06:39 PM, 13-May-2021
बीएसएफ भर्ती 2021 : मिलेगी साढ़े तीन लाख तक की सैलरी
बीएसएफ भर्ती 2021 के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 31 दिसंबर, 2021 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन भेजकर सीमा सुरक्षा बल (BSF) भर्ती 2021 के लिए आवेदन कर सकते हैं। उपरोक्त पदों के लिए वेतनमान 1.55 लाख से लेकर 3.50 लाख रुपए प्रतिमाह तक है।
अधिक जानकारी के लिए पूरी खबर पढ़ें।
06:11 PM, 13-May-2021
बीएसएफ में ग्रुप ए, बी और सी के पदों पर भर्ती शुरू
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने रोजगार समाचार के माध्यम से भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। बीएसएफ भर्ती 2021 की अधिसूचना के अनुसार, सीमा सुरक्षा बल ने ग्रुप ए, बी और सी के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें कैप्टन / पायलट (DIG), कमांडेंट (पायलट), डिप्टी चीफ इंजीनियर, सीनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, जूनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, इक्विपमेंट ऑफिसर, इंस्पेक्टर और गनर आदि पदों पर रिक्तियां हैं।
05:28 PM, 13-May-2021
Sarkari Vacancy: मद्रास हाईकोर्ट के 3557 पदों पर करें आवेदन
मद्रास हाईकोर्ट के ज्यूडिशियल रिक्रूटमेंट सेल ने 3557 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक आवेदकों की भर्ती ऑफिस असिस्टेंट, वॉचमैच, कॉपीईस्ट अटेंडर, नाइट वॉचमैन आदि पदों पर की जाएगी। 18 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट www.mhc.tn.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
04:51 PM, 13-May-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE : एसबीआई फार्मासिस्ट परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने 23 मई को आयोजित होने वाली एसबीआई फार्मासिस्ट परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 200 अंकों के 150 सवाल पूछे जाएंगे। जिसमें जनरल अवेयरनेस, अंग्रेजी, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और रीजनिंग एबिलिटी से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक विषय से 25 सवाल आएंगे। वहीं व्यावसायिक ज्ञान अनुभाग से 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न दो अंकों का होगा।
04:24 PM, 13-May-2021
SBI Clerk 2021 : एसबीआई ने निकाली 5327 पदों पर नौकरियां
एसबीआई यानी भारतीय स्टेट बैंक द्वारा क्लर्क के 5000 से भी ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। क्लर्क भर्ती 2021 नामक अधिसूचना के अनुसार चयन प्रक्रिया के जरिए क्लर्क के कुल 5327 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। 27 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी एसबीआई की वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
03:27 PM, 13-May-2021
डीएसएसएसबी : पीजीटी भर्ती 2020 की परीक्षाओं की नई तारीखों को एलान
दिल्ली सब ऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड की ओर से पीजीटी भर्ती परीक्षाओं की नई तारीखों को एलान कर दिया गया है। परीक्षा का आयोजन भी पिछले साल ही होना था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण लगाए गए देशव्यापी लॉकडाउन के चलते यह परीक्षा स्थगित करनी पड़ी थी। परीक्षाएं ऑनलाइन सीबीटी यानी कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएंगी।
02:51 PM, 13-May-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE : सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा स्थगित
संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी ने कोरोना के प्रकोप को देखते हुए 27 जून को होने वाली सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 को स्थगित कर दिया है। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक अब यह परीक्षा 10 अक्तूबर, 2021 को आयोजित की जाएगी।
02:00 PM, 13-May-2021
Sarkari Naukri LIVE : ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर 26 मई तक करें आवेदन
बिहार पोस्टल सर्कल ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर इंडिया पोस्ट ने ब्रांच पोस्ट मास्टर (बीपीएम), असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (एबीपीएम) और डाक सेवक के रूप में ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के 1940 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 27 अप्रैल 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी appost.in पर जाकर बिहार जीडीएस के लिए 26 मई तक आवेदन कर सकते हैं।
01:04 PM, 13-May-2021
Sarkari Naukri 2021: चिकित्सा पदाधिकारी के 6338 पदों पर होंगी भर्तियां
बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी) द्वारा विशेषज्ञ और सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी के कुल 6338 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 4 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bih.nic.in या pariksha.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 25 मई निर्धारित की गई है।
12:01 PM, 13-May-2021
Sarkari Vacancy: सहायक अभियोजना पदाधिकारी परीक्षा के लिए आवेदन शुरू
बिहार लोक सेवा आयोग ने 12 मई 2021 से सहायक अभियोजन पदाधिकारी (मेन) प्रतियोगी परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर 4 जून तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी 11 जून तक आयोग के पास भेजनी होगी।