इसरो वीएसएससी भर्ती 2021: विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र में जेआरएफ पदों के लिए भर्ती शुरू
भारत के प्रमुख अनुसंधान संस्थानों में से एक भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) ने अंतरिक्ष भौतिकी में जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के प्रमुख अनुसंधान संस्थानों में से एक भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में नौकरी का अवसर मिल रहा है। इसरो के अधीन विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) ने अंतरिक्ष भौतिकी में जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस संबंध में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र की ओर से एक आधिकारिक अधिसूचना भी जारी की गई है। ये भर्तियां विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी), तिरुवनंतपुरम की प्रयोगशाला (एसपीएल) के लिए हैं। इसरो वीएससीसी भर्ती 2021 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 जुलाई, 2021 रखी गई है। आवेदन के लिए फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट www.vssc.gov.in/VSSC/ पर है।
रिक्तियों का विवरण
जूनियर रिसर्च फेलो (JRF)
कुल पद : 12
पात्रता मानदंड
एमएससी फिजिक्स / एप्लाइड फिजिक्स / स्पेस फिजिक्स / एटमोसफेरिक साइंस / मेटेरोलॉजी / प्लानेटरी साइंस में डिग्री कुल न्यूनतम 65% अंकों (सभी सेमेस्टर का औसत) या 10-बिंदु पैमाने पर सीजीपीए / सीपीआई ग्रेडिंग 6.84 या समकक्ष या एमटेक एप्लाइड फिजिक्स / स्पेस फिजिक्स / एटमोस्फेरिक साइंस / प्लानेटरी साइंस में कुल मिलाकर सभी सेमेस्टर के न्यूनतम 60% अंकों के साथ या 10-बिंदु पैमाने या समकक्ष पर 6.5 की सीजीपीए / सीपीआई ग्रेडिंग प्राप्त होनी चाहिए।
आवेदकों को निम्नलिखित में से किसी एक के लिए भी योग्य होना चाहिए -
1. सीएसआईआर-यूजीसी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा, जिसमें नेट-लेक्चररशिप शामिल है।
2. केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट (गेट)।
3. ज्वाइंट एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट (JEST)।
आयु सीमा
आवेदकों की उम्र 19 जुलाई, 2021 को अधिकतम 28 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 31 वर्ष और एससी / एसटी उम्मीदवारों के मामले में 33 वर्ष है। वहीं, विकलांग या दिव्यांग व्यक्ति नियमानुसार आयु में छूट के पात्र हैं।
चयन और आवेदन प्रक्रिया
जेआरएफ उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के प्रदर्शन के आधार पर होगा। साक्षात्कार के लिए मेधावी उम्मीदवारों को शॉर्ट-लिस्ट करने के लिए आवेदनों की प्रारंभिक जांच की जाएगी। आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए आवेदन प्रारूप वेबसाइट www.vssc.gov.in पर उपलब्ध है।
इसरो वीएसएससी भर्ती 2021 अधिसूचना के लिए सीधा लिंक
इसरो भर्ती 2021 के लिए आवेदन करने के लिए सीधा लिंक