Sarkari Naukri Result 2021: जानिए कहां-कहां निकलीं नौकरियां और कब तक करना है आवेदन
{"_id":"60ee45b4e23a1c28e4482702","slug":"sarkari-naukri-2021-live-govt-jobs-results-news-updates-14-july-apply-now","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri Result 2021: जानिए कहां-कहां निकलीं नौकरियां और कब तक करना है आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Wed, 14 Jul 2021 08:59 PM IST
वर्तिका तोलानी
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Wed, 14 Jul 2021 08:59 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naukri 2021: महामारी के दौरान हर व्यक्ति सरकारी विभागों में नौकरी तलाश रहा है। आपको बता दें कि सरकारी नौकरी पाना बेहद आसान है। बस मेहनत, दृढ़ता और सही मौके की आवश्यकता है। इसलिए आज amarujala.com आपको विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा निकाली गई नौकरियों के बारे में बताने जा रहा है। पढ़िए…
विज्ञापन
सरकारी नौकरी
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
08:50 PM, 14-Jul-2021
सरकारी नौकरी 2021: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर में निकली हैं नौकरियां
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर में डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर के 14 पदों पर रिक्तियां निकली हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 22 जुलाई है। डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बीए, बीसीए, बीकॉम, बीएससी, सीए, सीएस एमए, एमकॉम, एमएससी, एमबीए पीजीडीएम और एमसीए की डिग्री चाहिए। अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए iitk.ac.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।08:02 PM, 14-Jul-2021
सरकारी नौकरी 2021: आरपीएससी आरएएस रिजल्ट 2018 जारी
राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवाओं द्वारा राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) आरएएस अंतिम राउंड परिणाम 2018 जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची डायरेक्ट लिंक के माध्यम से देख सकते हैं। अंतिम दौर में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in के जरिए परिणाम देख सकते हैं और ज्यादा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें
विज्ञापन
07:00 PM, 14-Jul-2021
सरकारी नौकरी 2021: बिहार स्टेट हेल्थ सोसायटी ने निकाली बंपर नौकरियां, 21 जुलाई तक करें आवेदन
बिहार स्टेट हेल्थ सोसायटी ने सहायक नर्स मिडवाइफरी (एएनएम) की बंपर नौकरियां निकाली हैं। इन नौकरियों के लिए अभ्यर्थी 21 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 8853 है। एएनएम में डिप्लोमा वाले अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ये भर्तियां राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत होंगी। इन नौकरियों के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। एएनएम के ये सारे पद संविदा के आधार पर हैं। इन रिक्तियों के लिए 1 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत हुई है और अंतिम तिथि 21 जुलाई है।
विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें
विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें
05:18 PM, 14-Jul-2021
सरकारी नौकरी 2021: गेल में निकली हैं बंपर नौकरियां, जल्द करें आवेदन
गेल (इंडिया) लिमिटेड में बंपर नौकरियां निकली हैं। ये नौकरियां मैनेजर, सीनियर इंजीनियर, सीनियर ऑफिसर और ऑफिसर पदों के लिए निकली हैं। जिनके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए गेल की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए फौरन आवेदन कर सकते हैं। गेल की आधिकारिक वेबसाइट gailonline.com है।
इन नौकरियों के लिए अभ्यर्थी https://gailonline.com/CRApplyingGail.html के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
कुल रिक्तियों की संख्या 220
गेल में निकली कुल रिक्तियों की संख्या 220 है। इन रिक्तियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक अधिसूचना पढ़ सकते हैं।
