फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2021 LIVE: इन 31000 से भी ज्यादा पदों पर निकलीं हैं बंपर भर्तियां, अभी करें आवेदन

Wed, 26 May 2021 06:46 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 26 May 2021 06:46 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: सरकार के अधीनस्थ विभागों में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए विभिन्न रिक्तियां निकाली गई हैं। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझबूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिए आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें... 

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 LIVE Govt Jobs Alerts and Results on May 26 News Updates
सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:45 PM, 26-May-2021

Sarkari Naukri 2021: 31 मई तक करें कर्नाटक पुलिस भर्तियों के लिए आवेदन

कर्नाटक स्टेट पुलिस के सिविल विभाग में कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 31 मई है।

महत्वपूर्ण जानकारी
  • आवेदन की अंतिम तिथि- 31 मई 
  • पदों की संख्या- 4000
  • ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत- 23 अप्रैल
06:20 PM, 26-May-2021

सरकारी नौकरी 2021: कर्नाटक पुलिस विभाग में निकली हैं बंपर नौकरियां

कर्नाटक स्टेट पुलिस के सिविल विभाग में कांस्टेबल की बंपर भर्तियां निकली हैं। यहां कांस्टेबल की 4 हजार रिक्तियां निकली हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। जो अभ्यर्थी कांस्टेबल पदों की रिक्तियों के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे कर्नाटक पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.ksp.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई है।  
विज्ञापन
05:55 PM, 26-May-2021

Govt Job : ओएमसी के इन पदों पर होंगी भर्तियां

  1. डिप्टी मैनेजर (पर्सोनेल) - 5 पद
  2. डिप्टी मैनेजर (फाइनेंस)- 3 पद
  3. मैनेजर फॉरेस्ट एंड एनवायरमेंट- 2 पद
  4. मेडिकल ऑफिसर- 2 पद
  5. डिप्टी जनरल मैनेजर (माइनिंग)- 1 पद
  6. सीनियर मैनेजर (माइनिंग)- 1 पद
  7. डिप्टी जनरल मैनेजर (लीगल)- 1 पद
विज्ञापन अधिसूचना
05:04 PM, 26-May-2021

Sarkari Vacancy: ओएमसी के विभिन्न पदों पर शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया

ओडिशा माइनिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (ओएमसी लिमिटेड) द्वारा एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। भर्ती प्रक्रिया के जरिए डिप्टी जनरल मैनेजर, सीनियर मैनेजर, मैनेजर, डिप्टी मैनेजर और मेडिकल ऑफिसर के पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट omcltd.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई 2021 निर्धारित की गई थी। इसे बढ़ाकर अब 01 जून कर दिया गया है।  
03:52 PM, 26-May-2021

Govt Jobs: रेलवे में कोरोना वॉरियर्स की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

सेंट्रल रेलवे ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कॉन्ट्रेक्ट मेडिकल प्रैक्टिशनर्स (CMP) के विभिन्न पदों पर भर्ती आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 09 और 22 जून 2021 को वॉक-इन- इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को सुबह 12 बजे, भारत रत्न बाबासाहेब आंबेडकर मेमोरियल हॉस्पिटल, सेंट्रल रेलवे, भायकला, मुंबई - 400027 पर पहुंचना होगा।
02:43 PM, 26-May-2021

Govt Jobs : भारतीय तटरक्षक बल ने 75 पदों पर निकालीं नौकरियां

भारतीय तटरक्षक बल ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर कुल 75 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार भारतीय तटरक्षक बल के इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। भारतीय तटरक्षक बल के इन पदों पर आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.indiancoastguard.gov.in पर जाकर आवेदन फार्म प्राप्त कर सकते हैं। ध्यान रहे आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून है। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन
01:46 PM, 26-May-2021

सरकारी नौकरी: वार्डर और मैट्रॉन के 847 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (पीएसएसएसबी) ने 847 पदों पर भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की है। वार्डर और मैट्रॉन के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। 10 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बारहवीं कक्षा पास अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 34 हजार रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें
12:48 PM, 26-May-2021

Sarkari Naukri LIVE: गोवा पुलिस के विभिन्न पदों पर 26 मई तक करें आवेदन

गोवा पुलिस ने पुलिस कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर के 938 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी गोवा पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट citizen.goapolice.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे अभ्यर्थियों को गोवा पुलिस के ऑफिस में जाकर आवेदन पत्र जमा करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 26 मई 2021 निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें
11:45 AM, 26-May-2021

Sarkari Naukri 2021: भारतीय सेना के 57वें और 28वें शॉर्ट सर्विस कमीशन में निकलीं हैं नियुक्तियां

भारतीय सेना ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर कुल 189 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडेमी (ओटीए), चेन्नई में अक्टूबर 2021 में शुरू होने वाले 57वें शॉर्ट सर्विस कमीशन (टेक्निकल) मेन कोर्स और 28वें शॉर्ट सर्विस कमीशन (टेक्निकल) वूमेन कोर्स में आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। 25 मई 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर 23 जून 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।
11:06 AM, 26-May-2021

Sarkari Jobs: बारहवीं पास अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर

कर्नाटक पुलिस ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर कांस्टेबल के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। अधिसूचना के मुताबिक चयन प्रक्रिया के जरिए 4000 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट rec21.ksp-online.in के जरिए 25 जून तक आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed