फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Assam Rifles invites applications for 131 posts in various sports disciplines Sarkari Naukri

असम राइफल्स भर्ती : विभिन्न श्रेणियों में खेल कोटे के 131 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

Sun, 27 Jun 2021 02:27 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 27 Jun 2021 02:27 PM IST
सार

असम राइफल्स में खेल कोटे से भर्ती के लिए सामान्य और ओबीसी श्रेणियों के उम्मीदवारों को बतौर आवेदन शुल्क 100 रुपये का भुगतान करना होगा।  जबकि, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

विज्ञापन
Assam Rifles invites applications for 131 posts in various sports disciplines Sarkari Naukri
assam rifles recruitment 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कोरोना काल में सरकारी नौकरी तलाश रहे पूर्व खिलाड़ियों के लिए असम राइफल्स एक बेहतरीन मौका लाया है। असम राइफल्स ने मेधावी खिलाड़ी कोटा भर्ती रैली 2021 के तहत योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 जुलाई है।

विज्ञापन


असम राइफल्स की ओर से वर्तमान कोविड-19 स्थिति के आधार पर अस्थायी रूप से भर्ती रैलियां 24 अगस्त, 2021 से विभिन्न स्थानों पर आयोजित की जाएंगी। ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने के बाद भर्ती रैली में भाग लेने के लिए प्रवेश पत्र भेजे जाएंगे।
विज्ञापन


75 रिक्तियां पुरुषों के लिए और 56 रिक्तियां महिलाओं के लिए

यह भर्ती अभियान वर्ष 2021 के लिए असम राइफल्स में स्पोर्ट्स कोटा भर्ती के तहत राइफल मैन / राइफल वूमैन के पद के लिए विभिन्न खेल विषयों में 131 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है। 131 रिक्तियों में से 75 रिक्तियां पुरुषों के लिए और 56 रिक्तियां महिलाओं के लिए हैं। असम राइफल्स भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 01 अगस्त, 2021 तक 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

असम राइफल्स भर्ती आवेदन शुल्क
असम राइफल्स में स्पोर्ट्स कोटा भर्ती के लिए सामान्य और ओबीसी श्रेणियों के उम्मीदवारों को बतौर आवेदन शुल्क 100 रुपये का भुगतान करना होगा।  जबकि, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। 

असम राइफल्स भर्ती पात्रता मानदंड

उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक पास होना चाहिए था। उधर आवश्यक खेल योग्यता में, वे खिलाड़ी जिन्होंने किसी भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता / राष्ट्रीय प्रतियोगिता / अंतर-विश्वविद्यालय टूर्नामेंट / राष्ट्रीय खेल / स्कूलों के लिए खेलों में भाग लिया है। या राष्ट्रीय शारीरिक दक्षता अभियान में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता रहे हैं, वे आवेदन के पात्र हैं। (योग्यता एवं पात्रता शर्तों के विवरण के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जरूर पढ़ लें।)

ऐसे करें आवेदन 

  • उम्मीदवार असम राइफल्स की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने के बाद, उम्मीदवारों को ऑनलाइन भुगतान मोड के माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
  • वैकल्पिक रूप से भुगतान किसी भी एसबीआई बैंक काउंटर पर भी किया जा सकता है।
  • दोनों ही मामलों में, उम्मीदवारों को रसीद या चालान की एक प्रति ऑनलाइन अपलोड करनी होगी।
  • विस्तृत अधिसूचना देखने के लिए असम राइफल्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed