किया मैने भी कोई गलत नहीं सुना कर तुम्हें हाल ए गम अपना और रहा बेचैन कितना ये सच तुमने भी जाना कहां
दिल मेरा भी तो कोई पत्थर नहीं जो सह सके दर्द सारा बढ़ाया फासला जब से समझ कर गैर तुमने पहचाना कहां
करके गौर दुनियादारी का फिर भी मिजाज़ तेरा समझ ना पाया मैं करूं जिक्र अब कैसे तेरा सच तुमने जाना कहां
मेरी महरुमियत पर हसने वाले अब तो आजमा कर नसीब हमें कुछ सोचने दो दर्द मेरा तुमने तो कभी जाना कहां
चल कर कांटों के राह पर फलसफा जिंदगी का सोचना पड़ा है आकर तेरी दुनिया मिला जो दर्द तुने भी जाना कहां
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X