फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri Result 2021 LIVE: शिक्षकों के 5807 पदों पर जारी है आवेदन प्रक्रिया, 10 जुलाई तक करें अप्लाई

Tue, 06 Jul 2021 06:53 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 06 Jul 2021 06:53 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: पश्चिम मध्य रेलवे में बंपर भर्तियां निकलीं हैं। आपको बता दें कि सच्ची लगन, मेहनत और सही अवसर की जानकारी होने पर सरकारी नौकरी पाना बेहद आसान है। वहीं कोरोना महामारी के दौरान हर कोई सरकारी नौकरी ढूंढ रहा है। यही वजह है कि अमर उजाला अपनी आधिकारिक वेबसाइट amarujala.com पर हर रोज आपको विभिन्न रिक्तियों की जानकारी प्रदान करता है। नौकरी का विस्तृत विवरण जानने के लिए पढ़िए...

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 LIVE Govt Jobs Results News Updates 6 july apply now
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:59 PM, 06-Jul-2021

सरकारी नौकरी 2021: कर्नाटक पुलिस विभाग में निकली हैं बंपर नौकरियां

कर्नाटक स्टेट पुलिस के सिविल विभाग में कांस्टेबल की बंपर भर्तियां निकली हैं। यहां कांस्टेबल की 04 हजार रिक्तियां निकली हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। जो अभ्यर्थी कांस्टेबल पदों की रिक्तियों के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे कर्नाटक पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.ksp.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। 
06:32 PM, 06-Jul-2021

एनसीएल भर्ती : 800 रिक्तियां फिटर और 500 इलेक्ट्रिशियन की

इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 जून से ही शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 9 जुलाई शाम पांच बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद अभ्यर्थियों को इन नौकरियों पर आवेदन का मौका नहीं मिलेगा। इन 1500 रिक्तियों में से 800 रिक्तियां फिटर के पदों के लिए है। जबकि, 500 रिक्तियां इलेक्ट्रिशियन की हैं। 100 रिक्तियां वेल्डर और 100 रिक्तियां मोटर मशीन के पदों के लिए हैं।
विज्ञापन
05:29 PM, 06-Jul-2021

सरकारी नौकरी 2021: एनसीएल में विभिन्न पदों के लिए 1500 रिक्तियां निकलीं 

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने विभिन्न पदों के लिए 1500 रिक्तियां निकालीं हैं। ये सभी पद अपरेंटिस के हैं। जिनके लिए आईटीआई उत्तीर्ण उम्मीदवार फौरन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एनसीएल की आधिकारिक वेबसाइट http://nclcil.in/ के माध्यम से इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
04:38 PM, 06-Jul-2021

Govt Vacancy: उम्मीदवारों को जमा करना होगा आवेदन शुल्क

डीएसएसएसबी के इन 2003 पदों पर आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये जमा करना होगा। वहीं महिला, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और भूतपूर्व सैनिक को कोई शुल्क नहीं देना होगा। इस नौकरी के संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
03:33 PM, 06-Jul-2021

Sarkari Naukri : स्नातक में 45 फीसदी अंक होना जरूरी

डीएसएसएसबी के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी का न्यूनतम 45 फीसदी अंकों के साथ स्नातक पास करना अनिवार्य है। आवेदकों की अधिकतम उम्र 32 वर्ष होनी चाहिए।आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। चयनित आवेदकों को 9,300 रुपये से लेकर 34,800 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है।
02:44 PM, 06-Jul-2021

Sarkari Naukri LIVE : डीएसएसएसबी के इन पदों पर होगी आवेदकों की भर्ती

  • संस्कृत (महिला) - 1159
  • इंग्लिश (पुरुष) - 1029
  • इंग्लिश (महिला) - 961
  • संस्कृत (पुरुष) - 866
  • उर्दू (महिला) - 571
  • पंजाबी (महिला) - 492
  • पंजाबी (पुरुष) - 382
  • उर्दू (पुरुष) - 346
  • बंगाली (महिला) - 01
विज्ञापन
विज्ञापन
02:00 PM, 06-Jul-2021

सरकारी नौकरी: डीएसएसएसबी ने निकालीं हैं बंपर नौकरियां

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) द्वारा निकालीं गई भर्तियों के लिए आवेदन करने के लिए केवल 4 दिन बचे हैं। दरअसल डीएसएसएसबी ने टीजीटी और पीजीटी के 5807 पदों पर भर्ती के लिए 10 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
01:00 PM, 06-Jul-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : यह है निर्धारित आयु सीमा

पश्चिम मध्य रेलवे के पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। वहीं अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 45 वर्ष और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 43 वर्ष है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।  
12:01 PM, 06-Jul-2021

Sarkari Jobs: इन पदों पर होगी आवेदकों की भर्ती

कुल पद - 38
  • सामान्य - 18
  • ओबीसी - 12
  • एससी - 05
  • एसटी - 03
10:50 AM, 06-Jul-2021

Govt Jobs: इस आधार पर होगा आवेदकों का चयन

पश्चिम मध्य रेलवे के विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या इसके समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक अभ्यर्थियों का चयन सिंगल स्टेज कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी), एप्टीट्यूड टेस्ट और दस्तावेज़ सत्यापन / चिकित्सा परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed