Sarkari Naukri 2023 Live: इन सरकारी संस्थानों में निकलीं नौकरियां, जानें कहां-किस कंपनी में हो रही भर्ती?
{"_id":"64a3838e888f2fcbd90b7606","slug":"sarkari-naukri-2023-live-updates-check-latest-govt-jobs-vacancy-and-more-hindi-news-2023-07-04","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2023 Live: इन सरकारी संस्थानों में निकलीं नौकरियां, जानें कहां-किस कंपनी में हो रही भर्ती?","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Tue, 04 Jul 2023 03:26 PM IST
उत्कर्ष उपाध्याय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: उत्कर्ष उपाध्याय
Updated Tue, 04 Jul 2023 03:26 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukri 2023 Live: 10वीं-12वीं पास करने के बाद हर युवा का सपना एक अच्छी नौकरी पाने का होता है। जिसके लिए वह मेहनत भी करता है। आज हम आपको ढेर सारी नौकरियों के बारे में जानकारी देंगे।
विज्ञापन
Govt Jobs Sarkari Naukri
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
03:25 PM, 04-Jul-2023
Govt Jobs EMRS Recruitment 2023: आवेदन शुल्क
प्रिंसिपल पद के लिए आवेदन शुल्क : रुपये 2000/-पीजीटी के लिए : रुपये 1500/-
गैर-शिक्षण स्टाफ के लिए : रुपये 1000/-
वहीं, एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।
03:03 PM, 04-Jul-2023
Latest Govt Jobs Vacancy EMRS Recruitment 2023: वेतनमान
प्रिंसिपल - लेवल 12 (78,800 - 2,09,200/- रुपये)पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स (पीजीटी) - लेवल 8 (47,600 - 1,51,100/- रुपये)
अकाउंटेंट - लेवल 6 (35,400 - 1,12,400 रुपये)
जेएसए - लेवल 2 (19,900 - 63,200 रुपये)
लैब अटेंडेंट - लेवल 1 (18,000 - 56,900 रुपये)
विज्ञापन
02:02 PM, 04-Jul-2023
Govt Jobs EMRS Recruitment 2023 के पात्रता मानदंड
पीजीटी : किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से प्रासंगिक विषय में बीएड डिग्री / स्नातकोत्तर डिग्री / एकीकृत चार वर्षीय डिग्री पाठ्यक्रम के मामले में, बीएड आवश्यक नहीं है।अकाउंटेंट : किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से वाणिज्य में स्नातक की डिग्री हो।
01:47 PM, 04-Jul-2023
Govt Jobs EMRS Recruitment 2023 के पात्रता मानदंड
प्रिंसिपल : किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से मास्टर डिग्री / वाइस प्रिंसिपल/ पीजीटी/ टीजीटी के रूप में 12 वर्ष के संयुक्त अनुभव के साथ बीएड डिग्री और पीजीटी के रूप में न्यूनतम 4 वर्ष और उससे अधिक का अनुभव वांछनीय है। वहीं, पूर्णतः आवासीय विद्यालय में काम करने का अनुभव, अंग्रेजी, हिंदी और क्षेत्रीय भाषा में प्रवीणता और कंप्यूटर का कार्यसाधक ज्ञान होना भी जरूरी है।
12:41 PM, 04-Jul-2023
Sarkari Naukri EMRS Recruitment 2023: रिक्तियों का विवरण
प्रिंसिपल : 303 पदपोस्ट ग्रेजुएट टीचर : 2266 पद
अकाउंटेंट : 361 पद
जूनियर सचिवालय सहायक (जेएसए) : 759 पद
लैब अटेंडेंट : 373 पद
कुल - 4062
11:50 AM, 04-Jul-2023
Sarkari Naukri Live EMRS Recruitment 2023
जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, ईएमआरएस में शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में कुल 4062 रिक्तियां हैं। मंत्रालय की ओर से इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो अब खोल दी गई है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2023 है। इच्छुक उम्मीदवार emrs.tribal.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:59 AM, 04-Jul-2023
Sarkari Job NPCIL Recruitment 2023
न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCIL) ट्रेड अपरेंटिस पदों पर भर्ती कर रहा है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 18 जुलाई 2023 तक या उससे पहले एनपीसीआईएल की वेबसाइट "www.npsilcareers.co.in" पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
10:42 AM, 04-Jul-2023
Sarkari Naukri UPSSSC Recruitment 2023
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने डेंटल हाइजीनिस्ट के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुक्रवार 30 जून 2023 से शुरू कर दी है। इन पदों पर आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर 20 जुलाई 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।
10:09 AM, 04-Jul-2023
Sarkari Job Chandigarh Police Recruitment 2023
चंडीगढ़ पुलिस विभाग की तरफ से रुप सी के सहायक उप निरीक्षक (कार्यकारी) पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। भर्ती परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट chandigarhpolice.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 15 जुलाई, 2023 तक जारी रहेगी।
09:43 AM, 04-Jul-2023
Sarkari Naukri IBPS Recruitment 2023
बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान ने ;क्लर्क के 4045 पदों की भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। आवेदन प्रक्रिया अंतिम तिथि 21 जुलाई 2023 तक पूरी की जा सकती है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।