Sarkari Naukri 2021 LIVE: इन 5000 से भी ज्यादा पदों पर आवेदन के लिए दो दिन शेष, यहां देखें डिटेल्स
{"_id":"60cea0668ebc3e2d9d01b34a","slug":"sarkari-naukri-2021-live-govt-jobs-results-news-updates-20-june-apply-now","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2021 LIVE: इन 5000 से भी ज्यादा पदों पर आवेदन के लिए दो दिन शेष, यहां देखें डिटेल्स","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Sun, 20 Jun 2021 07:36 PM IST
वर्तिका तोलानी
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Sun, 20 Jun 2021 07:36 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naukri 2021: बिहार स्वास्थ्य विभाग, एनएचएम उत्तर प्रदेश, आईबीपीएस, हिमाचल प्रदेश के वन विभाग ने बंपर नौकरियां निकालीं हैं। आपको बता दें कि कोरोना काल में हर कोई सरकारी नौकरी की तलाश रहा है। लेकिन बढ़ते आवेदकों के बीच भी सरकारी नौकरी पाना बेहद आसान है। बस जरूरत है तो मेहनत, दृढ़ता और सही मौके की। इसलिए आज amarujala.com आपको केंद्र और राज्यों द्वारा निकाली गई नियुक्तियों के बारे में बताने जा रहा है। पढ़िए…
विज्ञापन
सरकारी नौकरी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
07:35 PM, 20-Jun-2021
Railway Jobs : योग्यता और चयन प्रक्रिया समेत अन्य जानकारियां
शैक्षणिक योग्यता - किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ दसवीं कक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों के पास संबंधित विषय में एनसीवीटी/एससीवीटी का आईटीआई सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।
चयन प्रक्रिया - आवेदकों का चयन दसवीं कक्षा और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।
वेतन - चयनित आवेदकों को 18,000 रुपये से लेकर 56,900 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है।
आधिकारिक अधिसूचना
चयन प्रक्रिया - आवेदकों का चयन दसवीं कक्षा और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।
वेतन - चयनित आवेदकों को 18,000 रुपये से लेकर 56,900 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है।
आधिकारिक अधिसूचना
06:18 PM, 20-Jun-2021
रेलवे भर्ती : 3591 पदों पर जारी है आवेदन प्रक्रिया, फौरन करें अप्लाई
पश्चिम रेलवे में अप्रेंटिस के 3591 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.rrc-wr.com पर जाकर 25 मई से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 24 जून निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
विज्ञापन
05:28 PM, 20-Jun-2021
Sarkari Jobs: रेलवे के 3591 पदों पर जारी है आवेदन प्रक्रिया, फौरन करें अप्लाई
पश्चिम रेलवे, मुंबई ने मुंबई, अहमदाबाद, वडोदरा, रतलाम सहित 13 डिवीजन के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। चयन प्रक्रिया के जरिए अप्रेंटिस के 3591 पदों पर भर्ती की जाएगी।
04:54 PM, 20-Jun-2021
एनसीएल भर्ती : 800 रिक्तियां फिटर और 500 इलेक्ट्रिशियन की
इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 जून से ही शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 09 जुलाई शाम पांच बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद अभ्यर्थियों को इन नौकरियों पर आवेदन का मौका नहीं मिलेगा। इन 1500 रिक्तियों में से 800 रिक्तियां फिटर के पदों के लिए है। जबकि, 500 रिक्तियां इलेक्ट्रिशियन की हैं। 100 रिक्तियां वेल्डर और 100 रिक्तियां मोटर मशीन के पदों के लिए हैं।
03:56 PM, 20-Jun-2021
सरकारी नौकरी 2021 : एनसीएल में विभिन्न पदों के लिए 1500 रिक्तियां निकलीं
नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने विभिन्न पदों के लिए 1500 रिक्तियां निकालीं हैं। ये सभी पद अपरेंटिस के हैं। जिनके लिए आईटीआई उत्तीर्ण उम्मीदवार फौरन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एनसीएल की आधिकारिक वेबसाइट http://nclcil.in/ के माध्यम से इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
03:06 PM, 20-Jun-2021
Sarkari Naukri: यह है निर्धारित योग्यता
एनएचएम मध्य प्रदेश के रिक्त पदों पर आवेदन हेतु अभ्यर्थी की 1 जनवरी 2021 को आयु 21 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी का बारहवीं/ जीएनएम/ बीएससी (नर्सिंग) पास होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:08 PM, 20-Jun-2021
सरकारी नौकरी: एनएचएम मध्यप्रदेश में भी निकलीं हैं बंपर भर्तियां
नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम), मध्य प्रदेश ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता और स्टाफ नर्स के 5215 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी एनएचएम की आधिकारिक वेबसाइट http://www.nhmmp.gov.in/ पर जाकर 22 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
01:05 PM, 20-Jun-2021
Sarkari Naukri 2021: आईबीपीएस के लिए यह हैं महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि - 8 जून, 2021
- आवेदन करने की अंतिम तिथि - 28 जून, 2021
- ट्रेनिंग के लिए लेटर डाउनलोड करने की तिथि - 9 जुलाई, 2021
- प्री-एग्जाम ट्रेनिंग - 19 जुलाई, 2021 - 25 जुलाई, 2021
अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
12:08 PM, 20-Jun-2021
Sarkari Vacancy: इन पदों पर कर सकते हैं आवेदन
- ऑफिसर स्केल 2 और 3 - 1283
- ऑफिसर स्केल 1 - 3876
- ऑफिस असिस्टेंट - 5134
11:37 AM, 20-Jun-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE : 43 ग्रामीण बैंकों के 10 हजार से भी ज्यादा पदों पर होंगी नियुक्तियां
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सेलेक्शन (आईबीपीएस) ने आरआरबी ऑफिसर (स्केल 1, 2, 3) और ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पस) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की है। चयन प्रक्रिया के जरिए 43 ग्रामीण बैंकों के 10,293 पदों पर आवेदकों की नियुक्तियां की जाएगी।