Sarkari Naukri 2021 Live: यहां निकली हैं आठवीं, दसवीं और बारहवीं पास अभ्यर्थियों के लिए बंपर नौकरियां
{"_id":"6072596649ed7161fb48f027","slug":"sarkari-naukri-2021-live-news-updates-govt-job-result-alert","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2021 Live: यहां निकली हैं आठवीं, दसवीं और बारहवीं पास अभ्यर्थियों के लिए बंपर नौकरियां","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Sun, 11 Apr 2021 07:44 PM IST
वर्तिका तोलानी
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Sun, 11 Apr 2021 07:44 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naukri 2021: कक्षा आठवीं पास से लेकर स्नातकोत्तर तक के अभ्यर्थियों के लिए निकली है बंपर नौकरियां। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझबूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिये आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें...
विज्ञापन
सरकारी नौकरी 2021 लाइव
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
07:44 PM, 11-Apr-2021
KVSS SUWB recruitment : आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन ही
राजस्थान सहकार भर्ती बोर्ड द्वारा इस भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं प्रमाणिकता को सुनिश्चित किया जाएगा। उपरोक्त पदों पर आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती संबंधी विस्तृत जानकारी एवं सीधे आवेदन के लिए राजस्थान सहकारी भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन ही संपन्न की जाएगी। आवेदन हेतु 20 मार्च, 2021 से 20 अप्रैल, 2021 तक बोर्ड की राजस्थान सहकारी भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध रहेगी। वेबसाइट पर देय निर्धारित तिथि एवं समयावधि में इच्छुक अभ्यर्थी को आवेदन करना होगा।
06:46 PM, 11-Apr-2021
KVSS Sarkari Naukri : सहकारी समितियों और उपभोक्ता भंडारों में मिलेगी नियुक्ति
राजस्थान सहकार भर्ती बोर्ड की ओर से सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडारों एवं क्रय विक्रय सहकारी समितियों में रिक्त 385 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। राज्य के सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडारों एवं क्रय-विक्रय सहकारी समितियों में बी-वर्ग में क्लर्क/ जूनियर असिस्टेंट/ सेल्समैन/ गोदाम कीपर/ स्टोर कीपर/ टाइपिस्ट/ कैशियर आदि के 385 पदों पर राजस्थान सहकारी भर्ती बोर्ड, जयपुर के माध्यम से भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 20 अप्रैल, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
05:38 PM, 11-Apr-2021
SUWB recruitment : राजस्थान में हो रही सरकारी भर्ती
सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बेहतरीन खबर है। राजस्थान में बड़े पैमाने पर एक और सरकारी भर्ती हो रही है। इस बार भर्ती के जरिये सहकारी क्षेत्र के सरकारी संस्थानों में रिक्त पदों को भरा जाएगा। राजस्थान सहकार भर्ती बोर्ड की ओर से सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडारों एवं क्रय विक्रय सहकारी समितियों में रिक्त 385 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
04:34 PM, 11-Apr-2021
BPSC LDC Vacancy : बीपीएससी परीक्षा में किताब ले जाने की छूट
आयोग ने अधिसूचना में बताया कि बीपीएससी में निम्न वर्गीय लिपिक के 24 पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इन पदों के लिए होने वाली प्रारंभिक परीक्षा में पुस्तक ले जाने की छूट रहेगी। यानी यह परीक्षा ओपन बुक एग्जाम होगी। इसके लिए अभ्यर्थी हर विषय की एक पुस्तक ले जा सकेंगे। हालांकि, उम्मीदवारों को नोट्स ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 16 अप्रैल, 2021 रखी गई है। अभ्यर्थी वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
03:56 PM, 11-Apr-2021
BPSC LDC Vacancy : बीपीएससी में क्लर्क के पदों पर भर्ती शुरू
बिहार लोक सेवा आयोग ने एक बार फिर भर्ती निकाली है। इस बार यह भर्ती बिहार लोक सेवा आयोग के पटना स्थित दफ्तर के लिए है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अपने कार्यालय में एलडीसी - लोअर डिवीजन क्लर्क यानी निम्न वर्गीय लिपिक की नियुक्ति के आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस संबंध में आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट http://www.bpsc.bih.nic.in/ पर अधिसूचना और विज्ञापन जारी किया है।
03:09 PM, 11-Apr-2021
Sarkari Vacancy : पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के 750 पदों पर होंगी भर्तियां
पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (पीएसएसएसबी) ने स्कूल लाइब्रेरियन के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 750 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। पीएसएसएसबी स्कूल लाइब्रेरियन रिक्ति 2021 के लिए 05 अप्रैल 2021 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:40 PM, 11-Apr-2021
Sarkari Naukri 2021 : स्नातक और तकनीशियन अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
रक्षा मंत्रालय के अधीन पश्चिम बंगाल में स्थित राइफल फैक्ट्री, ईशापुर (आरएफआई) में 53 पदों पर नौकरियां निकली हैं। आरएफआई की वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक स्नातक और तकनीशियन अपरेंटिस के पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। यह भर्ती नेशनल अपरेंटिस ट्रेनिंग स्कीम (एनएटीएस) के तहत हो रही है। इच्छुक अभ्यर्थी एनटीए की वेबसाइट portal.mhrdnats.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
02:13 PM, 11-Apr-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE : एचपीएसएससी के 379 पदों पर होंगी भर्तियां
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (एचपीएसएससी) ने स्टाफ नर्स, जूनियर इंजीनियर और फार्मासिस्ट समेत 379 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 10 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी एचपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
01:37 PM, 11-Apr-2021
Sarkari Job : इस बैंक में निकली हैं बंपर नौकरियां, फौरन करें आवेदन
बैंक ऑफ बड़ौदा ने 511 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी रिलेशनशिप मैनेजर और अन्य पदों पर आवेदन करने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) की आधिकारिक साइट bankofbaroda.in पर जा सकते हैं। ध्यान रहे आवेदन की अंतिम तिथि 29 अप्रैल निर्धारित की गई है।
01:01 PM, 11-Apr-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE : बीपीएससी के 24 पदों पर होंगी भर्तियां
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की प्रक्रिया 19 मार्च से शुरू हो चुकी है। 18 वर्ष से 37 वर्ष तक के अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें आवेदन की अंतिम तिथि 16 अप्रैल निर्धारित की गई है।