिकतम 250 अंक होंगे और दोनों पेपरों की अवधि दो घंटे होगी। दूसरा भाग 100 अंकों का व्यक्तित्व परीक्षण होगा। जो लिखित परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करेंगे, वे व्यक्तित्व परीक्षण के लिए पात्र होंगे। वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों में गलत उत्तरों के लिए नकारात्मक अंकन होगा।
12:47 PM, 21-Apr-2023