फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri Result 2021 LIVE: करना चाहते हैं सरकारी नौकरी तो यहां पढ़ लें भर्ती अपडेट

Wed, 30 Jun 2021 07:33 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 30 Jun 2021 07:33 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: भारतीय नौसेना के विभिन्न पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को बता दें कि नौकरी पाने के लिए मेहनत और लगन के साथ-साथ सही मौके और अवसर की भी जरूरत होती है। इसलिए amarujala.com प्रत्येक दिन आपके लिए विभिन्न विभागों द्वारा निकालीं गई भर्तियों की जानकारी लाता है। पढ़िए 

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 LIVE Govt Jobs Results News Updates 30 june apply now
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

07:33 PM, 30-Jun-2021

बीपीएससी : 65वीं संयुक्त मुख्य प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम घोषित

बीपीएससी 65वीं संयुक्त मुख्य प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इसमें 1142 उम्मीदवार पास हुए हैं। उम्मीदवार अपना परिणाम बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट http://bpsc.bih.nic.in/ पर देख सकते हैं। बता दें कि बीपीएससी की ओर से 65वीं संयुक्त मुख्य प्रतियोगी परीक्षा 25, 26 और 28 नवंबर, 2020 को आयोजित की गई थी। 
06:08 PM, 30-Jun-2021

CMRL Recruitment 2021 : आवेदन की तिथियां

सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए। कोरोना महामारी के दौर में मेट्रो रेल बेहतरीन नौकरी पाने का सुनहरा मौका दे रही है। चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड (सीएमआरएल) ने विज्ञापन संख्या CMRL/HR/DEP/01/2021 के अधीन भर्ती हेतु जीएम इलेक्ट्रिकल, डीजीएम / जेजीएम/ एजीएम इलेक्ट्रिकल, डीजीएम / जेजीएम सिविल, मैनेजर  इलेक्ट्रिकल, के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 02 जुलाई, 2021 कर दिया है। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। 
 
विज्ञापन
05:17 PM, 30-Jun-2021

CMRL Recruitment 2021 : यहां भेज सकते हैं आवेदन

सीएमआरएल की ओर से विज्ञापित रिक्तियां जीएम, एजीएम, डीजीएम और मैनेजर पद के लिए हैं। इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र डाक सेवा/कोरियर के माध्यम से या ईमेल के माध्यम से निम्नलिखित पते पर भेज सकते हैं। 
 
संयुक्त महाप्रबंधक (एचआर), 
चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड, 
सीएमआरएल डिपो, एडमिन बिल्डिंग, 
पूनमल्ली हाई रोड, कोयम्बेडु, 
चेन्नई - 600107 
04:18 PM, 30-Jun-2021

Chennai Metro Recruitment 2021: बेहतरीन नौकरी पाने का सुनहरा मौका

सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए। कोरोना महामारी के दौर में मेट्रो रेल बेहतरीन नौकरी पाने का सुनहरा मौका दे रही है। चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड (सीएमआरएल) ने अपनी मेट्रो रेल परियोजना के लिए महाप्रबंधक (जीएम), अतिरिक्त महाप्रबंधक (एजीएम) और उप महाप्रबंधक (डीजीएम) के  पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
03:23 PM, 30-Jun-2021

भारतीय सेना में भर्ती होने का सुनहरा मौका

इंडियन आर्मी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर सैनिक जनरल ड्यूटी के पदों पर भर्ती के लिए महिला अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 10वीं पास अभ्यर्थी भारतीय थल सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 20 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि सैनिक जनरल ड्यूटी के 100 पदों पर भर्ती के लिए लखनऊ, अंबाला, जबलपुर, बेलगाम, पुणे और शिलांग में भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। 
02:41 PM, 30-Jun-2021

Sarkari Vacancy: सीआरपीएफ के पदों पर चयनित आवेदकों काे मिलेगा इतना वेतन

शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी), शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीएसटी) और लिखित परीक्षा व डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों को 56,100 रुपये से लेकर 1,77,500 रुपये तक का दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:47 PM, 30-Jun-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : असिस्टेंट कमाडेंट के पदों पर निकलीं हैं भर्तियां

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर असिस्टेंट कमांडेंट (सिविल/इंजीनियर ) के पदों भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर जाकर 30 जून से आवेदन कर सकते हैं।
12:44 PM, 30-Jun-2021

Sarkari Jobs: असम राइफल्स के पदों पर आवेदन हेतु यह है निर्धारित योग्यता

किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक पास करने वाले अभ्यर्थी असम राइफल्स के पदों पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों का किसी भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता / राष्ट्रीय प्रतियोगिता / अंतर-विश्वविद्यालय टूर्नामेंट / राष्ट्रीय खेल / स्कूलों के लिए खेलों में भाग लेना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
11:39 AM, 30-Jun-2021

Govt Jobs: असम राइफल्स से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

  • अभ्यर्थी असम राइफल्स की आधिकारिक वेबसाइट assamrifles.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • ऑनलाइन आवेदन करने के बाद, अभ्यर्थियों को ऑनलाइन भुगतान करना होगा।
  • ऑफलाइन भुगतान किसी भी एसबीआई बैंक काउंटर से भी किया जा सकता है।
  • दोनों ही मामलों में, उम्मीदवारों को रसीद या चालान की एक प्रति ऑनलाइन अपलोड करनी होगी।
10:20 AM, 30-Jun-2021

सरकारी नौकरी: असम राइफल्स ने 131 पदों पर निकालीं हैं नौकरियां

असम राइफल्स ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर राइफल मैन व राइफल वूमैन के 131 पदों पर नौकरी निकालीं हैं। जिसमें 75 रिक्तियां पुरुषों और 56 रिक्तियां महिलाओं के लिए निर्धारित की गई है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक 24 अगस्त, 2021 से विभिन्न स्थानों पर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed