Sarkari Naukri 2023 Live: पुलिस विभाग, बैंक, पशुपालन विभाग में निकलीं नौकरियां, जानें कहां और कैसे करें आवेदन
{"_id":"649e486a5eb5ac37dc002043","slug":"sarkari-naukri-2023-live-updates-check-latest-govt-jobs-board-exam-results-and-more-hindi-news-2023-06-30","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2023 Live: पुलिस विभाग, बैंक, पशुपालन विभाग में निकलीं नौकरियां, जानें कहां और कैसे करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Fri, 30 Jun 2023 07:30 PM IST
उत्कर्ष उपाध्याय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: उत्कर्ष उपाध्याय
Updated Fri, 30 Jun 2023 07:30 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukri 2023: 10वीं-12वीं पास करने के बाद हर युवा का सपना एक अच्छी नौकरी पाने का होता है। जिसके लिए वह मेहनत भी करता है। आज हम आपको ढेर सारी नौकरियों के बारे में जानकारी देंगे।
विज्ञापन
Sarkari Naukri Result 2023 Live, सरकारी नौकरी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
07:29 PM, 30-Jun-2023
Punjab and Sind Bank Recruitment 2023
पंजाब एंड सिंध बैंक में ग्रेजुएट्स के लिए 186 पदों पर आवेदन करने का शानदार मौका है। चुने गए कैंडिडेट्स को हर महीने 32 हजार से 1.20 लाख रुपए तक सैलरी मिलेगी।06:36 PM, 30-Jun-2023
पदों की संख्या
डेंटल हाइजीनिस्ट पद के लिए फीस भुगतान और आवेदन पत्र में संशोधन कराने की अंतिम तारीख 27 जुलाई 2023 तक है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा निदेशालय के तहत दंत स्वास्थ्य सेवा विभाग में डेंटल हाइजीनिस्ट के लिए कुल 288 रिक्तियों को भरना है। इसमें दंत स्वास्थ्य विज्ञानी ( Dental Hygienist) के कुल 264 पद और 24 पदों (विशेष चयन) को मिलाकर कुल रिक्तियों की संख्या 288 है, जिसके लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन
05:08 PM, 30-Jun-2023
Dental Hygienist Recruitment 2023
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने डेंटल हाइजीनिस्ट के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुक्रवार 30 जून 2023 से शुरू कर दी है। इन पदों पर आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर 20 जुलाई 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।
04:33 PM, 30-Jun-2023
Sarkari Naukri RPSC Recruitment 2023
राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 1913 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदक 26 जून से आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई, 2023 है।
03:41 PM, 30-Jun-2023
Sarkari Job AIIMS Raipur Recruitment 2023
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर में 169 पदों पर भर्ती होनी है। एम्स रायपुर में सीनियर रेजिडेंट पद पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार 10 जुलाई 2023 या उससे पहले तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से aiimsraipur.edu.in पर जाकर पूरी की जा सकती है।
02:34 PM, 30-Jun-2023
Sarkari Naukri PGIMER Chandigarh Recruitment 2023
PGIMER चंडीगढ़ में ट्यूटर, तकनीशियन, स्टोर कीपर आदि पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से pgimer.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की तिथि 13 जुलाई 2023 निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:38 PM, 30-Jun-2023
Sarkari Job AIIMS Recruitment 2023
एम्स नागपुर में प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई है। यह आवेदन प्रक्रिया aiimsnagpur.edu.in पर जाकर 23 जुलाई 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।
12:46 PM, 30-Jun-2023
Sarkari Naukri Rajasthan Safai Karamchari 2023
राजस्थान में सफाई कर्मचारी के बंपर पदों पर भर्ती हो रही है। इसके तहत 176 नगरीय निकायों में सफाईकर्मियों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 20 जून 2023 से 19 जुलाई, 2023 तक है।
12:17 PM, 30-Jun-2023
Sarkari Job RBI Recruitment 2023
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में कंसलटेंट, एनालिस्ट आदि 66 पदों पर भर्ती होनी है। इच्छुक उम्मीदवार rbi.org.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 11 जुलाई 2023 निर्धारित की गई है।
11:48 AM, 30-Jun-2023
Sarkari Naukri Railway Recruitment 2023
पश्चिम रेलवे अप्रेंटिस 3624 पदों की भर्ती के लिए 27 जून से 26 जुलाई, 2023 तक ऑनलाइन पंजीकरण आयोजित कर रहा है। इच्छुक उम्मीदवार आरआरसी की वेबसाइट -rrc-wr.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।