इन नौकरियों के लिए अभ्यर्थी https://gailonline.com/CRApplyingGail.html के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
कुल रिक्तियों की संख्या 220
गेल में निकली कुल रिक्तियों की संख्या 220 है। इन रिक्तियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक अधिसूचना पढ़ सकते हैं।
04:19 PM, 14-Jul-2021
सरकारी नौकरी 2021: बीएसएफ में निकली हैं नौकरियां, जल्द करें आवेदन
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) भर्ती 2021 फिर से शुरू हो गई है। आवेदन के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 285 विभिन्न रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों का विवरण आपके लिए नीचे दिया जा रहा है। अभ्यर्थी आवेदन आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in के जरिए कर सकते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को आवश्यक मानदंडों को पूरा करना होगा, तभी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो पहले ही खुल चुकी है और 26 जुलाई तक आवेदन का मौका है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक इन नौकरियों के लिए आवेदन नहीं किया है, तय वक्त से पहले हर हाल में अपना आवेदन कर लें।
02:49 PM, 14-Jul-2021
Sarkari Naukri 2021: ये है महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि - 7 जुलाई, 2021
- आवेदन करने की अंतिम तिथि: 8 अगस्त, 2021
विज्ञापन
विज्ञापन
02:03 PM, 14-Jul-2021
Sarkari Vacancy: गेल के इन पदों पर होगी आवेदकों की नियुक्ति
- सीनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) – 51 पद
- सीनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) – 26 पद
- वरिष्ठ अधिकारी (एचआर) -18 पद
- सीनियर इंजीनियर (सिविल) – 15 पद
- सीनियर इंजीनियर (गेलटेल टीसी/टीएम) – 10 पद
- सीनियर ऑफिसर (एफ एंड एस) – 10 पद
- सीनियर ऑफिसर (सी एंड पी) – 10 पद
- ऑफिसर (प्रयोगशाला) – 10 पद
- सीनियर ऑफिसर (बीआईएस) – 9 पद
- सीनियर ऑफिसर (मार्केटिंग) – 8 पद
- सीनियर इंजीनियर (केमिकल) – 7 पद
- मैनेजर (मार्केटिंग इंटरनेशनल एलएनजी और शिपिंग) – 6 पद
- सीनियर ऑफिसर (एफ एंड ए) – 5 पद
- सीनियर इंजीनियर (बॉयलर ऑपरेशन) – 5 पद
- सीनियर इंजीनियर (पर्यावरण इंजीनियरिंग) – 5 पद
- ऑफिसर (सिक्योरिटी) – 5 पद
- ऑफिसर (राजभाषा) – 4 पद
- सीनियर ऑफिसर (लॉ) – 4 पद
- मैनेजर (मार्केटिंग – कमोडिटी रिस्क मैनेजमेंट) – 4 पद
- सीनियर इंजीनियर (इंस्ट्रुमेंटेशन) – 3 पद
- सीनियर ऑफिसर (ई एंड पी) – 3 पद
- सीनियर ऑफिसर (कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन) – 2 पद
01:15 PM, 14-Jul-2021
Sarkari Naukri LIVE : गेल ने 220 पदों पर निकालीं हैं नौकरियां
गेल (इंडिया) लिमिटेड ने 220 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। चयन प्रक्रिया के जरिए मैनेजर, सीनियर इंजीनियर, सीनियर ऑफिसर और ऑफिसर के पदों आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी गेल की आधिकारिक वेबसाइट gailonline.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
11:58 AM, 14-Jul-2021
Sarkari Jobs: अधिसूचना पढ़ने के लिए इस लिंक पर करें क्लिक
रक्षा मंत्रालय द्वारा निकालीं गई भर्तियों के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.indianarmy.nic.in और www.ncs.gov.in पर जा सकते हैं। वहीं आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
10:59 AM, 14-Jul-2021
Govt Jobs: ये है निर्धारित योग्यता
किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा दसवीं पास करने वाले अभ्यर्थी ट्रेड्समैन मेट (पूर्ववर्ती मजदूर), एमटीएस, फायरमैन और 255 (I) ABOU ट्रेड्समैन मेट (पूर्ववर्ती मजदूर) के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं जेओए (पूर्ववर्ती एलडीसी) के पद पर आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास करना अनिवार्य है। किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक करने वाले अभ्यर्थी सामग्री सहायक (एमए) के पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।