Sarkari Naukri 2021 LIVE: पश्चिम रेलवे ने निकालीं हैं बंपर भर्तियां, 14 जून को होगा वॉक इन इंटरव्यू
{"_id":"60c0248da846815d156606ab","slug":"sarkari-naukri-2021-live-govt-jobs-results-news-updates-9-june-2021-apply-now","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2021 LIVE: पश्चिम रेलवे ने निकालीं हैं बंपर भर्तियां, 14 जून को होगा वॉक इन इंटरव्यू","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Wed, 09 Jun 2021 07:32 PM IST
वर्तिका तोलानी
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Wed, 09 Jun 2021 07:32 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naukri 2021: राजस्थान पुलिस विभाग ने बंपर नौकरियां निकालीं हैं। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझबूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिए आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें...
विज्ञापन
सरकारी नौकरी 2021 लाइव
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
07:30 PM, 09-Jun-2021
पंजाब में शिक्षकों की बंपर भर्ती, जल्दी करें आवेदन
पंजाब सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्री-प्राइमरी शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन आमत्रित किए थे। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 8,393 पदों पर भर्तियां होनी है। उपरोक्त पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख को बढ़ाकर 09 जून कर दिया गया है। आवेदन करने के लिए अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट educationrecruitmentboard.com पर जाकर जल्दी आवेदन कर सकते हैं।
06:55 PM, 09-Jun-2021
Sarkari Naukri 2021: दसवीं और बारहवीं पास कर सकते हैं आवेदन
इन रिक्तियों के लिए दसवीं और बारहवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। 18 साल से लेकर 25 साल तक के अभ्यर्थी कांस्टेबल पदों की इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को इन रिक्तियों के लिए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क 400 रुपये करना होगा और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भुगतान करने में छूट दी जाएगी। इन रिक्तियों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 16,000 रुपये से 21,000 रुपये तक भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
06:15 PM, 09-Jun-2021
सरकारी नौकरी 2021: कर्नाटक पुलिस विभाग में निकली हैं बंपर नौकरियां
कर्नाटक स्टेट पुलिस के सिविल विभाग में कांस्टेबल की बंपर भर्तियां निकली हैं। यहां कांस्टेबल की 4 हजार रिक्तियां निकली हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। जो अभ्यर्थी कांस्टेबल पदों की रिक्तियों के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे कर्नाटक पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.ksp.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून है।
05:27 PM, 09-Jun-2021
Govt Jobs: रेलवे में मेडिकल प्रैक्टिशनर्स की भर्ती
सेंट्रल रेलवे ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कॉन्ट्रेक्ट मेडिकल प्रैक्टिशनर्स (CMP) के विभिन्न पदों पर भर्ती आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 22 जून 2021 को वॉक-इन- इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को सुबह 12 बजे, भारत रत्न बाबासाहेब आंबेडकर मेमोरियल हॉस्पिटल, सेंट्रल रेलवे, भायकला, मुंबई - 400027 पर पहुंचना होगा।
04:33 PM, 09-Jun-2021
JKPSC : राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा अक्तूबर में होगी
जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग ने प्रीलिम्स यानी प्रारंभिक परीक्षा 2021 को लेकर आधिकारिक स्थगन अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना में कहा गया है कि वैश्विक संक्रामक कोविड-19 महामारी के कारण जेकेपीएससी की संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा 2021 जो कि 11 जुलाई को होनी निर्धारित थी, को अक्तूबर तक टाल दिया गया है। जम्मू-कश्मीर राज्य सेवा संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा अब रविवार, 24 अक्तूबर, 2021 को आयोजित की जाएगी।
04:11 PM, 09-Jun-2021
JKPSC : राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 स्थगित
कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के कारण केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में राज्य लोक सेवा आयोग (JKPSC) की ओर से राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 को स्थगित कर दिया गया है। बता दें कि जेकेपीएससी प्रीलिम्स 2021 परीक्षा 11 जुलाई, 2021 को आयोजित होने वाली थी। लेकिन कोरोना संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए जेकेपीएससी प्रशासन ने इस अहम परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:22 PM, 09-Jun-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE : पश्चिम रेलवे ने शिक्षकों के पदों पर मांगे आवेदन
पश्चिम रेलवे (डब्ल्यूआर) ने रेलवे माध्यमिक विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) वलसाड में अनुबंध के आधार पर अंशकालिक शिक्षकों की आवश्यकता के लिए उम्मीदवारों को आमंत्रित किया है। अनुबंध के आधार पर अंशकालिक शिक्षकों के चयन के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू 14 जून को रखा गया है। यह वॉक-इन-इंटरव्यू 14 जून को सुबह 9 बजे है। साक्षात्कार का आयोजन माध्यमिक विद्यालय वलसाड में किया जाएगा।
पश्चिम रेलवे भर्ती 2021 के लिए पदों का विवरण
पश्चिम रेलवे भर्ती 2021 के लिए पदों का विवरण
- सहायक शिक्षक (प्राथमिक शिक्षक) - 4
- प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (हिंदी) - 1
- प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (गणित) -पीसीएम - 1
- प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (विज्ञान) -पीसीबी - 1
- प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (संस्कृत) - 1
- प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (सामाजिक विज्ञान) - 1
- प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (शारीरिक एवं स्वास्थ्य शिक्षा) -1
- टीजीटी कंप्यूटर साइंस - 1
02:26 PM, 09-Jun-2021
Sarkari Naukri LIVE: यूपीपीआरपीबी ने 1329 पदों पर निकालीं हैं नौकरियां, 15 जून तक करें आवेदन
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने 1329 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक), पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा) और पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय) के पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 29,200 से 1,12,400 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
01:20 PM, 09-Jun-2021
सरकारी नौकरी: सैनिक जनरल ड्यूटी के पदों पर फौरन करें अप्लाई
भारतीय सेना ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर सैनिक जनरल ड्यूटी के पदों पर भर्ती के लिए महिला अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। 06 जून से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। दसवीं पास अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 20 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि सैनिक जनरल ड्यूटी के 100 पदों पर भर्ती के लिए लखनऊ, अंबाला, जबलपुर, बेलगाम, पुणे और शिलांग में भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। उम्मीदवार सीधे आधिकारिक वेबसाइट के इस लिंक http://joinindianarmy.nic.in/default.aspx पर क्लिक करके इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही http://joinindianarmy.nic.in/writereaddata/Portal सेना भर्ती पोर्टल पर आधिकारिक अधिसूचना को भी देख सकते हैं।
12:12 PM, 09-Jun-2021
Sarkari Jobs: सीमा सुरक्षा बल ने कमांडेंट, मेंटेनेंस इंजीनियर के पदों पर निकालीं हैं नौकरियां
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने सीमा सुरक्षा बल ने ग्रुप ए, बी और सी के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें कैप्टन / पायलट (DIG), कमांडेंट (पायलट), डिप्टी चीफ इंजीनियर, सीनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, जूनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, इक्विपमेंट ऑफिसर, इंस्पेक्टर और गनर आदि पदों पर रिक्तियां हैं। बीएसएफ भर्ती 2021 के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 31 दिसंबर, 2021 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन भेजकर सीमा सुरक्षा बल (BSF) भर्ती 2021 के लिए आवेदन कर सकते हैं। उपरोक्त पदों के लिए वेतनमान 1.20 लाख से लेकर 3.50 लाख रुपये प्रतिमाह तक है। अधिक जानकारी के लिए पूरी खबर पढ़ें।