फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2021 LIVE: इन विभागों में निकलीं हैं नौकरियां, 10000 से भी ज्यादा पदों पर होंगी भर्तियां

Tue, 01 Jun 2021 06:20 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 01 Jun 2021 06:20 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: कोरोना काल में विभिन्न सरकारी विभागों में भर्तियां निकालींं गईं हैं। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझबूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिए आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें... 

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 LIVE Govt Jobs Results News Updates 1 june 2021 apply now
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:14 PM, 01-Jun-2021

बीएसएफ भर्ती : मिलेगी साढ़े तीन लाख तक की सैलरी

बीएसएफ भर्ती 2021 के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 31 दिसंबर, 2021 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन भेजकर सीमा सुरक्षा बल (BSF) भर्ती  2021 के लिए आवेदन कर सकते हैं। उपरोक्त पदों के लिए वेतनमान 1.20 लाख से लेकर 3.50 लाख रुपये प्रतिमाह तक है। अधिक जानकारी के लिए पूरी खबर पढ़ें।
05:13 PM, 01-Jun-2021

बीएसएफ में ग्रुप ए, बी और सी के पदों पर भर्ती शुरू

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने रोजगार समाचार के माध्यम से भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। बीएसएफ भर्ती 2021 की अधिसूचना के अनुसार, सीमा सुरक्षा बल ने ग्रुप ए, बी और सी के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें  कैप्टन / पायलट (DIG), कमांडेंट (पायलट), डिप्टी चीफ इंजीनियर, सीनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, जूनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, इक्विपमेंट ऑफिसर, इंस्पेक्टर और गनर आदि पदों पर रिक्तियां हैं।
विज्ञापन
04:42 PM, 01-Jun-2021

Govt Job : ओएमसी के इन पदों पर होंगी भर्तियां

  1. डिप्टी मैनेजर (पर्सोनेल) - 5 पद
  2. डिप्टी मैनेजर (फाइनेंस)- 3 पद
  3. मैनेजर फॉरेस्ट एंड एनवायरमेंट- 2 पद
  4. मेडिकल ऑफिसर- 2 पद
  5. डिप्टी जनरल मैनेजर (माइनिंग)- 1 पद
  6. सीनियर मैनेजर (माइनिंग)- 1 पद
  7. डिप्टी जनरल मैनेजर (लीगल)- 1 पद
विज्ञापन अधिसूचना
03:49 PM, 01-Jun-2021

Sarkari Vacancy: ओएमसी के विभिन्न पदों पर शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया

ओडिशा माइनिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (ओएमसी लिमिटेड) द्वारा एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। भर्ती प्रक्रिया के जरिए डिप्टी जनरल मैनेजर, सीनियर मैनेजर, मैनेजर, डिप्टी मैनेजर और मेडिकल ऑफिसर के पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट omcltd.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई 2021 निर्धारित की गई थी। इसे बढ़ाकर अब 01 जून कर दिया गया है।  
02:37 PM, 01-Jun-2021

Sarkari Naukri 2021: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने क्लर्क, टीजीपी के पदों पर भर्ती के लिए मांगे आवेदन

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर कुल 7,236 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की प्रक्रिया 25 मई, 2021 से शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक साइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर 24 जून, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए टीजीटी के 6258, असिस्टेंट टीचर प्राइमरी और नर्सरी के 628, सचिवालय के लिए कनिष्ठ सहायक एलडीसी के 278, काउंसलर के 500, हेड क्लर्क के 12 और पटवारी के 10 पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें। 
01:34 PM, 01-Jun-2021

Sarkari Jobs: बीटीएससी ने चिकित्सा पदाधिकारियों के पदों पर मांगे आवेदन

बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी) ने विशेषज्ञ और सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए बिहार स्वास्थ्य विभाग के कुल 6338 पदों पर अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bih.nic.in या pariksha.nic.in  पर जाकर 5 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:30 PM, 01-Jun-2021

Govt Jobs: रजिस्ट्रार और ऑफिसर के 53 पदों पर होंगी भर्तियां

भारत सरकार के वित्त मंत्रालय ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर कुल 53 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसमें रजिस्ट्रार के 10, असिस्टेंट रजिस्ट्रार के 17 और रिकवरी ऑफिसर के 26 पद शामिल हैं। इच्छुक अभ्यर्थी मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट finmin.nic.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 07 जून, 2021 निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 24 लाख रुपये तक के सालाना पैकेज पर नौकरियां मिल सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। 
11:36 AM, 01-Jun-2021
पश्चिमी रेलवे, मुंबई ने अप्रेंटिस के 3591 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए मुंबई, अहमदाबाद, वडोदरा, रतलाम सहित 13 डिवीजन में इलेक्ट्रिशियन, कारपेंटर, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, पेंटर आदि के पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। 25 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ दसवीं पास करने वाले अभ्यर्थी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.rrc-wr.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों का विस्तृत विवरण जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
10:39 AM, 01-Jun-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE :आयोग ने 3620 पदों पर निकालीं हैं नौकरियां, फौरन करें आवेदन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने पीडियाट्रिशियन, जनरल सर्जन, गायनकोलॉजिस्ट समेत 15 स्पेशलिस्ट के कुल 3620 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 28 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में स्नातक या स्नातकोत्तर करने वाले अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित आवेदकों को 67,700 रुपये से लेकर 2,08,700 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा। पदों का विस्तृत विवरण जानने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें। 
09:35 AM, 01-Jun-2021

Sarkari Jobs: एएफसीएटी के लिए अधिसूचना जारी, इन पदों पर होगी नियुक्ति

भारतीय वायुसेना (आईएएफ) में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर मिल रहा है। आईएएफ ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर 334 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती वायुसेना संयुक्त प्रवेश परीक्षा (एएफसीएटी) 2021 के जरिए की जाएगी। परीक्षा में उत्तीर्ण आवेदकों की नियुक्ति फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी में तकनीकी व गैर तकनीकी क्षेत्र में बतौर कमीशन ऑफिसर की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी आईएएफ की आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर 1 जून से आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed