Sarkari Naukri 2021 LIVE: 10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए 1500 पदों पर निकलीं हैं भर्तियां, फौरन करें आवेदन
{"_id":"60d295bc8ebc3ec8516b1509","slug":"sarkari-naukri-2021-live-govt-jobs-results-news-updates-23-june-apply-now","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2021 LIVE: 10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए 1500 पदों पर निकलीं हैं भर्तियां, फौरन करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Wed, 23 Jun 2021 05:32 PM IST
वर्तिका तोलानी
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Wed, 23 Jun 2021 05:32 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naukri 2021: एनसीएल, यूपीएचईएससी, पंंजाब और राजस्थान पुलिस विभाग ने बंपर रिक्तियां निकालीं हैं। महामारी के इस दौर में हर व्यक्ति सरकारी नौकरी की ही तलाश कर रहा है। ऐसे में आपको बता दें कि अगर आपकी लगन सच्ची है और मेहनत करने का मन है, तो नौकरी पाना बेहद आसान है। बस सही अवसर की जरूरत है। यही वजह है कि आज amarujala.com आपको केंद्र और राज्यों द्वारा निकालीं गई भर्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं। पढ़िए...
विज्ञापन
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
05:30 PM, 23-Jun-2021
सरकारी नौकरी : आरआरबी ऑफिसर्स व ऑफिस असिस्टेंट के पदों पर करें आवेदन
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (आईबीपीएस) ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर 10293 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए आरआरबी ऑफिसर्स (स्केल 1) के 3876, आरआरबी ऑफिसर (स्केल 2 और 3) के 1283 और ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पस) के 5134 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी।
04:25 PM, 23-Jun-2021
डीएसएसएसबी भर्ती : टीजीटी की चयन प्रक्रिया
डीएसएसएसबी भर्ती चयन प्रक्रिया के जरिए टीजीटी के 6258, असिस्टेंट टीचर प्राइमरी और नर्सरी के 628, सचिवालय के लिए कनिष्ठ सहायक एलडीसी के 278, काउंसलर के 500, हेड क्लर्क के 12 और पटवारी के 10 पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
विज्ञापन
03:35 PM, 23-Jun-2021
डीएसएसएसबी भर्ती : कल आवेदन का आखिरी दिन
डीएसएसएसबी यानी दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने 7,236 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की प्रक्रिया 25 मई, 2021 से शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक साइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर 24 जून, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।
02:48 PM, 23-Jun-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE : 16 वर्ष से अधिक आयु वाले कर सकते हैं आवेदन
नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की आयु 16 वर्ष से लेकर 24 वर्ष तक होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
02:00 PM, 23-Jun-2021
Sarkari Naukri LIVE: इन पदों पर होंगी आवेदकों की भर्तियां
- फिटर - 800
- इलेक्ट्रिशियन - 500
- वेल्डर - 100
- मोटर मशीन - 100
12:57 PM, 23-Jun-2021
Sarkari Vacancy: एनसीएल के 1500 पदों पर जारी है आवेदन प्रक्रिया
नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने 1500 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। दसवीं पास और आईटीआई में उत्तीर्ण अभ्यर्थी अपरेंटिस के विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए एनसीएल की आधिकारिक वेबसाइट http://nclcil.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:54 AM, 23-Jun-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE : यह हैं महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 22 जून, 2021
- ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 5 अगस्त, 2021
- आवेदन शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि : 7 अगस्त, 2021
- शारीरिक दक्षता, लिखित परीक्षा की तिथि : नवंबर 2021
11:04 AM, 23-Jun-2021
Sarkari Jobs: पटवारी और लेखपाल के इन पदों पर होंगी भर्तियां
पटवारी- पौड़ी गढ़वाल - 79,
- अल्मोड़ा - 50,
- टिहरी - 45,
- उत्तरकाशी - 38,
- पिथौरागढ़ - 38,
- नैनीताल - 27,
- चमोली - 26,
- चंपावत - 23,
- बागेश्वर - 18,
- रुद्रप्रयाग - 13,
- देहरादून - 9
लेखपाल
- ऊधमसिंह नगर - 56
- हरिद्वार - 35,
- देहरादून - 29,
- नैनीताल - 26,
- चंपावत - 01
10:33 AM, 23-Jun-2021
सरकारी नौकरी: पटवारी और लेखपाल के 513 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर पटवारी और लेखपाल के 513 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसमें राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी) के 366 और राजस्व उपनिरीक्षक (लेखपाल) के 147 पद शामिल हैं। किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
10:17 AM, 23-Jun-2021
Govt Jobs : यह है महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन - 1 से 7 जुलाई तक
- ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की तारीख - 1 से 7 जुलाई तक
- पहले हुए आवेदनों की त्रुटि सुधारने की तारीख - 1 से 8 जुलाई तक