Sarkari Naukri 2021 LIVE : इन विभागों में 3103 पदों पर निकली हैं नौकरियां, फौरन करें आवेदन
{"_id":"606d10188e876702cf4c89c0","slug":"sarkari-naukri-2021-live-govt-job-alert-results-news-updates-apply-now-for-these-posts","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2021 LIVE : इन विभागों में 3103 पदों पर निकली हैं नौकरियां, फौरन करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Wed, 07 Apr 2021 05:50 PM IST
वर्तिका तोलानी
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Wed, 07 Apr 2021 05:50 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naukri 2021: आठवीं, दसवीं और बारहवीं पास अभ्यर्थी के लिए विभिन्न सरकारी विभागों में नौकरियां निकली हैं। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझ-बूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिये आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें...
विज्ञापन
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
05:49 PM, 07-Apr-2021
KVSS SUWB recruitment : आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
राजस्थान सहकार भर्ती बोर्ड द्वारा इस भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं प्रमाणिकता को सुनिश्चित किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन ही संपन्न की जाएगी। आवेदन हेतु 20 अप्रैल, 2021 तक बोर्ड की राजस्थान सहकारी भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध रहेगी। वेबसाइट पर देय निर्धारित तिथि एवं समयावधि में इच्छुक अभ्यर्थी को आवेदन करना होगा।
05:26 PM, 07-Apr-2021
KVSS Sarkari Naukri : सहकारी समितियों और उपभोक्ता भंडारों में मिलेगी नियुक्ति
राजस्थान सहकार भर्ती बोर्ड की ओर से सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडारों एवं क्रय विक्रय सहकारी समितियों में रिक्त 385 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। राज्य के सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडारों एवं क्रय-विक्रय सहकारी समितियों में बी-वर्ग में क्लर्क/ जूनियर असिस्टेंट/ सेल्समैन/ गोदाम कीपर/ स्टोर कीपर/ टाइपिस्ट/ कैशियर आदि के 385 पदों पर राजस्थान सहकारी भर्ती बोर्ड, जयपुर के माध्यम से भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 20 अप्रैल, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
04:51 PM, 07-Apr-2021
SUWB recruitment : राजस्थान में हो रही सरकारी भर्ती
सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बेहतरीन खबर है। राजस्थान में बड़े पैमाने पर एक और सरकारी भर्ती हो रही है। इस भर्ती के जरिये सहकारी क्षेत्र के सरकारी संस्थानों में रिक्त पदों को भरा जाएगा। राजस्थान सहकार भर्ती बोर्ड की ओर से सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडारों एवं क्रय विक्रय सहकारी समितियों में रिक्त 385 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
04:23 PM, 07-Apr-2021
BPSC LDC Vacancy : बीपीएससी परीक्षा में किताब ले जाने की छूट
आयोग ने अधिसूचना में बताया कि बीपीएससी में निम्न वर्गीय लिपिक के 24 पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इन पदों के लिए होने वाली प्रारंभिक परीक्षा में पुस्तक ले जाने की छूट रहेगी। यानी यह परीक्षा ओपन बुक एग्जाम होगी। इसके लिए अभ्यर्थी हर विषय की एक पुस्तक ले जा सकेंगे। हालांकि, उम्मीदवारों को नाेट्स ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 16 अप्रैल, 2021 रखी गई है। अभ्यर्थी वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
04:06 PM, 07-Apr-2021
BPSC LDC Vacancy : बीपीएससी में क्लर्क के पदों पर भर्ती शुरू
बिहार लोक सेवा आयोग ने एक बार फिर भर्ती निकाली है। इस बार यह भर्ती बिहार लोक सेवा आयोग के पटना स्थित दफ्तर के लिए है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अपने कार्यालय में एलडीसी - लोअर डिवीजन क्लर्क यानी निम्न वर्गीय लिपिक की नियुक्ति के आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस संबंध में आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट http://www.bpsc.bih.nic.in/ पर अधिसूचना और विज्ञापन जारी किया है।
03:18 PM, 07-Apr-2021
Govt Jobs : चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगा इतना वेतन
कार्यालय पुलिस महानिदेशक द्वारा निकाली गई नौकरियों के लिए चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। चयन कमेटी द्वारा साक्षात्कार 27 अप्रैल, 2021 को सुबह 10.00 बजे से शाम पांच बजे तक स्टेट क्राइम ब्रांच हरियाणा मुख्यालय, मोगीनंद, पंचकूला में आयोजित किए जाएंगे। वहीं वरिष्ठ सिस्टम एनालिस्ट के पद पर चयनित आवेदकों को 39,200 रुपए प्रतिमाह और प्रोग्रामर डाटा एनालिस्ट के पदों पर चयनित आवेदकों को 27,200 रुपए प्रतिमाह बतौर वेतन दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:23 PM, 07-Apr-2021
Sarkari Naukri : कार्यालय पुलिस महानिदेशक के विभिन्न पदों के लिए यह है निर्धारित योग्यता
वरिष्ठ सिस्टम एनालिस्ट के पद पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास किसी भी ब्रांच में बीटेक/ एमटेक न्यूूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ अथवा बीसीए / एमसीए / पीजीडीसीए न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ अथवा एमएससी फॉरेन्सिक में न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही साइबर फॉरेन्सिक में दो वर्ष काम करने का प्राप्त होना चाहिए।
किसी भी ब्रांच में बीटेक/ एमटेक न्यूूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ अथवा बीसीए / एमसीए / पीजीडीसीए न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ अथवा एमएससी फॉरेन्सिक में न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ डिग्री प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी प्रोग्रामर डाटा एनालिस्ट के पद पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों के पास साइबर फॉरेन्सिक में एक वर्ष काम करने का अनुभव होना चाहिए।
01:49 PM, 07-Apr-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE : सिस्टम एनालिस्ट और प्रोग्रामर डाटा एनालिस्ट के पदों पर शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया
कार्यालय पुलिस महानिदेशक (अपराध), हरियाणा ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर आईटी पेशेवरों के कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी वरिष्ठ सिस्टम एनालिस्ट और प्रोग्रामर डाटा एनालिस्ट के पदों के लिए आवेदन कर सकता है। दोनों पद के लिए कुल 20 रिक्तियों को भरा जाएगा। बता दें की इन पदों पर भर्तियां न्यूनतम एक वर्ष के लिए संविदा के आधार पर की जाएगी, जिसे आवश्कतानुसार आगे बढ़ाया जा सकता हैं। यह रिक्तियां साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, पंचकूला के लिए है।
01:11 PM, 07-Apr-2021
Govt Jobs : अपरेंटिस के पदों पर आवेदन के लिए यह है निर्धारित योग्यता
राइफल फैक्ट्री, ईशापुर के विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए। स्नातक अपरेंटिस के पदों पर बीई/बीटेक डिग्री धारी और तकनीशियन अपरेंटिस के पदों पर निर्धारित विषय में डिप्लोमा करने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों का चयन बीई/बीटेक या डिप्लोमा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। स्नातक इंजीनियर्स के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 9000 रुपये और डिप्लोमा धारी को 8000 रुपये बतौर छात्रवृत्ति दी जा सकती है।
12:42 PM, 07-Apr-2021