फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2021 Live: इन विभागों में निकलीं नौकरियां, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन

Fri, 09 Jul 2021 06:23 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 09 Jul 2021 06:23 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: देशभर के विभिन्न राज्यों के विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरियां निकली हैं जिनके लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन के जरिए इन नौकरियों को पा सकते हैं। amarujala.com पर हर रोज आपको इन विभिन्न विभागों में निकली नौकरियों की जानकारी दी जाती है, ताकि आप आवेदन कर सकें।

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 LIVE new jobs Updates 9 july apply now
सरकारी नौकरी - फोटो : Amar Ujala Graphics

लाइव अपडेट

06:22 PM, 09-Jul-2021

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड : चयन प्रक्रिया एवं वेतनमान  

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड भर्ती के तहत आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इसमें जनरल अवेयरनेस, जनरल इंटेलीजेंस एंड रीजनिंग, अर्थमेटिक और न्यूमेरिकल, हिंदी और कॉम्प्रिहेंशन से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। अधिसूचना के अनुसार, चयनित आवेदकों को 9,300 रुपये से लेकर 34,800 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है।
05:34 PM, 09-Jul-2021

सरकारी नौकरी 2021 :  एनसीएल में विभिन्न पदों के लिए 1500 रिक्तियां निकलीं 

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने विभिन्न पदों के लिए 1500 रिक्तियां निकालीं हैं। ये सभी पद अपरेंटिस के हैं। जिनके लिए आईटीआई उत्तीर्ण उम्मीदवार फौरन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एनसीएल की आधिकारिक वेबसाइट http://nclcil.in/ के माध्यम से इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
04:47 PM, 09-Jul-2021

Govt Recruitment : आवेदकों को जमा करना होगा आवेदन शुल्क

डीएसएसएसबी के 2003 पदों पर आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये जमा करना होगा। वहीं महिला, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और भूतपूर्व सैनिक को कोई शुल्क नहीं देना होगा। इस नौकरी के संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
03:49 PM, 09-Jul-2021

Sarkari Naukri : आवेदन के लिए अधिकतम उम्र सीमा 32 वर्ष तक

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की भर्तियों के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी का न्यूनतम 45 फीसदी अंकों के साथ स्नातक पास करना अनिवार्य है। आवेदकों की अधिकतम उम्र 32 वर्ष होनी चाहिए। आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। चयनित आवेदकों को 9,300 रुपये से लेकर 34,800 रुपये तक का वेतन मिल सकता है।
02:36 PM, 09-Jul-2021

Govt Jobs: डीएसएसएसबी के इन पदों पर होगी आवेदकों की भर्ती

डीएसएसएसबी यानी दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के 5000 से भी ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी डीएसएसएसबी की साइट dsssb.delhi.gov.in के जरिए 10 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। 
  1. संस्कृत (महिला) - 1159
  2. इंग्लिश (पुरुष) - 1029
  3. इंग्लिश (महिला) - 961
  4. संस्कृत (पुरुष) - 866
  5. उर्दू (महिला) - 571
  6. पंजाबी (महिला) - 492
  7. पंजाबी (पुरुष) - 382
  8. उर्दू (पुरुष) - 346
  9. बंगाली (महिला) - 01
12:54 PM, 09-Jul-2021

सरकारी नौकरी 2021: इसरो में नौकरी के लिए 19 जुलाई तक करें आवेदन

देश के प्रमुख अनुसंधान संस्थानों में से एक भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में नौकरी का अवसर मिल रहा है। इसरो के अधीन विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) ने अंतरिक्ष भौतिकी में जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस संबंध में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र की ओर से एक आधिकारिक अधिसूचना भी जारी की गई है। ये भर्तियां विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी), तिरुवनंतपुरम की प्रयोगशाला (एसपीएल) के लिए हैं। इसरो वीएससीसी भर्ती 2021 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 जुलाई, 2021 रखी गई है। आवेदन के लिए फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट  www.vssc.gov.in/VSSC/ पर है।

विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन
12:00 PM, 09-Jul-2021

सरकारी नौकरी 2021: राजस्थान पटवारी भर्ती के लिए पदों की संख्या में बढ़ोतरी 

राजस्थान पटवारी भर्ती के लिए पदों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है। पटवारी भर्ती के लिए 957 पदों में इजाफा किया गया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक इन रिक्तियों के लिए आवेदन नहीं किया है, उनको एक बार फिर से मौका दिया जा रहा है। बढ़ी हुई रिक्तियों के लिए इसी महीने से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। राजस्थान सबऑर्डिनेट एंड मिनिस्ट्रियल सर्विस सेलेक्शन बोर्ड की तरफ से निकाली गई पटवारी भर्ती के पदों की संख्या अब 5,378 हो गई है। इस भर्ती परीक्षा के जरिए इससे पहले 4421 पदों को भरा जाना था, लेकिन पदों की संख्या में बढ़ोतरी करके अब 5,378 कर दिया गया है। वहीं, परीक्षा की तिथियां भी जारी कर दी हैं।

विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें

 
10:53 AM, 09-Jul-2021

सरकारी नौकरी 2021: डीएसएसएसबी में निकली हैं 5 हजार से ज्यादा नौकरियां

डीएसएसएसबी यानी दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने 5000 से भी ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। चयन प्रक्रिया के जरिए शिक्षकों के कुल 5807 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 2 जुलाई निर्धारित की गई थी। हालांकि, नई अधिसूचना जारी कर आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। यानी अब इच्छुक अभ्यर्थी डीएसएसएसबी की साइट dsssb.delhi.gov.in के जरिए 10 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
09:59 AM, 09-Jul-2021

सरकारी नौकरी 2021: बिहार स्टेट हेल्थ सोसायटी ने निकाली नौकरियां

बिहार स्टेट हेल्थ सोसायटी ने सहायक नर्स मिडवाइफरी (एएनएम) की बंपर नौकरियां निकाली हैं। इन नौकरियों के लिए अभ्यर्थी 21 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। कुल रिक्तियों की संख्या  8853 है। एएनएम में डिप्लोमा वाले अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ये भर्तियां राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत होंगी। इन नौकरियों के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा।

विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें
 
08:53 AM, 09-Jul-2021

सरकारी नौकरी 2021: 12वीं पास के लिए यहां निकली हैं नौकरियां

ऑयल इंडिया ने जूनियर असिस्टेंट यानी कनिष्ठ सहायक (क्लर्क कम कंप्यूटर ऑपरेटर) के पद के लिए योग्य 12वीं पास डिप्लोमा धारकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी), दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। ऑयल इंडिया लिमिटेड संक्षेप में ओआईएल ने आधिकारिक वेबसाइट www.oil-india.com पर 01 जुलाई 2021 से कनिष्ठ सहायक (क्लर्क सह कंप्यूटर ऑपरेटर) के पद के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करना शुरू कर दिया है। कनिष्ठ सहायक पदों में रुचि रखने वाले उम्मीदवार 15 अगस्त, 2021 से पहले आवेदन कर सकते हैं।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed