फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2021 LIVE : रेलवे ने 10वीं पास के लिए 05 हजार से ज्यादा पदों पर निकालीं भर्तियां, जल्द करें आवेदन

Mon, 04 Oct 2021 07:35 PM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 04 Oct 2021 07:35 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: केंद्र और विभिन्न राज्यों द्वारा रिक्तियां निकाली गई है। सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि सरकारी नौकरी पाना बेहद आसान है। बस मेहनत, दृढ़ता और सही मौके की आवश्यकता है। इसलिए आज amarujala.com आपको विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा निकाली गई नौकरियों के बारे में बताने जा रहा है। पढ़िए…
 

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 LIVE Govt Job alert Results News Updates 4 October apply
सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

07:34 PM, 04-Oct-2021

Govt Jobs: 10वीं के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा जरूरी

भर्ती के लिए 10वीं या इसके समकक्ष (10+2 परीक्षा प्रणाली के तहत) और संबंधित ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा धारक उम्मीदवारों के लिए यह एक बहुत बड़ा अवसर है। आवेदन के इच्छुक युवाओं की उम्र आवेदन के समय 15 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए, जबकि ऊपरी आयु सीमा 24 वर्ष निर्धारित की गई है। 
06:24 PM, 04-Oct-2021

Govt Jobs: अपरेंटिस के 3093 रिक्त पदों पर मिलेगी नियुक्तियां

यह भर्ती अभियान उत्तर रेलवे के विभिन्न मंडलों/ इकाइयों/ कार्यशालाओं में प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए अपरेंटिस के 3093 रिक्त पदों पर नियुक्तियों के लिए चलाया जा रहा है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि आवेदन प्रक्रिया 20 अक्तूबर, 2021 तक ही चलेगी। इसके बाद ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक निष्क्रिय हो जाएगा।
विज्ञापन
06:03 PM, 04-Oct-2021

Sarkari Naukri: उत्तर रेलवे अपरेंटिस भर्ती

रेलवे रिक्रूटमेंट सेल की ओर से आवेदन प्रक्रिया 20 सितंबर को दोपहर 12.00 बजे से शुरू की गई है। उत्तर रेलवे की ओर से अपरेंटिस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन विंडो के माध्यम से स्वीकार किए जा रहे हैं।  
05:20 PM, 04-Oct-2021

सरकारी नौकरी 2021: उत्तर रेलवे ने 10वीं पास के लिए निकालीं 3000 से ज्यादा नौकरियां

रेलवे रिक्रूटमेंट सेल ने उत्तर रेलवे संगठन के विभिन्न विभागों में अपरेंटिस के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस भर्ती में 10वीं पास युवा बेरोजगारों के लिए बेहतरीन अवसर है। रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ, नॉर्थ रेलवे की ओर से इस संबंध में संक्षिप्त भर्ती अधिसूचना 14 सितंबर, 2021 को जारी की गई थी।
04:19 PM, 04-Oct-2021

Sarkari Naukri: रेलवे भर्ती सेल ने निकालीं भर्तियां

रेलवे भर्ती सेल, पूर्वी रेलवे (आरआरसी / ईआर) ने 3366 पदों पर भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना के मुताबिक आवेदकों की भर्ती 7 डिवीजन में की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट er.indianrailways.gov.in पर जाकर 3 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
02:57 PM, 04-Oct-2021

सरकारी नौकरी: अभ्यर्थी ऐसे कर सकते हैं आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार दस्तावेजों के साथ एडी (रिकर्ट।), ओ / ओ सीपीएमजी, दिल्ली सर्कल, मेघदूत भवन, नई दिल्ली - 110001 को नवीनतम 12 नवंबर 2021 तक आवेदन जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:56 PM, 04-Oct-2021

Sarkari job: चयनित आवेदकों को मिलेगा इतना वेतन

  • पोस्टल असिस्टेंट- 25,500 रुपये से 81,000 रुपये तक
  • पोस्टमैन- 21,700 रुपये से 69,100 रुपये
  • मल्टी टास्किंग स्टाफ- 18,000 रुपये से 56,900 रुपये
12:20 PM, 04-Oct-2021

सरकारी नौकरी: 10वीं और 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन

पोस्टल असिस्टेंट/सॉर्टिंग असिस्टेंट और पोस्टमैन के पद के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। मल्टी टास्किंग स्टाफ के पद के लिए उम्मीदवार को 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। पोस्टल असिस्टेंट और पोस्टमैन के पद के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 27 वर्ष और मल्टी टास्किंग स्टाफ के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
11:14 AM, 04-Oct-2021

Sarkari Naukri Live 2021: यह है पदों का विस्तृत विवरण

  • पोस्टल असिस्टेंट- 72 पद
  • पोस्टमैन- 90 पद
  • मल्टी टास्किंग स्टाफ- 56 पद
10:03 AM, 04-Oct-2021

Sarkari Job: 12 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन

  • आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत- 4 अक्टूबर 2021
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि- 12 नवंबर, 2021
  • स्थान- दिल्ली, भारत
  • रिक्तियों की कुल संख्या- 221
  • पद- पोस्टमैन, पोस्टल असिस्टेंट और मल्टी टास्किंग स्टाफ
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed