Sarkari Naukri 2021: जानिए कहां-कहां निकली हैं नौकरियां और कब तक है आवेदन का मौका
LIVE Sarkari Naukri 2021: भारतीय तटरक्षक बल में निकली हैं बंपर नौकरियां। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझबूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिए आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें...
लाइव अपडेट
सरकारी नौकरी 2021: 1076 रिक्तियों के लिए 23 मई तक करें आवेदन
Sarkari Naukri 2021: 146 रिक्तियों के लिए 12 मई तक करें आवेदन
ग्रेजुएट अपरेंटिस- 96 पद
डिप्लोमा अपरेंटिस- 15 पद
ट्रेड अपरेंटिस- 35 पद
शैक्षणिक योग्यता
मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग में डिग्री। गैर-इंजीनियरिंग स्नातक अभ्यर्थियों से बीए / बीबीए / बी कॉम की डिग्री मांगी गई है। इंजीनियरिंग डिप्लोमा या आईटीआई पास अभ्यर्थी भी इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
सरकारी नौकरी 2021: 490 रिक्तियों के लिए 17 मई तक करें आवेदन
पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड में विभिन्न पदों पर नौकरियां निकली हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 490 है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.pstcl.org के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकतें हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 17 मई है। इन रिक्तियों के लिए 18 से 37 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।पदों का विवरण
सहायक अभियंता / ओटी (इलेक्ट्रिकल) - 43
सहायक अभियंता / ओटी (सिविल) - 06
खाता अधिकारी - 07
सहायक प्रबंधक / एचआर - 02
सहायक प्रबंधक / आईटी - 01
मंडल लेखाकार - 10
जूनियर इंजीनियर / सब स्टेशन - 200
जूनियर इंजीनियर / सिविल -15
कनिष्ठ अभियंता / संचार - 11
टेलीफोन मैकेनिक - 15
लोअर डिवीजन क्लर्क / टाइपिस्ट -140
लोअर डिवीजन क्लर्क (अकाउंटेंट) - 40
सरकारी नौकरी 2021: इन 50 नौकरियों के लिए 6 मई तक करें आवेदन
Sarkari naukri 2021 live: पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड में 160 रिक्तियां
पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड ने लॉ क्लर्क की 160 रिक्तियां निकाली हैं। जिन अभ्यर्थियों के पास एलएलबी की डिग्री है, वे इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों पर आवेदन की आखिरी तारीख 10 मई है। जबकि, अभ्यर्थी 12 मई तक आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं। हालांकि, अभी परीक्षा की तिथि घोषित नहीं हुई है। इन रिक्तियों के लिए 18 से 37 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमों के मुताबिक उम्र सीमा में छूट मिलेगी। अभ्यर्थी https://sssb.punjab.gov.in के जरिए इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।सरकारी नौकरियां 2021: नौसेना में 2500 नौकरियों के लिए करें आवेदन
भारतीय नौसेना में 2500 नौकरियां निकली हैं। ये नौकरियां आर्टिफिशर अप्रेंटिस (एए) और सीनियर सेकेंडरी रिक्रूटर्स (एसएसआर) पदों की है। जिनके लिए इस वक्त ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। अभ्यर्थी www.joinindiannavy.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 5 मई है।
पदों का विवरण
आर्टिफिशर अपरेंटिस (AA)- 500
सीनियर सेकेंडरी रिक्रूटर्स (SSR)- 2000