Sarkari Naukri LIVE 2021: सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए, इन विभागों में निकलीं भर्तियां
{"_id":"6143fc678ebc3e3ee916b786","slug":"sarkari-naukri-2021-live-updates-latest-govt-jobs-bharti-news","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri LIVE 2021: सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए, इन विभागों में निकलीं भर्तियां","category":{"title":"Jobs","title_hn":"नौकरी","slug":"jobs"}}
Fri, 17 Sep 2021 07:22 PM IST
देवेश शर्मा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Fri, 17 Sep 2021 07:22 PM IST
खास बातें
Sarkari Bharti Govt Jobs News Live Update: सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए, केंद्र सरकार और विभिन्न राज्य सरकारों से संबद्ध सरकारी विभागों और सरकार की ओर से संचालित सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों में सरकारी नौकरियां हैं। सरकारी नौकरी के लिए किए जाने वाले आवेदनों की संख्या से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आज के युवाओं में सरकारी नौकरी पाने की कितनी चाह है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहें उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। हाल ही में कई सरकारी भर्तियां निकली हैं। इनमें से कई तो ऐसी हैं जहां लाखों तक की सैलरी मिलेगी।
विज्ञापन
sarkari naukri live updates 2021
- फोटो : amar ujala
लाइव अपडेट
07:10 PM, 17-Sep-2021
सरकारी नौकरी: 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन
इन पदों के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी का 10 + 2 परीक्षा प्रणाली में मैट्रिक / 10वीं कक्षा में उत्तीर्ण या मान्यता प्राप्त बोर्ड से समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। इस चयन में कोई लिखित परीक्षा या साक्षात्कार/मौखिक परीक्षा नहीं होगी। एक्ट अपरेंटिस की नियुक्ति पोर्टल में उपलब्ध कराए गए दसवीं कक्षा की परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची के आधार पर ही की जाएगी। ऐसे शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को कॉल लेटर जारी करके पंजीकृत ईमेल और मोबाइल नंबर के माध्यम से सूचित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
06:17 PM, 17-Sep-2021
सरकारी नौकरी: इन पदों पर होगी भर्तियां
- फिटर -200 पद
- इलेक्ट्रीशियन -112 पद
- वेल्डर (जी एंड ई) -88 पद
- मशीनिस्ट -56 पद
- टर्नर -20 पद
- पेंटर (जी) -12 पद
- संदर्भ। और ए.सी. मैकेनिक्स -4 पद
विज्ञापन
05:16 PM, 17-Sep-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE: अपरेंटिस के पदों पर निकलीं भर्तियां
चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स, सीएलडब्ल्यू ने अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स की आधिकारिक साइट clw.indianrailways.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 अक्टूबर, 2021 निर्धारित की गई है।
03:35 PM, 17-Sep-2021
सरकारी नौकरी लाइव : सांख्यिकी अधिकारी पात्रता मानदंड
वहीं, अधिसूचना के मुताबिक आवेदक की उम्र 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सांख्यिकी अधिकारी के पद की और अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर विस्तृत अधिसूचना विज्ञापन देख सकते हैं और यहीं से आवेदन भी कर सकते हैं। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर विजिट करना होगा।
02:46 PM, 17-Sep-2021
Sarkari Vacancy: सांख्यिकी अधिकारी के पदों पर निकलीं भर्तियां, यह है योग्यता
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो अधिसूचना के अनुसार, इस पद पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों को अर्थशास्त्र में कम से कम द्वितीय श्रेणी के साथ मास्टर डिग्री होना अनिवार्य है। या फिर, स्टैटिक्स यानी सांख्यिकी में कम से कम द्वितीय श्रेणी के साथ मास्टर डिग्री हो अथवा वाणिज्य संकाय यानी कॉमर्स में सांख्यिकी विषय के साथ मास्टर डिग्री, या फिर एमएससी एग्रीकल्चर (कृषि) में सांख्यिकी विषय के साथ कम से कम द्वितीय श्रेणी की डिग्री होनी चाहिए।
01:24 PM, 17-Sep-2021
Sarkari Naukri 2021: आरपीएससी की वेबसाइट पर करें आवेदन
आरपीएससी की अधिसूचना के अनुसार, राज्य लोकसेवा विभाग में कुल 43 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक आवेदक इन पदों के लिए 03 सितंबर, 2021 से आवेदन कर सकते हैं। जबकि आवेदन की आखिरी तारीख दो अक्तूबर, 2021 है। ऐसे में उम्मीदवार आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:20 PM, 17-Sep-2021
Govt Jobs: सांख्यिकी अधिकारी के पदों पर निकलीं भर्तियां
राजस्थान सरकार की ओर से बीते माह सांख्यिकी अधिकारी और संगणक के पदों पर भर्ती शुरू करने की मंजूरी मिलने के बाद राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी), अजमेर ने सांख्यिकी अधिकारी के पदों पर भर्तियां निकालीं हैं। इसके लिए आरपीएससी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर एक आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी है।
11:35 AM, 17-Sep-2021
सरकारी नौकरी 2021: RRC अपरेंटिस भर्ती की महत्वपूर्ण तिथियां
- संक्षिप्त अधिसूचना जारी होने की तारीख : 14 सितंबर, 2021
- आवेदन की प्रारंभिक तिथि : 20 सितंबर, 2021
- आवेदन की अंतिम तिथि : 20 अक्तूबर, 2021
10:40 AM, 17-Sep-2021
Sarkari Naukri: उत्तर रेलवे अपरेंटिस भर्ती की महत्वपूर्ण जानकारी
- रिक्त पदों की कुल संख्या - 3093 पद
- पद का नाम - अपरेंटिस
- योग्यता - 10वीं पास या इसके समकक्ष और संबंधित ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा
- आयु सीमा - 15 से 24 वर्ष के मध्य
- ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत - 20 सितंबर, 2021
- चयन प्रक्रिया - मेरिट बेस्ड (rrcnr.org पर विस्तृत अधिसूचना में उम्मीदवार विवरण की जांच कर सकते हैं।)
09:55 AM, 17-Sep-2021
Sarkari Naukri LIVE: उत्तर रेलवे में 15 वर्ष से अधिक आयु वाले छात्र कर सकते हैं आवेदन
आवेदन के इच्छुक युवाओं की उम्र आवेदन के समय 15 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए, जबकि ऊपरी आयु सीमा 24 वर्ष निर्धारित की गई है। अपरेंटिस के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षु के रूप में नियुक्त किया जाएगा और एक निश्चित अवधि के लिए शिक्षुता प्रशिक्षण से गुजरना होगा।